Noida: किसान सभा का धरना 104 वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को धरने की अध्यक्षता श्याम सिंह प्रधान जुनपत ने की, संचालन जगबीर नंबरदार ने किया। धरने को संबोधित करते हुए डॉक्टर रुपेश वर्मा ने कहा कि अब किसानों ने काफी इंतजार कर लिया। सांसद जिन्होंने किसानो और प्राधिकरण के बीच मध्यस्थता की थी, उनके द्वारा किसानों के मुद्दों को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिख रही है। प्राधिकरण के अधिकारी सांसद सुरेंद्र नागर नगर और विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ ही प्रमुख चार बड़े मुद्दों 10% प्लाट का मुद्दा भूमिहीनों के प्लाट का मुद्दा रोजगार और नए कानून को लागू करने का मुद्दा शामिल है। इस पर बातचीत करने को कह रहे हैं परंतु पिछले 10 दिन से दोनों नेताओं द्वारा इस संबंध में बातचीत का समय नहीं दिया है। जिससे साफ जाहिर होता है कि उनकी प्राथमिकता में किसानो के मुद्दे नहीं है।उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि उन्होंने बीच में आकर किसानों और प्राधिकरण के बीच में समझौता लिखित में कराया था जिसका पालन प्राधिकरण ने नहीं किया।
नेताओं को नहीं किसानों के मुद्दे की चिंता
किसान सभा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र भाटी ने संबोधित करते हुए कहा कि किसान सभा ने नए अधिकारी आने के बाद काफी समय नए अधिकारी को दिया है। पिछले 15 दिन से उक्त बड़े मुद्दों पर बातचीत के इंतजार में किसान धरना चला रहे हैं। किसानों के उक्त बड़े मुद्दे के प्रति प्राधिकरण अधिकारियों और नेताओं की बेरुखी को देखते हुए किसान सभा जल्दी की कोई तारीख तय कर प्राधिकरण को बंद करने का काम करेगी। उसके लिए तैयारी और प्रोग्राम बना लिया गया है।
मुद्दों को हल करके ही दम लेंगे

गबरी मुखिया ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि जो वादा और समझौता प्राधिकरण ने किसानों के साथ किया है, उसे पूरा करें, किसान प्राधिकरण को चलने नहीं देंगे। धरना प्राधिकरण पर दृढ़ संकल्प के साथ शुरू किया गया है। महिलाओं की नेता पूनम भाटी ने कहा कि महिलाएं धरने में पूरी संख्या में जुटी हुई है, चाहे जितना वक्त लगे मुद्दों को हल करके ही दम लिया जाएगा।
आर-पार की लड़ाई जारी रहेगी

भूमिहीनों के नेता महेश प्रजापति ने कहा कि लड़ाई आर पार की है, बिना मुद्दे का हल कराये घर नहीं जाएंगे। आज धरने को किसान सभा की केंद्रीय समिति के वित्त सचिव कृष्ण प्रसाद वीर सिंह नागर हरेंद्र खारी सुरेंद्र यादव अजब सिंह नेताजी संदीप भाटी निशांत रावल अजय पाल भाटी राजेश प्रधान, उत्तर प्रदेश किसान सभा के संयुक्त सचिव दिगंबर सिंह ने संबोधित किया। धरने को किसान सभा मथुरा के नेताओं ने दिगंबर सिंह के नेतृत्व में आकर अपना समर्थन दिया और किसानों का आह्वान किया कि यमुना ग्रेटर नोएडा और नोएडा के किसानों को मिलकर यह लड़ाई लड़नी है और जीतनी है । धरने पर आज संदीप भाटी निरंकार प्रधान सत्तू भाटी अजीत नागर मोनू मुखिया प्रशांत भाटी श्याम सिंह भाटी मनोज प्रधान खानपुर सुरेंद्र भाटी खानपुर जोगेंद्री संतरा सरिता शरबती महाराज सिंह प्रधान राजीव नागर कृष्ण भाटी राजू भाटी मोहित नागर मोहित भाटी शिशांत भाटी अभय भाटी और सैकड़ो महिला पुरुष किसान उपस्थित रहे ।
Noida: उत्तर प्रदेश में 10 लाख करोड़ की निवेश परियोजनाओं का ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह 4.0 19 से 21 फरवरी तक लखनऊ में आयोजित होने जा रहा है। इसी कड़ी में 19 फरवरी को जिला स्तर पर भी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने गुरुवार कलेक्ट्रेट के सभागार में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
अधिकारी कर लें पूरी तैयारी
बैठक में डीएम ने कहा कि 19 से 21 फरवरी 2024 तक लखनऊ में आयोजित होने वाला ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 उत्तर प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसलिए अधिकारी 19 फरवरी को जनपद स्तर पर होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को लेकर अपनी सभी तैयारियां को युद्ध स्तर पर मानकों के अनुरूप पूर्ण कर लें। ताकि शासन की मंशा के अनुरूप ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कार्यक्रम आयोजित किया जा सके।
उद्योगपतियों के साथ जनप्रतिनिधियों को बुलाया जाय
डीएम ने उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि 19 फरवरी को जनपद में आयोजित होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी जनपद की तीनों विधानसभा में आयोजित की जाएगी। इसलिए वह संबंधित उप जिलाधिकारी से वार्ता करते हुए कार्यक्रम के आयोजन हेतु स्थल का चिन्हांकन करते हुए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर लें। साथ ही प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रतिष्ठित उद्यमियों, संगठनों के प्रतिनिधियों तथा निवेश से संबंधित विभागों के अधिकारियों व जनता को भी आमंत्रित किया जाए।
लखनऊ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाय
डीएम ने कहा कि कार्यक्रम को इस तरह से आयोजित किया जाए कि लखनऊ में हो रहे आयोजन का सीधा प्रसारण भी देखा जा सके। इसके लिए लिंक आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। साथ ही जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के कार्यक्रम को लेकर व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार सुनिश्चित कराया जाए। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह, उपयुक्त उद्योग अनिल कुमार तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025