Noida: रेव पार्टी मामले में बिग बॉस विजेता और यूट्यूबर एल्विस यादव को दोबारा पूछताछ के लिए नोएडा पुलिस ने नोटिस भेजा है। इसके पहले मंगलवार देरात एल्विश ने अपने वकीलों के साथ बयान देने के लिए थाना सेक्टर 20 पहुंचे थे। यहां पुलिस ने करीब 3 घंटे तक एल्विश यादव से पूछताछ की थी।
गौरतलब है कि बिग बॉस विजेता एल्विस यादव पर रेव पार्टियों में स्नेक बाइट कराने और साप की तस्करी के आरोप है। इस मामले में 6 आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही की जा चुकी है, जिनकी रिमांड पुलिस ने मांगी है। पकड़े गए आरोपियों और एल्विश यादव को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ हो सकती है। डीएफओ प्रमोद कुमार ने कहा आगे एल्विश यादव से वन विभाग की टीम भी पूछताछ करेगी
Noida: यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. कहा जा रहा है कि गौतमबुद्ध नगर जिला कोर्ट से एल्विश यादव को जमानत मिल गई है. एल्विश यादव की ओर से NDPS कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई थी. आज जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, जिसके बाद एल्विश यादव को जमानत दे दी गई है. बता दें कि, एल्विश यादव पिछले पांच दिन से लुक्सर जेल में बंद थे.
जानें पूरा मामला
एल्विश यादव समेत छह लोगों के खिलाफ तीन नवंबर 2023 को कोतवाली सेक्टर-49 में पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था ने सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था. इस मामले में चार सपेरों समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने चार नवंबर को गिरफ्तार कर लिया था. सपेरों के पास से बरामद 20 एमएम विष की प्रयोगशाला में जांच की गई. तब इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. वहीं, अब इस मामले में रविवार को सेक्टर-20 की पुलिस ने एल्विश यादव को भी गिरफ्तार किया गया था.
एल्विश यादव को 14 दिनों के लिए जेल भेजा गया था. इसी दौरान पिछले 4 दिनों से सूरजपुर कोर्ट में अधिवक्तताओं की हड़ताल चल रही थी. जिस कारण एल्विश यादव की जमानत अर्जी पर सुनवाई भी नहीं हो पा रही थी. लेकिन अब एल्विश यादव की मुश्किलें थोड़ी कम हो गई है. आज गौतमबुद्ध नगर जिला कोर्ट से एल्विश यादव को जमानत मिल गई है.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025