Noida: दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण और लोगों की अच्छी परिवहन सुविधा देने के लिए दिल्ली मेट्रो ने नई पहल शुरू की है। बुधवार से 40 अतिरिक्त मेट्रो का संचालन शुरू किया है। इससे अब इससे यात्रियों को मेट्रो ट्रेन के लिए लंबा इंतजार और भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके पहले दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रदूषण रोकने के लिए 28 विभागों के साथ बैठक कर मेट्रो व दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (डीटीसी) के बसों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने को कहा था। जिसके बाद रेल कॉरपोरेशन यानी डीएमआरसी ने अतिरिक्त मेट्रो का संचालन शुरू किया है।
ग्रैप सिस्टम का दूसरा चरण लागू
गौरतलब है कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस कएक्शन प्लान (ग्रैप) के दूसरे चरण की पाबंदियां लागू हैं। जिसके तहत लोगों से निजी वाहनों की जगह मेट्रो, बस आदि का उपयोग करने की अपील की जा रही है।
2-3 मिनट के अंतराल पर मिलेगी मेट्रो
बैठक में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा था कि जिन मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो 7-8 मिनट में आती है, वहां 5-6 मिनट में आएगी. वहीं, जहां पर 5-6 मिनट में आती थी वहां पर मेट्रो 2-3 मिनट में आएगी। वहीं, शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण यात्रियों की संख्या कम रहती है, ऐसे में अतिरिक्त मेट्रो ट्रेन का संचालन नहीं होगा।
New Delhi: सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए युवा कुछ भी करने को तैयार हैं। रील्स बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालने और अजीबो-गरीब हरकत करते रहते है। यहां तक कि सार्वजनिक स्थानों पर भी वीडियो बनाने के चक्कर में लोगों को परेशानी मेंं डाल देते हैंं। एक ऐसा ही वीडियो दिल्ली का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे।
दिल्ली मेट्रो का वीडियो वायरल
दरअसल, दिल्ली मेट्रो से एक ऐसे कपल की वीडियो वायरल हो रही है। जिन्होंने कोल्ड ड्रिंक पीने का नया ही तरीका ईजाद कर दिया है। तरीका ऐसा है, जिसे देखकर लोगों को घिन आ जाए। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लड़का और लड़की मेट्रो की सीट पर बैठे हैं। लड़का अपना जूता निकालता है और लड़की उसमें कोल्ड ड्रिंक डालती है। उसके बाद लड़का स्ट्रॉ निकालकर कोल्ड ड्रिंक पीने लगता है। इसके बाद लड़का फिर यही जूता लड़की को देता है। लड़की भी जूते से कोल्ड ड्रिंक पीने लगती है। इस कपल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
Noida: होली का त्योहार नजदीक है. ऐसे में अगर आप मेट्रो से सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी हो सकती है. जी हां होली के दिन अगर आप मेट्रो से कहीं जाने की सोच रहे हैं तो जरा मेट्रो की ओर से जारी नोटिफिेशन को ध्यान में रख लीजिए ताकि आपको आने जाने में कोई दिक्कत ना हो.
मेट्रो की गाइडलाइन
दरअसल, नोएडा मेट्रो की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया, जिसमें बताया गया कि होली पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोपहर दो बजे शुरू होगा. एक्वा लाइन मेट्रो दो बजे के बाद हर 15-15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलेंगी. दो बजे एक साथ दोनों टर्मिनल से मेट्रो चलेगी.
दिल्ली मेट्रो का संचालन
इस नोटिफिकेशन के मुताबिक, होली वाले त्योहार के दिन सुबह के समय मेट्रो का संचालन नहीं किया जाएगा. इतना ही नहीं बल्कि दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन पर मेट्रो इस दिन सुबह के समय से ही बंद रहेंगी. दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में बताया है कि 25 मार्च को होली वाले दिन मेट्रो सेवा दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से शुरू होगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी.
दिल्ली में 25 मई को मतदान होना है। जिसका शोर आज शाम 6 बजे थम गया। वहीं प्रचार के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली मेट्रो में सफर किया। उन्होंने लोगों से उनका हाल-चाल लिया। राहुल ने दिल्ली के दिलशाद गार्डन में जनसभा की। राहुल गांधी ने पार्टी उम्मीदवार कन्हैया कुमार के समर्थन में लोगों को संबोधित किया। जहां उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। आपको बता दें कि राहुल गांधी रायबरेली और वायनाड से सांसद प्रत्याशी हैं।
'भाजपा में संविधान बदलने की हिम्मत नहीं'
इस दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि 'भाजपा हमेशा संविधान को फाड़कर फेंक देना चाहती है। उन्होंने न तो भारतीय संविधान और न ही भारतीय ध्वज को कभी स्वीकार किया। इस चुनाव में आखिरकार उन्होंने स्वीकार कर ही लिया है कि वे इसे बदलना चाहते हैं.' इसके आगे कांग्रेस नेता ने कहा,'इस चुनाव में लड़ाई भारतीय संविधान की रक्षा के लिए है. यह महज एक किताब नहीं है, हमारा संविधान गांधी, अंबेडकर और नेहरू जी की हजारों साल की वैचारिक विरासत को समेटे हुए है। अगर भाजपा ने संविधान बदलने की कोशिश की तो उसे विपक्ष और देश के करोड़ों लोगों का सामना करना पड़ेगा। मैं भाजपा को बताना चाहता हूं कि आपमें संविधान बदलने की हिम्मत नहीं है। अगर आप ऐसा करने का प्रयास करेंगे, तो आपको हमारा और भारत की जनता का सामना करना होगा।'
दिल्ली मेट्रो के सफर का राहुल गांधी ने उठाया लुत्फ
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को दिल्ली मेट्रो में सफर किया। असल में गुरुवार के प्रचार का अंतिम दिन था। ऐसे में राहुल गांधी ने यहां चुनाव प्रचार में सारी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस नेता ने X पर पोस्ट लिखकर मेट्रो में ट्रेवल की जानकारी दी। उन्होंने लिखा 'मेट्रो यात्रा, दिल्ली के दिलवालों के साथ। साथी यात्रियों से मिल कर उनका हाल चाल पूछा - मुझे खुशी होती है यह देख कर कि दिल्ली में मेट्रो बनाने की पहल जनमानस के यातायात के लिए इतनी सुविधाजनक साबित हुई है।
दिल्ली में बारिश और खराब सड़क की वजह से मेट्रो में यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हो रही है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डीएमआरसी ने अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। 9 से 12 सितंबर के बीच मेट्रो में 73 से 77 लाख यात्रियों कि जर्नी रिकॉर्ड की गईं।

