Greater Noida: भारतीय किसान यूनियन अंबावता संगठन के विस्तार को लेकर दादरी तहसील के रेलवे रोड जगेश कुमार के निवास पर मीटिंग हुई। मीटिंग की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल नागर की और संचालन दादरी तहसील अध्यक्ष राजकुमार रूपवास ने किया।
कपिल खारी जिलाध्यक्ष नियुक्त
जिला अध्यक्ष अनिल नागर ने संगठन का विस्तार करते हुए कपिल खारी खैरपुर को जिला उपाध्यक्ष, गीता नागर को ग्रेटर नोएडा महानगर महिला अध्यक्ष, जयंती प्रसाद को दादरी तहसील वरिष्ठ संरक्षक मनोगत किया गया। इसी तरह सुंदरलाल शर्मा को दादरी मीडिया प्रभारी, जगेश कुमार और शादाब को सदस्य बनाया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को फूलमाला टोपी पहनकर मनोनीत पत्र देकर नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
27 फरवरी को जेवर टोल प्लाजा पर होगी महापंचायत
किसान नेता राजकुमार रूपवास ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रिशिपाल अंबावता के आदेश अनुसार संगठन का विस्तार करते हुए लोगों को सदस्यता ग्रहण करवा रहे हैं। आगामी 27 फरवरी को भारतीय किसान यूनियन अंबावता संगठन की एक महापंचायत जेवर टोल प्लाजा पर 11:00 बजे होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष महापंचायत को संबोधित करेंगे।
महापंचायत में इन मांगों को उठाया जाएगा
रूपावास ने बताया कि टोल रोड के दोनों तरफ सर्विस रोड, स्थानीय किसानों आईडी के आधार पर टोल फ्री, जिन किसानों की जमीन अधिकरण की है उनके बच्चों को रोजगार, जो 64 परसेंट मुवजा बाकी है वह तुरंत वितरित किया जाए, पत्रकार बंधुओ, दो पहिया वाहनों, भूतपूर्व सैनिकों, स्वतंत्रता सेनानी परिवार और दिव्यांगों का टोल फ्री और टोल रोड पर स्ट्रीट लाइट एवं शौचालय आदि की सुविधा की मांग को लेकर महापंचायत होगी। संगठन विस्तार के दौरान जगेश कुमार किसान नेता राजकुमार रूपबास अनिल नागर गीता नागर जयंती प्रसाद कपिल खारी अमित मुखिया युवराज सिंह सुंदरलाल शर्मा योगेश कुमार छोटू कुमार शादाब शाहनवाज जितेंद्र अनिल कुमार आदि लोग मौजूद थे।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसान सभा के दिन रात के धरना 20वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता भीम सिंह प्रधान खोदना खुर्द ने की व संचालन महासचिव जगबीर नंबरदार ने किया। धरने को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर रुपेश वर्मा ने कहा किसान आंदोलन की ताकत के बल पर 12 फरवरी को हुई वार्ता में प्रशासन ने 18 फरवरी तक 10% आबादी प्लाट और नए कानून को लागू करने के संबंध में हाई पावर कमेटी के गठन का आश्वासन दिया था। 18 तारीख तक प्रशासन की ओर से हाई पावर कमेटी के गठन की कोई सूचना नहीं दी गई है।
कमिश्नर ने भी की थी वादा खिलाफी
रुपेश वर्मा ने आगे कहा कि पुलिस कमिश्नर ने पूर्व में भी इसी प्रकार वादा खिलाफी की थी। जेल में बंद किसानों को इसी आधार पर आश्वासन दिया गया था कि 30 जून 2023 तक हाई पावर कमेटी का गठन कर दिया जाएगा। परंतु शासन ने पत्र भेज कर हाई पावर कमेटी के गठन से इनकार कर दिया था। इसी प्रकार पुनः उन्होंने आश्वासन दिया और आज 18 फरवरी गुजर गई और कोई सूचना प्रशासन की ओर से कमेटी के गठन के बाबत नहीं आई है।
सरकार की किसानों की समस्याओं पर गंभीर नहीं
किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। बिल्डरों के मसले पर बिना किसी देरी के कार्रवाई होती है। जबकि किसानों के 5% के प्लाट भी नोएडा में बिल्डरों को आवंटित कर दिए गए हैं। किसान के साथ लगातार धोखाधड़ी इस सरकार की फितरत है। इस सरकार में चुने हुए प्रतिनिधियों को 10-10 साल हो चुके हैं उनके कान पर जू तक नहीं रेंग रही है। किसानों के मुद्दों को लेकर जरा भी गंभीर नहीं है।
सत्ताधारी पार्टी का करेंगे विरोध
किसान सभा के नेता निरंकार प्रधान ने कहा कि अबकी बार 10% नहीं तो वोट नहीं का नारा दिया गया है, जिसे गांव-गांव में पहुंचा कर सत्ताधारी पार्टी को पूरी तरह नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जाएगी और इसे पूरी तरह राजनीतिक मुद्दा बनाया जाएगा। नौजवान नेता प्रशांत भाटी ने कहा कि लड़ाई आर पार की है, जीत कर ही दम लेंगे। इसी सिलसिले में 19 फरवरी को भारतीय किसान परिषद जय जवान जय किसान संगठन एवं अन्य किसा संगठन और विपक्षी पार्टियों के नेताओं को बुलाया गया है। आज के धरने को संबोधित करने वालों में निशांत रावल सुधीर रावल भोजराज रावल हृदेश शर्मा देशराज चौहान गुरप्रीत एडवोकेट अभय भाटी शिशांत भाटी नरेश नागर मोनू नागर रईसा चौहान तिलक देवी जोगेंद्र देवी महिला सभा के नेता आशा यादव रेखा चौहान अजय पाल भाटी इंद्रजीत भाटी मोहित नागर मोहित यादव रंगीलाल भाटी जयकरण भाटी कृष्ण पाल भाटी दुष्यंत सेन सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष किसान उपस्थित रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025