Lucknow: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे प्रदेश में एक अलग तरह का माहौल है। गांवों और शहरों में शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं। भजन-कीर्तन हो रहे हैं। इसी क्रम में सीएम योगी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने 22 जनवरी को होने वाले इस भव्य कार्यक्रम को लेकर कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत 22 जनवरी तक सभी बसों में लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम में राम भजन बजाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
बस स्टेशनों पर साफ-सफाई के निर्देश
ताकि यात्रियों का सफर राममय हो सके। भगवान राम से जुड़े भजनों में विभिन्न कलाकारों के प्रसिद्ध भजनों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय गायकों के राम भजनों को भी इसमें स्थान मिल सकता है। सभी यात्री वाहनों में व बस स्टेशनों पर साफ-सफाई सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, सभी बसों में लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम में राम भजन बजाए जाने के निर्देश हैं। ताकि यात्रियों का सफर राममय हो सके। भगवान राम से जुड़े भजनों में विभिन्न कलाकारों के प्रसिद्ध भजनों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय गायकों के राम भजनों को भी इसमें स्थान मिल सकता है।
'जय श्रीराम' के जयघोष के साथ अयोध्या से रवाना हुई पहली वंदे भारत
वहीं, जय श्रीराम के उद्घोष के साथ पहली वंदे भारत एक्सप्रेस गुरुवार को अयोध्या कैंट स्टेशन से दिल्ली रवाना हुई। इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन में पहली बार सफर करने वालों में काफी उत्साह दिख रहा था। कोई ट्रेन के साथ सेल्फी लेता दिखा तो कोई वीडियो बना रहा था। गुरुवार को ट्रेन रेल समय सारणी के अनुसार पहली बार आनंद विहार दिल्ली से यात्रियों को लेकर करीब तीन बजे अयोध्या कैंट पहुंची। इसके बाद तीन बज कर 45 मिनट पर यहां से दिल्ली के लिए रवाना हुई।पहले दिन ही वंदे भारत निर्धारित समय से करीब आधा घंटा विलंब से दिल्ली के लिए प्रस्थान की। इस ट्रेन के अयोध्या कैंट से प्रस्थान का समय 3.15 बजे का है। दोहरीकरण के कारण यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग अयोध्या-रुदौली-बाराबंकी से न होकर वाया सुल्तानपुर दिल्ली जाएगी।
लोकसभा चुनाव 2024 खत्म होने के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अलग-अलग विभागों में जो भी खाली पद हैं, उन्हें भरने के कड़े आदेश दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने विभागों के अधिकारियों को खाली पड़े पदों की लिस्ट बनाकर आयोग को भेजने के निर्देश दिए हैं। ये फैसला गुरुवार को हुई शासन स्तर के सभी अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक में लिया गया।
‘चयन प्रक्रिया की तय करें समय-सीमा’
इसी के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि नियुक्ति प्रक्रिया में सरलता के लिए ई-अधियाचन की व्यवस्था लागू की गई है, जिसका इस्तेमाल करें। नियुक्ति के लिए अधियाचन भेजने से पूर्व नियमावली का सूक्ष्मता से परीक्षण कर लिया जाए। चयन आयोगों से संपर्क बनाएं, त्रुटिपूर्ण अधियाचन न भेजें। साथ ही साथ चयन प्रक्रिया की समय-सीमा तय करें।
‘बालिका विद्यालयों का हो साप्ताहिक निरीक्षण’
अधिकारियों के साथ हुई इस बैठक में सीएम योगी ने ये भी निर्देश दिया कि बेसिक शिक्षा अधिकारी/ एसडीआई द्वारा अपने क्षेत्र में कस्तूरबा बालिका विद्यालयों का साप्ताहिक निरीक्षण किया जाये। वहां खान-पान, साफ-सफाई, सुरक्षा आदि हर एक व्यवस्था का सूक्ष्मता से अवलोकन किया जाए. जहां कमीं हो, उसे तुरंत ठीक कराया जाए।
‘माध्यमिक विद्यालयों के कायाकल्प का तेज हो अभियान’
इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में प्रत्येक प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि हर छात्र-छात्रा निर्धारित यूनिफॉर्म में ही विद्यालय आए। इसके लिए DBT की धनराशि समय से भेजी जाती रहे। शिक्षकों के स्थानान्तरण/नवीन पदस्थापना की जो भी कार्यवाही होनी है, उसे तत्काल संपन्न करा दिया जाए। माध्यमिक विद्यालयों के कायाकल्प का अभियान तेज किया जाए। नए सत्र में स्कूल चलो अभियान की सफलता के लिए अच्छी कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वित कराने का भी निर्देश दिया गया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025