Noida: थाना इकोटेक-3 पुलिस ने युवक की हत्या का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके रिश्तेदार ने पत्नी से अवैध संबंध के शक में की थी।
12 जनवरी को झाड़ियों में मिला था शव
कमिश्नरेट मीडिया सेल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 12 जनवरी को थाना इकोटेक-3 पर सूचना प्राप्त हुई कि एक शव ककराला पुस्ता से नीचे ग्रीन बेल्ट में खड़ी झाड़ियों में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी में एक पैन कार्ड मिला, जिसमें विपिन नाम लिखा हुआ था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि विपिन हैलोनिक्स कम्पनी फेस-2 में काम करता था। विपिन कुमार (25) मूलतः अलीगढ़ का रहने वाला था। इसके बाद घटना के सफल अनावरण के लिए 3 टीमों का गठन किया गया था।
आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें लगी थीं
इसी बीच लोकल इन्टेलीजेन्स की सहायता से रविवार को थाना इकोटेक-3 पुलिसने घटना का सफल अनावरण करते हुए कुलेसरा पुस्ता से जोनी और श्यामवीर बंजारा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से एक मृतक मोबाइल फोन और नगदी बरामद हुए हैं।
चचेरी बहन से अवैध संबंध का था शक
पुलिस के मुताबिक, आरोपी जोनी की पत्नी विपिन कुमार की चचेरी बहन है। जोनी को शक था कि उसकी पत्नी और विपिन के बीच नाजायज सम्बन्ध है। जोनी अपनी पत्नी के साथ ग्राम नंगला चरणदास, थाना फेस-2 में किराये पर कमरा लेकर रहता था। विपिन कुमार भी यहीं पर किराये पर कमरा लेकर रहता था।
शराब पिलाने के बाद रस्सी से घोटा गला
जोनी ने अपने दोस्त श्यामवीर को पत्नी और विपिन के नाजायज संबंध के इस बारे में बताया और हत्या की योजना बनाई। जोनी ने श्यामवीर से कहा कि हत्या के बाद विपिन के पास जो भी पैसा मिलेगा वह आपस मे बांट लेंगे। योजना के तहत 10 जनवरी को जोनी व श्यामवीर ने विपिन को ककराला पुस्ता पर ले जाकर शराब पिलाई। इसके बाद झाड़ियों में ले जाकर विपिन का रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद विपिन का मोबाइल फोन श्यामवीर ने अपने पास रख लिया। इसके अलावा मृतक विपिन के खाते से 8475 रुपये निकाल लिये। जिनमे से जोनी ने 4200 रुपये अभियुक्त श्यामवीर को दे दिये थे।
Noida: थाना इकोटेक-3 पुलिस ने पत्नी और बच्चों की हत्या करने वाले 15 हजार इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। जो करीब 5 सालों से फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को थाना इकोटेक-3 को सूचना मिली की राजस्थान के थाना फलौदी में वांछित आरोपी मनोज पाल का लोकेशन डीएबी स्कूल के आस-पास कहीं है। जिसपर तुरंत इकोटेक-3 पुलिस लोकल इन्टेलीजेन्स और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से दिनांक मनोज पाल को कुलेसरा पुस्ता के पास राधा कुंज कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास 1 तमंचा व 1कारतूस बरामद हुआ है।
राजस्थान पुलिस ने घोषित किया था 15 हजार रुपये का इनाम
बता दें कि मनोज कुमार अपनी पत्नी व अपने बच्चों के साथ राजस्थान में रहकर फलौदी के पास एक पाईप फैक्ट्री में नौकरी करता था। मनोज ने शक के आधार पर नवम्बर 2019 में अपनी पत्नी व करीब 2 माह की बेटी की गला दबाकर हत्या कर शव को फैक्ट्री के पीछे दबा दिया था। इस घटना के सम्बन्ध मे थाना फलौदी पर केस दर्ज किया गया था, तब से आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी मनोज लगातार स्थान बदल-बदल कर रहता था, जिस कारण राजस्थान पुलिस द्वारा अभियुक्त पर 15000/- रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। मनोज ने पिछले कुछ दिनों से डीएबी स्कूल के पास राधा कुंज कॉलोनी कुलेसरा में अपनी मौसेरी बहन के मकान मे रह रहा था।

25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार
वहीं, थाना सेक्टर-20 पुलिस ने नाबालिग से द्वारा दुष्कर्म करने का प्रयास करने वाले 25,000 रुपये का इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक रविवार को थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से 25,000 रूपये का इनामी वांछित आरोपी सिकन्दर को सेक्टर-31 से गिरफ्तार किया गया है। सिकन्दर
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025