Gautam Buddha Nagar: गौतमबुद्ध नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सूरजपुर पुलिस और सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयास से अवैध असलहों की तस्करी करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से दो पिस्टल, चार देशी तमंचे और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, थाना सूरजपुर पुलिस को काफी लंबे समय से बदमाश के खिलाफ शिकायत मिल रही थी। इसी कड़ी में आज यानी गुरुवार को थाना सूरजपुर पुलिस और सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयास अवैध असलहों की तस्करी करने वाले बदमाश लोकेश को साइट बी, जापान कंपनी के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को बदमाश के कब्जे से 02 पिस्टल , 4 देशी तमंचा, और 20 जिंदा कारतूस भी बरादम हुआ है।
साथी के साथ मिलकर करता था तस्करी
वहीं, पुलिस पूछताछ में बदमाश लोकेश ने बताया कि, वह अपने साथी के साथ मिलकर जनपद अलीगढ़ स्टेशन के पास से एक व्यक्ति से असलहा खरीद कर लाता था और फिर उसे नोएडा एनसीआर में अच्छी कीमत पर बेच देता था। पुलिस का कहना है कि लोकेश अलीगढ़ का रहने वाला है, जिसने वहां भी कई संगीन वारदातों को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही अवैध असलहा खरीदने वालों की भी तलाश जारी है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025