Noida: नोएडा के बिसरख थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 200 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत 7 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। साथ ही पुलिस टीम ने मौके से एक गाड़ी को भी कब्जे में लिया है।
दो शराब तस्कर गिरफ्तार
दरअसल, गौतमबुद्ध नगर में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान किया जाएगा। ऐसे में पुलिस विभाग लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को टीम ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है,जो कि अवैध शराब की तस्करी किया करते थे। बदमाशों का नाम सागर उर्फ मोन्टी और रमन है।
अवैध शराब बरामद
बिसरख पुलिस के मुताबिक, दोनों ही बदमाशों के कब्जे से 200 पेटी (कुल 10000 पव्वे) रसीला संतरा मसालेदार देशी शराब हरियाणा मार्का के साथ ही एक गाड़ी को भी बरामद किया गया है। पकड़ी गई अवैध शराब की कीमत करीबन 7 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों ही बदमाशों को जेल भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
नोएडा के सेक्टर-94 की शराब की दुकानों का, आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में और पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह एवं जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में निरीक्षण किया गया। जिसमें अवैध शराब के निष्कर्षण एवं अवैध शराब के व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी गौतम बुद्ध नगर सुबोध कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विगत दिवस आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सेक्टर-94 स्थित शराब की दुकानों का निरीक्षण करते हुए नियमानुसार संचालन हेतु निर्देशित किया गया एवं आस पास के स्थलों पर अवैध रूप से शराब का प्रयोग ना हो सके, इसके लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गयी।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
अवैध शराब को लेकर चलाए जा रहे ये अभियान आगे भी जारी रहेंगे। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने कहा कि आगे भी जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री को लेकर आगे भी जनपद में निरंतर गहन सर्च अभियान जारी रहेगा। उन्होंने अवैध शराब का कारोबार करने वालों को सचेत करते हुए कहा है कि उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
Noida: नोएडा में अवैध शराब को लेकर पुलिस लगातार एक्शन में है। रविवार को थाना सेक्टर 63 पुलिस को अवैध शराब बेचने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही 105 अवैध देशी शराब के पव्वे भी बरामद किए हैं।
अवैध शराब बेचने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नोएडा सेक्टर 63 थाना पुलिस ने रविवार को गोपनीय सूचना के आधार पर अवैध शराब को लेकर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को अवैध शराब का कारोबार करने वाला एक अभियुक्त मिला। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त की पहचान जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र वीरपाल के तौर पर हुई है। जिसे पुलिस ने एफएनजी सर्विस रोड पर बनी ग्रीन बेल्ट के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त जीतू साबितगढ, थाना पहासू जनपद बुलंदशहर का रहने वाला है। वर्तमान में वो खोडा कॉलोनी, थाना खोडा, जनपद गाजियाबाद में रह रहा था। आरोपी की उम्र महज 21 साल है।
मजदूरों को शराब बेचकर कमाता था पैसे
अभियुक्त जीतू से पुलिस ने पूछताछ की, तो आरोपी ने पुलिस को अपना पूरा काम करने का तरीका बता दिया। अभियुक्त ने बताया कि वो ठेकों से शराब खरीदता था। ध्यान रखता था कि वो सस्ती शराब ठेकों से खरीदे। जिसके बाद अभियुक्त इंडस्ट्रियल एरिया में जाकर ऊंचे दामों में शराब बेच देता था। अभियुक्त मजदूर किस्म के लोगों को शराब बेचता था। जिससे वो मुनाफा कमाता था। अभियुक्त के कब्जे से 105 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुए है। अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ जीतू पूर्व में भी थाना सेक्टर-126 नोएडा से जेल जा चुका है।
अवैध शराब के खिलाफ लगातार जारी है छापेमारी
इसी महीने की शुरुआत में नोएडा सेक्टर-142 में स्थित सरपंच बाग रेस्टॉरेंट में अवैध शराब संचालन का पर्दाफाश हुआ था। जिसमें बताया गया था कि आधी रात को फेमस रेस्टोरेंट में अवैध शराब पिलाई जा रही थी। वहीं, इससे पहले नोएडा एक्सप्रेस-वे थाना पुलिस द्वारा लाखों की अवैध शराब को पकड़ा गया था। नोएडा एक्सप्रेस-वे थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 570 अवैध शराब की पेटियों से भरा एक ट्रक रविवार को नोएडा एक्सप्रेस-वे पर पकड़ा गया था। जोकि चंडीगढ़ से सस्ते दामों में खरीदी हुई शराब को बिहार लेकर जा रहा था। पुलिस ने बताया था कि इस अवैध शराब की कीमत 70 लाख से ज्यादा थी। उत्तर प्रदेश में आबकारी विभाग और प्रशासन के दिए निर्देशों के तहत अवैध शराब को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025