Noida: ईद उल अजहा यानि बकरीद गौतमबुद्ध नगर सहित पूरे देश में आज धूमधाम से मनाई जा रही है। मस्जिदों में सुबह मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा की और गले लगकर एक दूसरे को बधाई दी। वहीं, जिले में बकरीद पर सौहार्द न बिगड़े, इसके लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिले में सुरक्षा के लिहाज से ढाई हजार पुलिस बल तैनात किए गए हैं, जो चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहे हैं। इसके अलावा सीसीटीवी और ड्रोन के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलने से रोकने के लिए अलग से टीम का गठन किया गया है।

पुलिस फोर्स ने निकाला पैदल मार्च
वहीं, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार ईद उल अजहा (बकरीद) की पूर्व संध्या पर तैयारियों को लेकर पुलिस उपायुक्त विद्यासागर मिश्र व अपर पुलिस उपायुक्त मनीष कुमार मिश्रा ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। मिश्रित आबादी, भीड़भाड़ वाले क्षेत्र और संवेदनशील क्षेत्र में पैदल गस्त किया।
शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की
बकरीद की तैयारियों को लेकर एवं अतिक्रमण हटाने के लिये सम्बन्धित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही मिश्रित आबादी में रहने वाले आम जनमानस और प्रबुद्ध लोगों को सकुशल त्यौहार मनाने की अपील करते हुये शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने के लिये कहा गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और संदिग्ध या असामाजिक व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने के लिए अपील की गई। आलाधिकारियों ने कहा, सूचना पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई जाएगी।
ईद-उल-अजहा, जिसे बकरीद के नाम से भी जाना जाता है, इस्लामी धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। यह पर्व ईद-उल-फितर के लगभग 70 दिनों बाद मनाया जाता है और हिजरी कैलेंडर के 12वें महीने ज़ुल-हिज्जा की 10वीं तारीख को पड़ता है। इस दिन को इस्लामी समुदाय में कुर्बानी के पर्व के रूप में मनाया जाता है और इसे बलिदान का त्योहार भी कहा जाता है।
त्योहार का धार्मिक महत्व
ईद-उल-अजहा की उत्पत्ति पैगंबर इब्राहीम (अब्राहम) की कथा से जुड़ी हुई है। इस्लामिक मान्यता के अनुसार, अल्लाह ने इब्राहीम को उनके पुत्र इस्माइल (इशमाइल) की बलि देने की आज्ञा दी थी। इब्राहीम ने अल्लाह के आदेश का पालन करते हुए अपने पुत्र की बलि देने का निर्णय लिया। लेकिन जैसे ही उन्होंने अपने पुत्र की बलि देने के लिए छुरा चलाया, अल्लाह ने एक दुम्बे को भेज दिया और इस्माइल की जगह उस दुम्बे की बलि दी गई। इस घटना के माध्यम से अल्लाह ने इब्राहीम की श्रद्धा और विश्वास की परीक्षा ली और उनके समर्पण को स्वीकार किया।
पर्व की तैयारी और रिवाज
ईद-उल-अजहा के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोग विशेष तैयारियां करते हैं। त्योहार के दिन लोग सुबह-सुबह उठकर स्नान करते हैं और नए कपड़े पहनते हैं। फिर मस्जिद या ईदगाह में विशेष नमाज (सलात अल-ईद) अदा की जाती है। नमाज के बाद इमाम खुतबा (प्रवचन) देते हैं, जिसमें बलिदान और समाजसेवा के महत्व पर जोर दिया जाता है।
तीन हिस्सों में बाटा जाता है मांस
नमाज के बाद कुर्बानी (बलि) की रस्म अदा की जाती है। कुर्बानी के लिए अक्सर बकरा, भेड़, गाय या ऊंट की बलि दी जाती है। बलि के मांस को तीन हिस्सों में बांटा जाता है - एक हिस्सा गरीब और जरूरतमंदों के लिए, दूसरा हिस्सा रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए, और तीसरा हिस्सा अपने परिवार के लिए रखा जाता है। इस प्रक्रिया से समाज में भाईचारे और समानता का संदेश प्रसारित होता है।
समाजिक और सांस्कृतिक पहलू
ईद-उल-अजहा केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि समाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। इस दिन परिवार और दोस्तों के बीच मेल-मिलाप होता है। लोग एक-दूसरे के घर जाते हैं और साथ मिलकर भोजन करते हैं। विशेष पकवान और मिठाइयां तैयार की जाती हैं, जिनमें बिरयानी, कबाब, सेवई और तरह-तरह के मीठे व्यंजन शामिल होते हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025