प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के यूएई दौरे पर रहेंगे. वो इसके लिए वहां पहुंच भी चुके है. जहां उनका भव्य तरीके से स्वागत भी किया गया. साल 2014 में पीएम बनने के बाद से उनकी संयुक्त अरब अमीरात की सातवीं यात्रा है. इस दौरान पीएम की भेंट यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से होगी।जिस दौरान दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों को नई धार देने की कोशिश करेंगे. आधिकारिक सूत्रों की मानें तो “दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी, आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर गहरी और विस्तृत बातचीत की जाएगी.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात राष्ट्रपति के अलावा यूएई के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री से भी तय है. पीएम दुबई में विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे और फिर एक भाषण देंगे. दुबई के बाद पीएम का कार्यक्रम अबू धाबी का है. जहां वे अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे. यहीं उनका एक और कार्यक्रम भारतीय समुदाय को संबोधित करने का भी है.
भारत-UAE के संबंधों को मिलेगी मजबूती
भारत-यूएई संबंध राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक बुनियादों पर टिके हुए हैं. भारत-यूएई की निकटता का सबसे मजबूत आधार द्विपक्षीय व्यापार है. 2020-23 के आधिकारिक आंकड़ों पर गौर करें तो इस दौरान भारत-यूएई के बीच लगभग 85 बिलियन अमेरिकी डॉलर का व्यापार हुआ. साथ ही भारत के लिए यूएई इसलिए भी जरूरी है क्योंकि साल 2022-23 के दौरान भारत में FDI निवेश करने वाले टॉप 4 देशों में शामिल रहा. UAE में भारतीय समुदाय के तकरीबन 35 लाख लोग रहते हैं, जो कि भारतीय समुदाय का सबसे बड़ा प्रवासी समूह है. दोनों देशों के बीच फरवरी 2022 में एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर दस्तखत हुआ। इसको संबंधों में मील का पत्थर माना जाता है.
इंदिरा के बाद पहले PM जिसका UAE से खास रिश्ता
भारत और यूएई संबंधों का एक मजबूत आधार साल 1976 में तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने रखा. इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री रहते हुए मई, 1981 में यूएई गईं. उसके बाद कोई भी प्रधानमंत्री अगले तकरीबन साढ़े तीन दशकों तक यूएई नहीं गया. जिसके बाद पीएम मोदी ने अपने दस साल के कार्यकाल में कुल 7 बार यूएई को तरजीह दी है. पीएम मोदी की यात्रा यूएई के अलावा कतर को भी कवर करेगी क्योंकि कतर ने अभी हाल ही में 8 भारतीयों की सजा माफ की है.
अयोध्या के राम मंदिर का भव्य उद्घाटन और प्रभु श्री राम के दर्शन तो हम सभी ने किये हैं लेकिन अब सभी भारतीयों की नजरें अबू धाबी में बने BAPS हिन्दू मंदिर पर टिकी हुई हैं जिसका उद्घाटन खुद हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को अबू धाबी में करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी UAE की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं जहां वे 'Alhan Modi' को सम्बोधित करेंगे साथ ही अबू धाबी में बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे.
UAE का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में यह सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है जिसके दुनियाभर के हिंदुओं के लिए एक प्रमुख तीर्थस्थल बनने की उम्मीद है. दुबई-अबू धाबी शेख जायेद हाइवे पर अल रहबा के समीप बना बीएपीएस हिंदू मंदिर करीब 27 एकड़ जमीन पर बनाया गया है. इस मंदिर का निर्माण कार्य 2019 से चल रहा था। इस मंदिर के लिए जमीन संयुक्त अरब अमीरात सरकार ने दान की है. संयुक्त अरब अमीरात में तीन अन्य हिंदू मंदिर भी हैं जो दुबई में स्थित हैं. पत्थर की वास्तुकला के साथ एक बड़े इलाके में फैला BAPS मंदिर खाड़ी क्षेत्र में सबसे बड़ा मंदिर होगा। इसे बनाने में करीब 700 करोड़ रुपये का खर्च आया है.
2017 में PM मोदी ने रखी थी मंदिर की आधारशिला
2015 में प्रधानमंत्री मोदी की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा के दौरान अबू धाबी ने दुबई-अबू धाबी राजमार्ग पर मंदिर परियोजना के लिए 17 एकड़ से ज्यादा भूमि आवंटित की थी. मंदिर की आधारशिला साल 2017 में पीएम मोदी ने ही रखी थी. अबू धाबी में बने इस भव्य हिंदू मंदिर का निर्माण 2019 में शुरू हुआ था जिसके साल 2022 में पूरा होने की संभावना थी लेकिन कोरोना की महामारी के कारण मंदिर निर्माण कार्य में देरी काफी हुई लेकिन अब यह मंदिर बनकर तैयार हो गया है.
भारतीय कारीगरों ने किया मंदिर का निर्माण
बता दें कि इस भव्य मंदिर का निर्माण भारतीय कारीगरों ने किया है। ये कारीगर पारंपरिक हिंदू मंदिर वास्तुकला में माहिर हैं. मंदिर का निर्माण हाथ से नक्काशीदार संगमरमर और बलुआ पत्थर से किया गया है। यह हिंदू मंदिर एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. पश्चिम एशिया में यह सबसे बड़ा मंदिर होगा. तकरीबन 700 करोड़ रुपये से बना यह मंदिर बहुत सावधानी से डिजाइन किया गया है. इसमें देश के प्रत्येक अमीरात का प्रतिनिधित्व करने वाली सात मीनारें हैं.
PM मोदी ने किया ये ट्वीट
अबू धाबी में हिन्दू प्रवासियों को सम्बोधित करने से पहले PM मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा "कि हमें अपने प्रवासी भारतीयों और दुनिया के साथ भारत के जुडाव को गहरा करने के उनके प्रयासों पर गर्व है, आज शाम में 'अहलान मोदी' कार्यक्रम में UAE के भारतीय प्रवासियों के बीच शामिल होने के लिए उत्सुक हूं!"
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025