मुरादाबाद में बीजेपी नेता की अंतिम नमाज पढ़ाने से किया इनकार, DM ने पड़ताल के लिए गठित की टीम

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के कुन्दरकी नगर में एक चौका देने वाला मामला संज्ञान में आया है। जहां एक युवक ने मस्जिद के इमाम और कमेटी के लोगों पर उसके पिता की मौत के बाद जनाजे की नमाज न पढ़ाने का आरोप लगाया है। युवक ने आरोप में कहा है कि उसके पिता भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता थे, इसलिए मस्जिद के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ता होने की वजह से उनके जनाजे की नमाज नहीं पढ़ाई है।

हार्ट अटैक से हुई मौत

कुन्दरकी नगर के मोहल्ला कायस्थान के रहने वाले दिलनवाज का आरोप है, उसके पिता अलीदाद खान पुराने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता थे। वो पार्टी की मीटिंग को भी अटेंड करते थे। हफ्ते भर पहले उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। मौत के बाद उनका जनाजा मस्जिद में ले जाया गया, जहां पर इमाम और कमेटी मेंबर्स ने जनाजे की नमाज पढ़ाने से इंकार कर दिया।

ये भी पढ़ें सीएम योगी ने अयोध्या गैंगरेप पीड़िता की मां से की मुलाकात, कड़ी कार्रवाई का दिलाया भरोसा

मौलाना ने मामले पर क्या कहा?

युवक ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद किसी तरह से रिश्तेदारी से बुलाकर किसी इमाम से नमाज पढाई गई। अलीदाद के पुत्र दिलनवाज़ का कहना है कि मस्जिद के कमेटी के लोग दबंग प्रवत्ति के हैं और वो लगातार उसे धमकी भी दे रहे हैं। जिसके चलते उसने एक लिखित शिकायत उच्च अधिकारियों से कर दी है। लेकिन युवक इस पूरे मामले में कार्यवाई की मांग कर रहा है। तो वहीं, दूसरे पक्ष यानी कि मस्जिद के इमाम मौलाना राशिद का कहना है कि मस्जिद में नमाज़ पढ़ाई गई है।

नमाज़ पढ़ाने का पहला अधिकार परिवार का

जानकारी के मुताबिक, नमाज़ पढ़ाने का सबसे पहला अधिकार परिवार के इंसान को होता है। हमने इनके जनाजे की नमाज़ नही पड़ी है, क्योंकि ये पैग़बरे इस्लाम की शान में गुस्ताख़ी करते थे। इसमें राजनीति से संबंधित कोई मामला नहीं है ये धार्मिक मामला है। इस मामले को राजनीति से जोड़कर तूल दिया जा रहा है। जिलाधिकारी अनुज सिंह का कहना है, एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। इस पूरे मामले में टीम गठित कर दी गई है। सत्यता की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

By Super Admin | August 02, 2024 | 0 Comments

बुर्का पहनकर गर्लफ्रेंड से मिलने जा रहा था युवक, लेकिन मर्दानी चाल ने पहुंचा दिया हवालात

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के भोजपुर थाना इलाके के ग्राम पीपलसाना में सड़क पर गुजर रहे राहगीरों ने देखा कि एक बुर्कानशी बहुत तेजी से कस्बे की तरफ तरफ़ जा रही है।राहगीर शक होने पर बुर्खानशी के पीछे-पीछे चलने लगे। कुछ लोगों को बुर्खानशी की मर्दानी चाल देखकर शक भी होने लगा। बीच बाज़ार में रोका और जब उससे पूछताछ की तो वह अपनी नकाब हटाने में आनाकानी करने लगी।  धीरे-धीरे कस्बे में भीड़ जमा हो गई। फिर लोगों को एहसास हो गया की बुर्खानशी कोई महिला नहीं बल्कि कोई मर्द ही है। इसके बाद लोगों ने जबरदस्ती नकाब उठा दिया तो एक मर्द का चेहरा निकला।

बुर्का हटाने पर निकला मर्द
मौके पर लोगों ने पहले उसे बच्चा चोर कहा और फिर बाद में उससे आधार कार्ड मांगा। लेकिन बुर्के के अंदर से निकले मर्द ने आधार कार्ड होने से मना कर दिया।  इस दौरान कुछ लोग बुर्खे पहने पकड़े गए मर्द की पिटाई भी करना चाहते थे। लेकिन कुछ समझदार लोगों ने कहा कि मारपीट ना कर सीधे पुलिस को बुलाकर सौंप दो।  इसी दौरान कुछ लड़कों ने जब उस बुर्के पहने युवक को खींच कर साइड में करना चाहा तो किसी को एहसास हुआ कि उसकी बेल्ट में कोई हथियार लगा हुआ है।

पिस्टल जैसा मिला लाइटर
भीड़ में से किसी ने उसकी बेल्ट में से हथियार को निकाला तो पहले तो लगा कि वो कोई विदेशी पिस्टल है। लेकिन बाद में पता चला कि वह सिगरेट जलाने वाला मॉडिफाई गैस लाइटर है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बुरखे में निकले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम चांद उर्फ भूरा बताया है। चांद के मुताबिक़ वो डीलारी थाना इलाक़े के अकबरपुर ग्राम में रहता है। वह अपनी प्रेमिका से मिलने बुर्खा पहनकर पीपलसान आया था ताकि किसी को शक न हो  और वो पकड़ा न जाए।

By Super Admin | September 02, 2024 | 0 Comments