भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दिया है। भाजपा ने पहले चरण के 15, दूसरे चरण के दस और तीसरे चरण के 19 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। पहली सूची में पूर्व डिप्टी सीएम निर्मल सिंह और कविंद्र गुप्ता को भी टिकट नहीं मिला है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना का भी नाम इस लिस्ट में नहीं है।
पहले चरण के प्रत्याशियों की सूची
पहले चरण चुनाव के लिए सैयद शौकत गयूर पांपोर, अर्शीद भट राजपोरा, जावेद अहमद कादरी शोपियां, मोहम्मद रफीक वानी अनंतनाग पश्चिम से टिकट मिला है। वहीं, एडवोकेट सैयद वजाहत अनंतनाग, शगुन परिहार किश्तवाड़, गजय सिंह राणा डोडा, श्रीगुफवाड़ा बिजबेहरा, सोफी यूसुफ शानगुस, अनंतनाग वीर सराफ से चुनावी मैदान में होंगे। इंदरवल से तारिक कीन, पाडेर नागसेनी से सुनील शर्मा, भदरवाह से दिलीप सिंह, बनिहाल से सलीम भट्ट, रामबन से राकेश ठाकुर और डोडा पश्चिम से शक्ति राज परिहार चुनाव लड़ेंगे।
दूसरे चरण के कैडिंडेट
इसी तरह दूसरे चरण में थन्नामंडी (अजजा) सीट से मोहम्मद इकबाल मलिक, सुरनकोटे (अजजा) सीट से सैयद मुश्ताक अहमद बुखारी, पुंछ हवेली सीट से चौधरी अब्दुल गनी, मेंढर (अजजा) मुर्तजा खान चुनाव लड़ेंगे।वहीं, हब्बाकदल से अशोक भट्ट, गुलाबगढ़ (अजजा) सीट से मोहम्मद अकरम चौधरी, रियासी से कुलदीप राज दुबे, माता वैष्णो देवी से रोहित दुबे, कालाकोट-सुंदरबनी से ठाकुर रणधीर सिंह, बुधल (अजजा) से चौधरी जुल्फीकर आली को टिकट मिला है।
तीसरा चरण के प्रत्याशी
तीसरे चरण में बिलावर से सतीश शर्मा और बसोहली से दर्शन सिंह, जसरोटा सीट से राजीव जसरोटा , हीरनागर से विजय कुमार शर्मा, रामगढ़ (अजा) सीट से डॉ. देविंदर कुमार मणियाल, सांबा से सुरजीत सिंह सलाथिया, विजयपुर से चंद्र प्रकाश गंगा, सुचेतगढ़ (अजा) से घारु राम भगत, आर.एस.पुरा-जम्मू दक्षिण से डॉ. नरिंदर सिंह रैना और जम्मू पूर्व युद्धवीर सेठी पर भाजपा ने दांव खेला है। ऊधमपुर पश्चिम सीट पर पवन गुप्ता, चिनानी विधानसभा क्षेत्र से बलवंत सिंह मनकोटिया, रामनगर (अजा) सीट से सुनील भारद्वाज, बनी से जीवन लाल को टिकट मिला है।
हरियाणा में विधानसभा चुनाव अब 1 नहीं 5 अक्टूबर को होगा। वहीं, जम्मू कश्मीर में वोटिंग पहले की ही तरह तीन चरणों में होगी लेकिन अब मतगणना 8 अक्टूबर को होगी। भारतीय निर्वाचन आयोग ने ने हरियाणा के लिए मतदान के दिन को 1 अक्टूबर से संशोधित करते हुए 5 अक्टूबर 2024 कर दिया है। इसी तरह जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना का दिन 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर कर दिया है।
इसलिए बदलनी पड़ी वोटिंग की तारीख
निर्वाचन आयोग बताया कि यह निर्णय बिश्नोई समुदाय के मतदान अधिकारों और परंपराओं दोनों का सम्मान करने के लिए लिया गया है। आयोग ने कहा कि बिश्नोई समुदाय ने गुरु जम्भेश्वर की याद में आसोज अमावस्या उत्सव में भाग लेने की सदियों पुरानी प्रथा को बरकरार रखा है। यह उत्सव एक अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसी को देखते हुए मतदान की तिथि में बदलाव किया है। निर्वाचन आयोग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अब वोटों की गितनी 4 को नहीं बल्कि 8 अक्टूबर को होगी। लेकिन चुनाव तय तिथि पर ही होगा। जम्मू-कश्मीर में इस बार तीन 18, 25 और 1 अक्टूबर को मतदान होगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025