देश की राजधानी दिल्ली में चिलचिलाती धूम और लू ने लोगों को झुलसने पर मजबूर कर दिया है। बीते दिन नजफगढ़ इलाके में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। वहीं, दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि दिल्ली में बीते 13 साल में सबसे गर्म दिन बनकर सामने आया और अभी तो गर्मी का सितम और भी बाकी है, क्योंकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
17 मई बीते 13 साल का सबसे गर्म दिन
गर्मी का सितम देशभर में है। लेकिन बीते दिन शुक्रवार को गर्मी के पारे ने ऐसी करवट ली, की रिकॉर्ड ही तोड़ दिए। 17 मई बीते 13 साल का दिल्ली का सबसे गर्म दिन बन गया। तो वहीं आने वाले दो दिनों में दिल्ली के लोगों को और भी गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी भी जारी कर दी है।
गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वालो 24 घंटों में तापमान ने एक डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की छलांग लगाने वाला है। अगले छह दिनों तक दिल्ली में लू लोगों को परेशान करती रहेगी। इस दौरान तापमान 44 से 45 डिग्री के बीच बना रहेगा। मौसम विभाग का मानना है कि शनिवार एवं रविवार को दिल्लीवासियों को लू के थपेड़े सहने होंगे। शनिवार को तापमान 44 और रविवार को 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। साथ ही हवा की रफ्तार 10 से 24 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान है।
आईएमडी के जारी आंकड़ों की मानें, तो बीते दिन नजफगढ़ देश का सबसे गर्म स्थान था। दिल्ली में मुंगेशपुर में पारा 46.5 डिग्री, आयानगर में 46.2 डिग्री, पूसा और जाफरपुर में 45.9 डिग्री, पीतमपुरा में 45.8 डिग्री और पालम में 45.1 डिग्री रहा। साथ ही शनिवार के दिन में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की गति से तेज सतही हवा चल सकती है, जिसको देखते हुए दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि लंबे समय तक धूप में रहने या खुले में भारी काम करने से लोगों के बीमार पड़ने की आशंका है। इसलिए दोपहर में धूप में निकलने से बचे।
देशभर में गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। लेकिन उत्तर भारत गर्मी से झुलस रहा है। गर्मी के सितम से परेशान लोग आसमान की तरफ नजर गढ़ाएं है कि बारिश हो, तो मौसम में कुछ ठंडक आए। लेकिन मौसम विभाग ने तो आने वाले समय के लिए जो चेतावनी जारी की है, उससे पता चलता है कि अभी इस तपिश को और ज्यादा झेलना पड़ेगा।
मौसम विभाग का अलर्ट, अगले 5 दिन में और बढ़ेगा तापमान
लोग बारिश का उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन आईएमडी ने जो रिपोर्ट बताई है, उसके मुताबिक आने वाले 5 दिन और भी कठिन होने वाले हैं। जिसका सबसे ज्यादा प्रकोप मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा को झेलना पड़ेगा। अगले 5 दिन यानी 22 मई तक लू चल सकती है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। साथ ही पश्चिम बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात में 20 मई तक हीटवेव की चेतावनी दी है। IMD ने पारा 45°C के पार जाने की संभावना भी जताई है।
सबसे गर्म शहर यूपी में
उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी है, बीते दिनों पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और पूर्वी हवाओं के चलने से कुछ जगह पर हल्की बारिश हुई थी। जिससे लोगों को राहत मिली थी, लेकिन अब गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। शुक्रवार को देश में सबसे गर्म रही 5 शहरों में 2 यूपी के शहर रहे हैं। इसमें आगरा देश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा था। वहीं, आज उत्तर प्रदेश में अधिकतम पारा 47 डिग्री तक जा सकता है, जो इस सीजन में एक रिकॉर्ड होगा।
मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट और रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने 18 से 21 मई तक राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, तो साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और गुजरात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसलिए इस दौरान बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ख्याल रखना चाहिए और जरुरत न हो, तो 11 से 5 बजे तक घर से बाहर न निकले। मौसम विभाग ने राहत की भी एक खबर दी है कि 31 मई को मानसून केरल पहुंचेगा, यानी मानसून 28 मई से 3 जून के बीच कभी भी आ सकता है। तब जाकर लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
भारी गर्मी की चपेट में पूरा देश है। दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश में गर्मी को देखते हुए अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। दिल्ली-एनसीआर में झुलसाने वाली गर्मी और भीषण लू की स्थिति 25 मई तक बनी रहेगी। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए बुधवार को ऑरेंज अलर्ट और उसके बाद चार दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली में शानिवार तक रेड अलर्ट
राजधानी दिल्ली में तापमान से लोग परेशान हैं। मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस, पालम में 44.4 डिग्री, नजफगढ़ में 43.9 डिग्री, पूसा और पीतमपुरा में 43.4-43.4 और आया नगर में 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में बुधवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाएगा। सात दिनों के पूर्वानुमान में, आईएमडी ने गुरुवार से शनिवार तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए 'संवेदनशील लोगों के लिए अत्यधिक देखभाल' का अनुरोध भी किया है।
दिल्ली में बिजली की मांग अब तक के उच्चतम स्तर
दिल्ली में हवा की दिशा में बदलाव से लू की तपन से कुछ हल्की राहत मिली। दिल्ली के ज्यादातर मौसम केंद्रों में एक दिन पहले की तुलना में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक, मौजूदा समय में हवा की दिशा उत्तरी पश्चिमी थी, जो अपने साथ थार की गर्मी लेकर आ रही थी। मंगलवार दिन में हवा की दिशा में बदलाव हुआ और हवा पूर्व दिशा से आने लगी। इस हवा में हल्की नमी है, जिसके तापमान में हल्की गिरावट आई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग अब तक के उच्चतम स्तर 7717 मेगावाट तक पहुंच गई है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025