Noida: थाना इकोटेक-3 पुलिस ने युवक की हत्या का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके रिश्तेदार ने पत्नी से अवैध संबंध के शक में की थी।
12 जनवरी को झाड़ियों में मिला था शव
कमिश्नरेट मीडिया सेल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 12 जनवरी को थाना इकोटेक-3 पर सूचना प्राप्त हुई कि एक शव ककराला पुस्ता से नीचे ग्रीन बेल्ट में खड़ी झाड़ियों में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी में एक पैन कार्ड मिला, जिसमें विपिन नाम लिखा हुआ था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि विपिन हैलोनिक्स कम्पनी फेस-2 में काम करता था। विपिन कुमार (25) मूलतः अलीगढ़ का रहने वाला था। इसके बाद घटना के सफल अनावरण के लिए 3 टीमों का गठन किया गया था।
आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें लगी थीं
इसी बीच लोकल इन्टेलीजेन्स की सहायता से रविवार को थाना इकोटेक-3 पुलिसने घटना का सफल अनावरण करते हुए कुलेसरा पुस्ता से जोनी और श्यामवीर बंजारा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से एक मृतक मोबाइल फोन और नगदी बरामद हुए हैं।
चचेरी बहन से अवैध संबंध का था शक
पुलिस के मुताबिक, आरोपी जोनी की पत्नी विपिन कुमार की चचेरी बहन है। जोनी को शक था कि उसकी पत्नी और विपिन के बीच नाजायज सम्बन्ध है। जोनी अपनी पत्नी के साथ ग्राम नंगला चरणदास, थाना फेस-2 में किराये पर कमरा लेकर रहता था। विपिन कुमार भी यहीं पर किराये पर कमरा लेकर रहता था।
शराब पिलाने के बाद रस्सी से घोटा गला
जोनी ने अपने दोस्त श्यामवीर को पत्नी और विपिन के नाजायज संबंध के इस बारे में बताया और हत्या की योजना बनाई। जोनी ने श्यामवीर से कहा कि हत्या के बाद विपिन के पास जो भी पैसा मिलेगा वह आपस मे बांट लेंगे। योजना के तहत 10 जनवरी को जोनी व श्यामवीर ने विपिन को ककराला पुस्ता पर ले जाकर शराब पिलाई। इसके बाद झाड़ियों में ले जाकर विपिन का रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद विपिन का मोबाइल फोन श्यामवीर ने अपने पास रख लिया। इसके अलावा मृतक विपिन के खाते से 8475 रुपये निकाल लिये। जिनमे से जोनी ने 4200 रुपये अभियुक्त श्यामवीर को दे दिये थे।
Noida: थाना इकोटेक-3 पुलिस ने पत्नी और बच्चों की हत्या करने वाले 15 हजार इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। जो करीब 5 सालों से फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को थाना इकोटेक-3 को सूचना मिली की राजस्थान के थाना फलौदी में वांछित आरोपी मनोज पाल का लोकेशन डीएबी स्कूल के आस-पास कहीं है। जिसपर तुरंत इकोटेक-3 पुलिस लोकल इन्टेलीजेन्स और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से दिनांक मनोज पाल को कुलेसरा पुस्ता के पास राधा कुंज कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास 1 तमंचा व 1कारतूस बरामद हुआ है।
राजस्थान पुलिस ने घोषित किया था 15 हजार रुपये का इनाम
बता दें कि मनोज कुमार अपनी पत्नी व अपने बच्चों के साथ राजस्थान में रहकर फलौदी के पास एक पाईप फैक्ट्री में नौकरी करता था। मनोज ने शक के आधार पर नवम्बर 2019 में अपनी पत्नी व करीब 2 माह की बेटी की गला दबाकर हत्या कर शव को फैक्ट्री के पीछे दबा दिया था। इस घटना के सम्बन्ध मे थाना फलौदी पर केस दर्ज किया गया था, तब से आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी मनोज लगातार स्थान बदल-बदल कर रहता था, जिस कारण राजस्थान पुलिस द्वारा अभियुक्त पर 15000/- रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। मनोज ने पिछले कुछ दिनों से डीएबी स्कूल के पास राधा कुंज कॉलोनी कुलेसरा में अपनी मौसेरी बहन के मकान मे रह रहा था।

25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार
वहीं, थाना सेक्टर-20 पुलिस ने नाबालिग से द्वारा दुष्कर्म करने का प्रयास करने वाले 25,000 रुपये का इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक रविवार को थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से 25,000 रूपये का इनामी वांछित आरोपी सिकन्दर को सेक्टर-31 से गिरफ्तार किया गया है। सिकन्दर
