Noida: थाना सेक्टर 20 पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कब्जे से एक मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद हुए हैं। पकड़े दोनों बदमाशों का लंबा आपराधिक इतिहास है।
पुलिस ने रोका शुरू की फायरिंग
पुलिस के मुताबिक, सोमवार को थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा डीएलएफ मॉल के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो व्यक्तियों को रूकने का इशारा किया गया। लेकिन बाइक सवार रुकने के बजाय भागने का प्रयास किया। जिसपर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया। इस पर बाइक सवारों ने सेक्टर-16ए फिल्मसिटी के पास पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें दरियागंज निवासी रिंकु (38) के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत घायल अवस्था में रिंकू को दबोच लिया। जबकि रोहित उर्फ काले (34) को काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया है।
बदमाशों के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज हैं केस
बदमाशों के कब्जे से चोरी/लूट की घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, 2 तमंचा, 1 खोखा व 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। घायल बदमाश को उपचार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बतायाकि दोनों बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं। जो आने-जाने वाले युवक व महिलाओं को घायल कर पर्स व मोबाइल लूटते हैं। रिंकु एवं रोहित उर्फ काले के विरुद्ध दिल्ली, गाजियाबाद एवं गौतमबुद्धनगर में लूट आदि के 25 से अधिक केस दर्ज हैं। इनके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
Noida: नोएडा में एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसके बाद थाना बीटा 2 पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि भाग रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से लूटे गये पांच मोबाइल फोन, 1 तमन्चा, 3 जिन्दा कारतूस और बाइक बरामद हुई है।
एनआरआई कट के पास बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग
जानकारी के अनुसार, थाना बीटा 2 पुलिस द्वारा एनआरआई कट गन्दे नाले के पास गुरुवार की अल सुबह चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार को पुलिस ने रूकने का इशारा किया। इस पर बदमाश पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस द्वारा बदमाशों का पीछा किया जाने लगा। पुलिस को आता देख बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गयी।
राहगीरों से फोन लूटते थे आरोपी
वहीं, पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए गोली चलाई तो बदमाश शुहेब गोली लगने से घायल गया। शुहेब सराय झांझर थाना सिकन्दराबाद जिला बुलन्दशहर का निवासी है। वहीं, शुहेब के साथी फजल को गिरफ्तार किया गया है। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो कि राह चलते व्यक्तियों से मोबाइल फोन लूटने / छीनने की घटना को अन्जाम देते हैं।
ग्रेटर नोएडा में आज पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसके बाद पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बदमाशों पर चोरी और लूट के दर्जनों मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। थाना बिसरख पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 2 बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूट की चेन, चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध हथियार बरामद हुआ है।
पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना बिसरख पुलिस ने चेकिंग के दौरान अजनारा गोल चक्कर के पास एक मोटरसाइकिल जिस पर 2 संदिग्ध व्यक्ति सवार थे। उन्हें चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया। इसके बाद बदमाश मोटरसाइकिल वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश सोनू और समीर खान पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज जारी है।
कई सालों से कर रहे थे एनसीआर में लूट और चोरी
बदमाशों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे, 2 खोखा कारतूस व 2 जिन्दा कारतूस, 1 चेन पीली धातु व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उनके पास से बरामद चेन उनके द्वारा एक महिला से करीब 19 दिन पहले राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के गेट नंबर-1 से छीनी गई थी और मोटरसाइकिल तिलकनगर, दिल्ली से चोरी की गई थी। मुठभेड़ में घायल हुए अभियुक्तों के विरुद्ध एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश कई सालों से एनसीआर में लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते आ रहे हैं।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से दो गोकशी करने वाले बदमाश घायल हो गए। वहीं, दो बदमाशों को पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाने के साथ ही विधिक कार्रवाई की।
खटाना नहर के पास हुई मुठभेड़
एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले जारचा थाना क्षेत्र में गोकशी की घटना को अंजाम दिया गया था। इसको लेकर पुलिस की टीमें गठित की गई थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली की मुखबिर गोकश आने वाले हैं। इसके बाद कोतवाली जारचा पुलिस, स्वाट टीम थाना दादरी पुलिस टीम द्वारा दादूपुर पुलिया से खटाना नहर के पास की चेकिंग कर रही थी।
भाग रहे दो बदमाशों को पीछा कर दबोचा
इसी बीच ईको कार में सवार संदिग्धों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाश भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो अरमान और ओवेश के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। वहीं, पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था गिफ्तार करके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, सगीर और शहजाद को पुलिस ने कांबिग के दौरान गिरफ्तार किया।
चार तमंचा और नशीला इंजेक्शन बरामद
पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए चारों गोकशी करने वाले बदमाशो के कब्जे से चार तमंचे, घटना में प्रयुक्त इको कार और नशीले पदार्थ के इंजेक्शन बरामद हुए हैं। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि चारों शातिर किस्म के गौ तस्कर हैं. पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुट गई है।
Greater Noida: थाना बिसरख क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक लुटेरे को घायल कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस ने रोका तो बाइक सवार भागने लगे
नोएडा पुलिस कमिश्रनेट मीडिया सेल के अनुसार, थाना बिसरख पुलिस शनिवार को चेकिंग के दौरान एक अपाचे बाइक पर सवार 2 संदिग्ध व्यक्तियों को एटीएस गोल चक्कर पर रूकने का इशारा किया। लेकिन बाइक सवार नहीं रुके और तेज रफ्तार से यूटर्न लेकर जलपुरा पुस्ता की तरफ भागने लगे। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर बाइक रास्ता खराब होने के कारण फिसलकर गिर गई। इसके बाद बाइक सवार सवार दोनों व्यक्ति भागते हुए पुलिस टीम पर अवैध असलाह से फायर करने लगे।
पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी
पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु की गयी जवाबी कार्रवाई में गाजियाबाद निवासी बदमाश सूरज शर्मा (25) के पैर में गोली लगने के कारण घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। घायल बदमाश के कब्जे से 1 अवैध तमंचा .315 बोर, 1 खोखा कारतूस व 2 जिन्दा कारतूस व लूटी हुई बाइक के साथ लूटी हुई सोने की चेन बरामद हुई है। घायल बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल भर्ती कराया गया है। सूरज के खिलाफ नोएडा के अलग-अलग थानों में पहले से चोरी और लूट के 14 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, सूरज का साथी अन्धेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया जिसकी तलाश हेतु कांबिंग जारी है। घायल बदमाश के विरूद्ध दर्जनो अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास व अन्य विस्तृत जानकारी की जा रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025