गौतमबुद्धनगर में ईद अल-अजहा (बकरीद) को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। जहां लोग त्योहार को लेकर उत्साहित हैं और खरीददारी में जुटे हुए हैं। वहीं पुलिस और प्रशासन ने भी कमर कस ली है। इसी के तहत त्योहार पर शांति व्यवस्था व आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से पीस कमेटी की मीटिंग की गई। ये मीटिंग पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार की गई। मीटिंग में तीनों जोन के पुलिस अधिकारी, धर्मगुरू और संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।
पुलिस अधिकारियों ने की लोगों से अपील
पुलिस उपायुक्त नोएडा विद्या सागर मिश्रा और अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा मनीष कुमार मिश्र द्वारा इंदिरा गांधी कला केंद्र सेक्टर-6 नोएडा में मीटिंग की। वहीं अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार द्वारा थाना जारचा में मीटिंग की गई। मीटिंग में मौजूद धर्म गुरुओं और संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद करते हुए उन्हें आगामी त्योहारों को शांति पूर्वक मनाने और किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाने के बारे में समझाया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि यदि कोई भी व्यक्ति धार्मिक भावनाएं भड़काने या दुष्प्रचार करने का प्रयास करेगा, तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। सभी लोगों से अपील करते हुए उन्हें समझाया गया कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे और सभी लोग त्योहार को शांति पूर्व ढंग से मना सके।
Noida: गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह एवं जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर मनीष वर्मा ईद उल-अजहा (बकरीद) को लेकर सेक्टर-108 में धर्मगुरुओं व प्रबुद्ध नागरिकों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गई। जिसमें सभी से बकरीद पर शांति व्यवस्था व आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में हुई मीटिंग में पुलिस कमिश्नर ने लोगों से संवाद करते हुए त्यौहार को शांति पूर्वक ढंग से मनाने, किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाने व आपसी सौहार्द बनाये की बात कही।
कुर्बानी से संबंधित वीडियो न डालने की अपील
इसके अलावा कहा, अपने आस-पास के लोगों को जागरूक करें कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह या कुर्बानी से संबंधित वीडियो बनाकर गलत तरीके से पोस्ट न किया जाये। इसके साथ ही बताएं कि ऐसा करने वालों को चिन्हित करते हुए प्रशासन एवं पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम द्वारा प्रमुख स्थानों, संवेदनशील व धार्मिक स्थलों के आस-पास सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जायेगी।
सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पुलिस द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी, धार्मिक भावनाएं भड़काने या दुष्प्रचार करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस कमिश्नर धार्मिक गुरुओं और प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद के दौरान उनकी समस्याओं के बारे में पूछा और सुझाव मांगे गये। इसके साथ कहा कि कोई भी परेशानी होने पर तुरंत संबंधित पुलिस अधिकारी ,नजदीकी थाने पर अथवा डायल 112 पर सूचना दें। जिससे तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। मीटिंग में अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय बबलू कुमार, अपर पुलिस आयुक्त कानून/व्यवस्था शिव हरि मीणा, सभी डीसीपी, एडीसीपी व कमिश्नरेट के सभी थाना क्षेत्रों से विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु, ग्राम प्रधान व संभ्रांत नागरिक व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025