Noida: नोएडा में सेक्टर 142 थाना पुलिस टीम ने सेक्टर 137 मेट्रो स्टेशन के पास हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का खुलासा कर दो आरोपियों को बुद्ध तिराहा सर्विस रोड से गिरफ्तार किया है। जबकि हत्या करने वाले दो शूटर व अन्य आरोपियों को पकड़ने में पुलिस की छह टीम दबिश दे रही हैं। एक मकान पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद के कारण ये हत्या की गई थी।
नवेंद्र और शक्ति ने मिलकर खरीदा था घर
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्तिमोहन अवस्थी ने बताया कि सेक्टर 142 थाना पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से राजेश कुमार व शक्ति कुमार गिरि को पुलिस ने देर रात बुद्ध तिराहा सर्विस रोड से गिरफ्तार किया है। डीसीपी सेंट्रल के अनुसार कुछ दिनों पहले नवेंद्र कुमार झा और शक्ति कुमार गिरि ने नोएडा के सेक्टर-92 में 250 वर्ग मीटर का एक मकान खरीदा था। इस मकान में नवेंद्र कुमार झा परिवार के साथ रह रहे थे।
नवेंद्र न पैसा दे रहा था और घर खाली कर रहा था
यह मकान राजेश कुमार गुप्ता और उनके भाई नीरज कुमार गुप्ता का था। दोनों का कुछ पैसा बकाया था। ये लोग नवेंद्र पर मकान खाली करने का दबाव बना रहे थे। मकान खाली नहीं करने पर दो करोड़ रुपये की मांग की जा रही थी। लेकिन नवेंद्र न पैसा दे रहा था और न मकान खाली कर रहा था। इसी के चलते नीरज गुप्ता ने अपने भाई राजेश और शक्ति के साथ मिलकर नवेंद्र की हत्या की साजिश रची।
सेक्टर 137 मेट्रो के पास दो शूटरों ने मार दी थी गोली
डीसीपी ने बताया कि इसी विवाद को सुलझाने के नवेंद्र कुमार झा बुलाया था. सेक्टर 137 मेट्रो स्टेशन के पास बातचीत के दौरान दो शूटरों से नवेंद्र की गोली मारकर हत्या करवा दी थी। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद से शूटर फरार हैं। पुलिस ने उनकी तलाश में कई जगह छापेमारी की, लेकिन अभी तक शूटरों का कोई पता नहीं चल सका है। जल्द शूटरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Noida: नोएडा में अपनी प्रेमिका की हत्या करने वाले 3 बच्चों के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमिका के शादी करने की जिद पर आरोपी ने गला दबाकर हत्या कर दी थी और फरार हो गया था। सेक्टर 39 पुलिस ने वारदात के 4 दिन बाद आरोपी को सेक्टर 37 बस अड्डे से गिरफ्तार किया है।
पड़ोसी ने पुलिस को दी थी सूचना
नोएडा पुलिस कमिश्ररेट मीडिया सेल के मुताबिक, 27 सितंबर को महिला के पड़ोसी ने लिखित तहरीर दी कि उसके बराबर के कमरे में रहने वाली प्रेमा की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है। इस सूचना के आधार पर थाना सेक्टर 39 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी।
सेक्टर 37 बस स्टैंड से आरोपी गिरफ्तार
थाना सेक्टर 39 नोएडा पुलिस द्वारा हत्या की घटना का खुलासा करते हुए वांछित आरोपी आनन्द कुमार (46) को गिरफ्तार किया है। आनंद मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गांव हटवा का मूल निवासी है। जो किराये का मकान गली नबर 1 महर्षि रोड सलारपुर में रहता है. जिसे सेक्टर 37 बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया है।
साथ में काम करने वाली महिला के साथ चल रहा था चक्कर
पुलिस की पूछताछ आरोपी आनंद ने बताया कि उसकी शादी रेखा से करीब 20 वर्ष पहले उसके परिजवारीजनों की सहमति से हुई थी। जिससे दो लड़की व एक लड़का है। वह कई सालों से नोएडा में रहकर एक फैक्ट्री में काम कर रहा है। फैक्ट्री में साथ साथ में काम करने वाली बांदा की रहने वाली महिला प्रेमा पत्नी छोटेलाल के साथ संबंध हो गए थे।
पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने लगा था
आरोपी ने बताया कि वह अपनी पत्नी व बच्चों को छोड़कर करीब 10-11 माह पूर्व प्रेमा के साथ सलारपुर में किराये पर रह रहा था। जब उसके परिवारीजनों ने इसका विरोध किया तो उसने प्रेमा से अलग रहने के लिए कहा तो वह आग बबूला हो गयी। इसके बाद दोनों का आपस में झगड़ा हो गया। इसके बाद तैश में आकर एक चुन्नी से गला घोंटकर प्रेमा की हत्या कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चुन्नी (आलाकत्ल ) को बरामद किया गया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025