Greater Noida: नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सोसाइटियों में लिफ्ट अटकने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन लिफ्ट में फंसकर बच्चे से लेकर बुजुर्ग परेशान हो रहे हैं। अब बिसरख थाना स्थित ग्रीन आर्च सोसाइटी में लिफ्ट अटकने से एक बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बच्चे की चीख पुकार से सोसाइटी में हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद मेंटनेंस विभाग ने लिफ्ट खोलकर बच्चे को निकाला।
बच्चे की चीख से सोसाइटी में मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, ग्रीन आर्च सोसाइटी के G टावर में शनिवार देर शाम करीब 8.30 बजे एक परिवार बच्च के साथ लिफ्ट से अपने फ्लैट पर जा रहा था। तभी 22वें फ्लोर पर लिफ्ट अटक गई। जिससे लिफ्ट में फंसे बच्चा जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगा। बताया जा रहा है कि मालफंक्शन की वजह से लिफ्ट अटक गई थी। हालांकि बाद में किसी तरह बच्चे और परिवार को बाहर निकाला।
कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं
बता दें कि ग्रीन आर्च सोसाइटी के लोगों का कहना है कि F और G टावर में लिफ्ट अटकने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। जिसकी शिकायत सोसाइटी के लोगों ने कई बार मेंटेनेंस टीम से की। लेकिन बिल्डर और मेंटेनेंस के तरफ से इसको लगातार अनसुना किया जा रहा है। शायद बिल्डर और मेंटेनेंस एक बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। सरकार ने तो लिफ्ट एक्ट लागू कर दिया है, लेकिन बिल्डर पर इसकी रत्ती भर भी फर्क नहीं पड़ रहा है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सोसाइटियों की इमारतें तो बाहर से खूबसूरत दिखती हैं लेकिन अंदर समस्याओं का अंबार है। लिफ्ट एक्ट कानून बनने के बाद भी सोसइटियों में लगातार लिफ्ट हादसे हो रहे हैं। लिफ्ट में फंसकर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं घंटों से परेशान होते हैं। इसके बाद भी बिल्डर और स्थानीय प्रशासन की ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। अब रविवार की रात ग्रेनो वेस्ट की ग्रीन आर्च सोसायटी की लिफ्ट में एक बच्चा डेढ़ घंटे तक फंसा रहा।
लोहे के रॉड से खोला गया लिफ्ट का दरवाजा
जानकारी के मुताबिक, बिसरख थाना क्षेत्र के ग्रीन आर्च सोसाइटी के टावर F की लिफ्ट से 8.30 बजे निशित का बेटा खेलकर अपने फ्लैट पर जा रहा था। इसी दौरान लिफ्ट 8वें फ्लोर पर जाकर अटक गई। बच्चे के शोर मचाने पर सोसाइटी के लोग और सिक्योरिटी गार्ड के साथ मेंटेनेंस विभाग के लोग पहुंचे। मेंटनेंस विभाग ने करीब डेढ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोहे के रॉड से लिफ्ट का दरवाजा खोलकर बच्चे को बाहर निकाला। करीब डेढ घंटे तक बच्चे के फंसे रहने के कारण परेशान रहा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025