Noida: लंबे समय से नोएडा में जमे चिकित्सा अधिकारियों का इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने ट्रांसफर करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव को नोएडा जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल और सर्जन डॉ. राजेंद्र कुमार को मेरठ मंडल में ट्रांसफर करने के आदेश जारी किए हैं। हाईकोर्ट ने कहा है दोनों अधिकारी गौतमबुद्ध नगर या उसके आसपास के जिलों में लंबे समय से तैनात हैं। ऐसे में अब इनका अधिक जरूरतमंद जिलों में ट्रांसफर किया जाना चाहिए।
डॉ. रेनू की नियुक्ति पर उठाया सवाल इसके साथ ही कोर्ट ने नोएडा जिला अस्पताल दूसरा सीएमएस में तैनात करने का निर्देश भी दिया है। बता दें कि डॉ. रेनू को जून 2023 में जिला अस्पताल का सीएमएस बनाया गया था। इसके पहले डॉ. राजेंद्र कार्यवाहक सीएमएस थे। कोर्ट ने कहा कि अगर डॉ. रेनू की कुशलता सिद्ध है तो उसका लाभ गौतमबुद्ध नगर के निवासियों तक ही क्यों सीमित रहना चाहिए।
27 वर्षों से मेरठ मंडल में कर रही नौकरी
गौरतलब है कि फिजीशियन डॉ. रेनू 20 अगस्त से पांच जुलाई 2002 तक गौतमबुद्ध नगर में सीएमओ कार्यालय में तैनात थी। इसके बाद 6 जुलाई 2002 से 31 जुलाई 2007 तक जिला अस्पताल में तैनात रहीं। एक अप्रैल 2008 से 16 जनवरी 2019 तक नोएडा प्राधिकरण में प्रतिनियुक्ति पर रहीं। 16 जनवरी से 17 जुलाई 2021 तक पुनः जिला अस्पताल में तैनात ह गईं। 17 जुलाई 2021 से आठ जनवरी 2022 तक जिला महिला अस्पताल मेरठ में सेवाएं दी। इसके बाद एसीएमओ गाजियाबाद रहीं लेकिन सेवाएं दिल्ली यूपी सदन में दी। 8 मार्च 1996 से डॉ. रेनू पश्चिमी उत्तर प्रदेश व गौतमबुद्ध नगर में तैनात रहीं। ऐसे में करीब 27 वर्षों से वह मेरठ मंडल के गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर में तैनात रही।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025