ओडिशा के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। 24 सालों बाद ओडिशा में सत्ता बदलने वाली भारतीय जनता पार्टी ने ओडिशा के अगले मुख्यमंत्री का चयन कर लिया है। मोहन चरण मांझी को ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। यूपी-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की तरह ही ओडिशा में भी बीजेपी ने एक सीएम और दो डिप्टी सीएम वाला फॉर्मूला लागू किया है। ओडिशा में भी दो डिप्टी सीएम होंगे, जिनमें से एक महिला हैं। पार्वती फरीदा और केवी सिंह देव राज्य के डिप्टी सीएम होंगे। ओडिशा में बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह होगा। बता दें कि ओडिशा के सीएम के चयन के लिए भाजपा आलाकमान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। मोहन चरण मांझी ने इस बार विधानसभा चुनाव में क्योंझर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। ये पहली बार नहीं है, जब उन्होंने इस सीट से जीत हासिल की हो। इससे पहले भी तीन बार वे क्योंझर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और जीते हैं।
कौन हैं मोहन चरण मांझी?
2024 के ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजेपी नेता मोहन चरण मांझी ने बीजू जनता दल (BJD) की मीना माझी को 11,577 मतों के अंतर से हराकर क्योंझर विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। 52 साल के मोहन चरण मांझी चार बार के विधायक हैं। उन्होंने साल 2000 से 2009 के दौरान दो बार क्योंझर का प्रतिनिधित्व भी किया। इसके बाद मोहन चरण मांझी साल 2019 में बीजेपी के टिकट पर क्योंझर से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी।
मोहन चरण मांझी का राजनीतिक सफर
मोहन चरण मांझी का जन्म 6 जनवरी 1972 को ओडिशा के क्योंझर में हुआ। वह अनुसूचित जनजाति से आते हैं और उन्होंने डॉ. प्रियंका मरांडी से शादी की है। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत सरपंच के रूप में 1997 में की थी और वे साल 2000 तक इस पद पर बने रहे। इसके बाद उन्होंने साल 2000 में पहली बार विधायक का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। बीजेपी ने उन्हें राज्य आदिवासी मोर्चा का सचिव भी बनाया। इसके अलावा वह राज्य एसटी मोर्चा के महासचिव और 2005 से 2009 तक सरकारी उप मुख्य सचेतक भी रहे हैं।
मोहन चरण मांझी होंगे ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री
बता दें दि मोहन चरण मांझी ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री होंगे, जब उन्होंने पहली बार विधानसभा का चुनाव जीता था, तब नवीन पटनायक ने राज्य के मुख्यमंत्री की कमान संभाली थी। 24 साल के लंबे अंतराल के बाद साल 2024 में हुए ओडिशा विधानसभा में बीजेडी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में राज्य की 147 सीटों में से 78 पर जीत हासिल की है।वहीं, बीजेडी को 51 सीटों, कांग्रेस को 14 और अन्य के खाते में चार सीटें आई हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025