Noida: सेक्टर 104 में दिनदहाड़े गोली मारकर की गई एयर इंडिया क्रू मेंबर सूरज मान हत्या मामले में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने दो शूटर को गिरफ्तार किया है। इन्होंने ही 19 जनवरी कार में बैठकर केले खा रहे सूरजमान की गोली मारकर हत्या की थी। बाइक पर सवार होकर दोनों शूटरों ने 18 राउंड फायरिंग की थी।
गिरफ्तार शूटर लॉरेंस बिश्नोई और गोगी गैंग के सदस्य
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार शूटर लॉरेंस बिश्नोई और गोगी गैंग के लिए काम करते हैं। बता दें कि मृतक सूरज मान का भाई प्रवेश मान नीरज बवानिया गैंग के लिए काम करता है और माकोका का केस में फिलहाल जेल में बंद है। बिश्नोई में गोगी गैंग व प्रवेश मान के बीच चल रही पुरानी रंजिश के चलते ही सूरज मान की हत्या कराई गई थी।
बदला लेने के लिए की गई हत्या
प्रवेश मान ने 2019 में कालू के चाचा और 2022 मे कालू के पिता की हत्या की थी। इसी हत्या का बदला लेने के लिए प्रवेश मान के भाई सूरज की हत्या की गई थी। इस मामले मे नोएडा पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। नोएडा सेक्टर 39 में शुक्रवार को दिनदहाड़े एयर इंडिया क्रू मेंबर सूरज भान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी मन्नू और धीरज मान को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को 15 अगस्त से पहले बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस ने 3 लाख के इनामी ISIS मोड्यूल के आतंकी को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आतंकी हमले की साजिश रच रहा था। ISIS आतंकी की पहचान रिजवान अली के रूप में हुई। रिजवान दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला बताया जा रहा है। रिजवान की गिरफ्तारी पर एनआईए ने 3 लाख रुपए का इनाम रखा था। एनआईए को रिजवान की बहुत दिनों से तलाश थी। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक रिजवान से की पूछताछ जा रही है।
दिल्ली और मुंबई के वीआईपी इलाकों की रेकी की थी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, NIA ने आतंकी रिजवान को वांटेड घोषित किया था। रिजवान पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल का सबसे कुख्यात आतंकी है। पुणे पुलिस और एनआई पुणे मॉड्यूल के कई आतंकियों को गिरफ्तार कर चुकी है। रिजवान लंबे समय से फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि इन आतंकियों ने दिल्ली और मुंबई के कई वीवीआईपी इलाकों की रेकी भी की थी।
आतंकी घटना की फिराक में था
जांच एजेंसियों को शक है कि रिजवान 15 अगस्त से पहले किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। लेकिन दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे गिरफ्तार कर मंसूबे पर पानी फेर दिया। स्पेशल सेल ने अक्टूबर 2023 में भी कई आतंकियों को गिरफ्तार किया था।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025