Greater Noida: इकोटेक-3 क्षेत्र के गांव हबीबपुर गांव में हुई युवती की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए मृतका के प्रेमी को ही गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मामूली अनबन में अपनी प्रेमिका के सर में ईंट मारकर उसकी हत्या कर उसका का सामान से भरा बैग लेकर फरार हो गया था। इकोटेक थर्ड थाना पुलिस ने केस का खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी ओर उसके चचेरे भाई को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या के बाद पैसे और जेवर लेकर हो गया था फरार
गौरतलब है कि 1 अक्टूबर की देर की रात्रि में थाना इकोटेक-3 क्षेत्र के गांव हबीबपुर में पिंकी (26) की हत्या कर दी गयी थी। 1अक्टूबर को पिंकी की मां ने थाना इकोटेक-3 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा द्वारा 03 टीमों का गठन किया गया था। मृत्तका के परिजनों के बयानों में यह भी बात प्रकाश में आयी कि मृत्तका का एक बैग एवं मोबाइल फोन भी मौके से गायब है। बैग में लगभग 15,000 रुपये एवं सोने, चांदी के कुछ गहने व बैंक पासबुक, आधार कार्ड आदि सामान था।
आरोपी और मृतका में डेढ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
जानकारी के मुताबिक सोमवार को थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व गोपनीय सूचना पर पता चला कि कन्नौज निवासी सुमित द्वारा हत्या की गई है। जिसपर पुलिस द्वारा सुमित को संगम विहार से हिरासत में लिया गया। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में पिंकी की हत्या की बात स्वीकार की। सुमित ने पुलिस को बताया कि उसका पिंकी से लगभग डेढ़ वर्ष से प्रेम सम्बन्ध था। पहले वह पिंकी के घर में ही किराये पर रहता था। पिंकी के घरवालों की आपत्ति के कारण उसने 6 माह पूर्व पिंकी के घर से कमरा खाली कर हबीबपुर में ही किराये पर कमरा लेकर रहने लगा था। लेकिन पिंकी से मिलना जुलना एवं उसके घर आना-जाना होता रहता था।
ईंट के टुकड़े से चेहरे पर किया था वार
सुमित ने बताया कि शनिवार की रात्रि में वह पिंकी से मिलने उसके घर गया था। वहां पर मेरी और पिंकी की आपस में लडाई हो गयी। जिस पर उसने द्वारा दरवाजे के पास रखी ईंट के टुकड़े से पिंकी के चेहरे पर वार कर दिया । जिससे पिंकी की मृत्यु हो गयी। पिंकी के कमरे में रखे बैग को जिसमें जेवर और पैसे थे, लेकर वह भाग गया था। सुमित ने पुलिस को बताया कि पिंकी का सारा सामान एवं मोबाइल फोन उसके पास है। जिसको वह चलकर बरामद करा सकता है। हत्या करने के बाद उसने अपने चचेरे भाई कौशल के साथ सामान को छिपाकर दोनों लोग दिल्ली चले गये थे।
आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली
सुमित से माल की बरामदगी हेतु टीम रवाना की गयी। सुमित की निशादेही पर मृत्तका का बैग बरामद किया गया। जिसमें से लगभग 02 लाख रूपये के सोने, चाँदी के जेवरात, 11,620 रूपये नकद व मृत्तका का मोबाइल बरामद हुआ। सामान की बरामदगी के बाद जब सुमित को वापस लाया जा रहा था। तभी सुमित ने चौगानपुर चौकी से आगे, सीएनजी पैट्रोल पम्प सर्विस रोड़ पर पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर फायर करते हुये भागने का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगने लगने के कारण घायल हो गया। इसके बाद सुमित को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है।
Greater Noida West: सेल्समैन की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सेल्समैन के हत्या का आरोप उसी के दोस्तों पर है। बिसरख थाना पुलिस ने हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कैसे रची गई हत्या की साजिश
सोमवार को नाले में मिले सेल्समैन के शव का बिसरख थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मृतक शुभंजय मोबाइल रिटेल शॉप में सेल्समैन की नौकरी करता था। पुलिस ने बताया कि शुभंजय ने अपने दोस्त को ईएमआई पर मोबाइल दिलाया था। जानकारी के मुताबिक शुभंजय अपने दोस्त से मोबाइल की ईएमआई के पैसे बार-बार मांगता था।
पार्टी के बहाने बुलाकर की हत्या
पुलिस ने बताया शुभंजय को आरोपी पैसे नहीं देना चाहते थे। जिसके चलते उन्होंने शुभंजय के हत्या का प्लान बनाया। पहले उसे पार्टी के बहाने बुलाया। फिर उसकी हत्या कर दी। शव को आरोपियों ने नाले में फेंककर फरार हो गये। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
Greater Noida: 11 जनवरी को नारायणा गोलचक्कर के पास सुखपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद तरह-तरह की बात सामने आ रही थी। जिसमें अवैध संबंध तक का जिक्र किया गया था। लेकिन अब जो हत्या की वजह सामने आ रही है, वो चौकाने वाली है। पुलिस ने सुखपाल हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को धर दबोचा है।

इसलिए की गई सुखपाल की हत्या
पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी सुखपाल को नहीं, बल्कि उसके ससुर और साला की हत्या करना चाहते थे। लेकिन इन दोनों के बीच में ढाल बनकर सुखपाल खड़ा था। आरोपियों को लग गया था कि वो सुखपाल के रहते उसके साले और ससुर की हत्या नहीं कर सकते। तो आरोपियों ने सबसे पहले सुखपाल को बीच से हटाने का प्लान बनाया।
ये थी रंजिश की मुख्य वजह
ग्रेटर नोएडा के डीसीपी साद मियां खान के मुताबिक सुखपाल के साले का नाम रोहित है, वो सुनपुरा गांव का रहने वाला है। रोहित और प्रवीण पुराने दोस्त हैं। रोहित और प्रवीण साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। साल 2019 में रोहित और प्रवीण लूट की वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। इस दौरान भीड़ ने प्रवीण को घेर लिया, जिसमें प्रवीण की मौत हो गई। लेकिन रोहित प्रवीण को छोड़कर भाग गया। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया गया था।
प्रवीण के परिवार वाले लेना चाहते थे बदला
डीसीपी ने बताया कि प्रवीण के भाई करण और उसके पिता रतन सिंह को लगता था कि रोहित ने ही प्रवीण की हत्या करवाई है। इसी के चलते प्रवीण के परिवार वाले रोहित से बदला लेना चाहते थे। साल 2020 में भी रोहित के पिता रामकिशोर पर गोली चली थी। हालांकि इस गोलीकांड में रोहित का पिता बच गया तो आरोपियों ने उस पर कई बार चाकू से भी हमला किये थे। इस मामले में भी ईकोटेक थर्ड कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025