Delhi Metro : इस साल 12 फरवरी को दिल्ली मेट्रो में एक दिन में यात्रियों की सबसे अधिक संख्या दर्ज की गई, जब 70.88 लाख यात्रियों ने एक ही दिन में यात्रा की। लेकिन, अगले ही दिन यह रिकॉर्ड टूट गया और 13 फरवरी 2024 को 71.09 लाख यात्रियों ने मेट्रो में सफर किया। हालाँकि, पिछले एक महीने में, दिल्ली मेट्रो ने सवारियों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि देखी है और 12 फरवरी, 2024 को बनाए गए रिकॉर्ड को 12 अगस्त से 12 सितंबर के बीच 17 बार तोड़ा है।
सर्वाधिक पैसेंजर ट्रेवलिंग का रिकॉर्ड बना है…

मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक, अगर पिछले चार दिनों के पैसेंजर ट्रेवलिंग के आंकड़ों की बात करें तो 9, 10, 11 और 12 सितंबर 2024 की यात्राएं मेट्रो नेटवर्क पर दिल्ली मेट्रो द्वारा पंजीकृत शीर्ष 5 यात्री यात्राओं में से एक बन गईं। जिसमें से 20 अगस्त को अब तक की सबसे अधिक 77,49,682 यात्रियों की संख्या भी दर्ज की गई। जो आज भी टॉप पर है। दूसरे स्थान पर 9 सितंबर को 77,16,910 यात्री, तीसरे स्थान पर 10 सितंबर को 75,71,124 यात्री, चौथे स्थान पर 11 सितंबर को 75,50,620 यात्री और पांचवें स्थान पर 73,25,403 यात्री दर्ज किए गए। 12 सितंबर को रिकॉर्ड किया गया। सितंबर महीने में लगातार 4 दिनों तक सबसे अधिक यात्री यात्रा दर्ज की गई, जिसमें अब तक की शीर्ष -20 यात्री यात्रा के शीर्ष -5 स्तर भी शामिल हैं।
दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए गुड न्यूज़…

पिछले एक महीने में दिल्ली मेट्रो में सवारियों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी को देखते हुए दिल्ली मेट्रो प्रबंधन ने बड़ा फैसला लेते हुए यात्रियों को खुशखबरी दी है। दिल्ली मेट्रो ने ऐलान किया है कि यात्रियों की संख्या कितनी होगी इसे देखते हुए अब सभी लाइनों पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। डीएमआरसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन) अनुज दयाल ने कहा, 'यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डीएमआरसी ने अपनी सभी लाइनों पर एक अतिरिक्त ट्रेन चलाने का फैसला किया है। शुक्रवार और शनिवार को अतिरिक्त 84 ट्रेन यात्राएं होंगी। यदि आवश्यक हुआ तो ये अतिरिक्त रेल यात्राएँ आगामी कार्य दिवसों पर भी जारी रहेंगी।
इसके जरिए आप टिकट बुक कर सकते हैं…

डीएमआरसी ने टिकट बुकिंग को आसान और सरल बनाने के लिए सारथी ऐप, वन दिल्ली ऐप समेत कई चैनल भी लॉन्च किए हैं। ग्राहकों को टिकट काउंटरों पर कतार में लगने से बचने के लिए स्टेशन पहुंचने से पहले टिकट खरीदने के लिए इन चैनलों का उपयोग करने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जाता है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025