Greater Noida West: बिसरख थाना क्षेत्र स्थित पंचशील ग्रीन 2 सोसाइटी के पास बुधवार सुबह ही सड़क हादसा हो गया। यहां कर की टक्कर से साइकिल सवार एवं गंभीर रूप से घायल हो गया।
पंचशील ग्रीन 2 सोसाइटी के पास हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार पंचशील ग्रीन 2 सोसाइटी के पास बने कट से रोजा जलालपुर निवासी राकेश कुमार साइकिल पर सवार होकर रोड क्रॉस कर रहे थे। तभी कर के सामने आकर राकेश घायल हो गए।
कार चालक ने घायल को पहुंचाया अस्पताल
वहीं कार में सवार पांच लोग बाल बाल बच गए। जबकि कर का शीशा टूट गया और बोने भी डैमेज हो गया। पुलिस ने बताया कर चालक प्रिंस ने अपनी कार में घायल साइकिल सवार को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Greater Noida West: गौतमबुद्ध नगर में आवारा कुत्तों का आतंक है। जहां एक तरफ सोसाइटियों में कुत्ते को लेकर आए दिन बवाल हो रहा है, वहीं आवारा कुत्ते आम लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इसी कड़ी में बिरसख थाना क्षेत्र में स्थित श्री राधा स्काई गार्डेन सोसाइटी में आवारा कुत्तों ने बच्चे पर हमला कर दिया। सोसाइटी के लोगों ने इसकी शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से उठाई है। इसके साथ ही सोसाइटी के लोगों ने पुलिस को भी शिकायत दी है।

मुख्यमंत्री जी कब रुकेगा आवारा कुत्तों का आतंक?
सोसाइटी के एक यूजर ने X पर पोस्ट किया है कि हम सभी को एक बहुत ही गंभीर समस्या के बारे में अवगत कराना चाहते हैं। हमारी सोसाइटी में लगातार स्ट्रे डॉग्स हमारे बच्चों और निवासियों पर हमला कर रहे हैं। आज सोसाइटी के निवासी गौरव जैसवाल T-12 के बेटे के साथ एक घातक हमला हुआ है। कुत्तों के झुंड ने बच्चे के पर जानलेवा हमला कर दिया। बच्चा बहुत तेज से चिल्लाया। बच्चे के चिल्लाने पर उसे बचाने की कोशिश की गई। फ़िर भी एक कुत्ते ने काट ही लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कब इन आवारा कुत्तों का आतंक सोसाइटी में थमेगा? सोसाइटी के लोगों ने आवारा कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

सीएम योगी के नाम लिखा पत्र
सोसाइटी के लोगों ने सीएम योगी के नाम लिखे पत्र में कहा है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सोसाइटी में आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। उससे ज्यादा इसके सरगना तथाकथित फर्जी कुत्ता प्रेमी गैंग ने गंध मचा रखा है. अगर हालात पर काबू नहीं किए गए तो लोगों को सोसाइटी से पलायन करना पड़ेगा।
Greater Noida: गौतम बुद्धनगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में लगातार अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है। गैंगेस्टर आरोपियों की संपत्ति को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में लोगों को ठगने वाले आरोपी की लाखों की संपत्ति पुलिस ने जब्त की है।
आरोपी पर दर्ज हैं 10 मुकदमे
जानकारी के मुताबिक, हापुड़ निवासी सुदेश चिटफंड कम्पनी बनाकर लोगों से ठगी करता था। सुदेश कुमार पर 10 मुकदमे के साथ गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई है। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर बिसरख पुलिस ने टीम के साथ हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में पहुंचकर सुदेश की 84 लाख की संपत्ति जब्त की है।
Greater Noida: बिसरख कोतवाली क्षेत्र की महिला से एक सिरफिरे द्वारा एसिड फेंकने और बदनाम करने की धमकी दी है। इसके अलावा सिरफिरा महिला से फोन पर अश्लील बातें करता है। विरोध करने पर धमकी देता है। इसके साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर टुकड़े-टुकड़े करने की भी धमकी दी है। धमकी से डरी महिला ने बिसरख कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से शिकायत करने पर टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसायटी में रहने वाली महिला एक अस्पताल में नौकरी करती है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि एक व्यक्ति उसे फोन पर अश्लील बात करता है। जब इसका विरोध किया तो उसे फोन पर गाली दी और बदनाम करने की धमकी दी। इसके साथ सोसायटी के बाहर उसकी फोटो चस्पा कर उसे बदनाम करने की धमकी दी। महिला का कहना है कि पुलिस में शिकायत करने पर एसिड फेंकने और मारकर टुकड़े करने की धमकी दी है। इससे महिला काफी घबराई हुई है। आरोपी ने पति को भी जान से मारने की धमकी भी दी है।
केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
कोतवाली प्रभारी का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के मोबाइल नंबर से उसकी पहचान कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 10 मई 2023 को अपहरण किए गए मासूम बच्चे को बरामद कर खुलासा कर दिया है। बिसरख थाना पुलिस ने इस मामले में महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बच्चे का अपहरण किसी और ने नहीं बल्कि उसकी नानी ने ही किया था। जिसे बाद में 2 लाख रुपये में बेच दिया था। 8 माह बाद बच्चे को पाकर मां के आंखों से आंसू छलक पड़े और पुलिस की जमकर तारीफ की।
टीका लगवाने के बहाने बच्चे का कर लिया था अपहरण
एडीसीपी हृदेश कठेरिया ने बताया कि शाहबेरी निवासी शिवांगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने इस्लामुद्दीन से प्रेम विवाह किया था। गर्भवती होने के दौरान देखभाल के लिए उसकी मां बबीता अप्रैल में आई थी। एडीसीपी ने बताया कि शिवांगी ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद भी बबीता अपने बेटी के घर रुकी हुई थी। इसी बीच 10 मई को इस्लामुद्दीन काम पर गया था और शिवांगी दवा लेने गई थी। इस दौरान बबीता (नानी) बच्चे को टीका लगवाने के बहाने अगवा कर फरार हो गई।
पुलिस ने 30 नवंबर को नानी को कर लिया था गिरफ्तार
एडीसीपी ने बताया कि 30 नवंबर को बबीता को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। बबीता से मिली जानकारी के बाद पुलिस मासूम की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। बबीता ने केवल अपनी सहेली जमुना का नाम बताया था, डॉक्टर व अमरवीर का नाम वह नहीं जानती थी। जमुना भी किराये का घर छोड़कर चली गई थी। सर्विलांस आदि की मदद से बिसरख कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार की टीम ने मंगलवार को हापुड़ की लज्जा कालोनी से मुरादपुर गांव के जमुना उर्फ शिवानी को गिरफ्तार किया है। इसके बाद दीपक त्यागी और फिर अमरवीर को गिरफ्तार किया गया। अमरवीर के घर पर मासूम पुलिस को मिला।
7 बेटियों के पिता ने खरीदा था बच्चा
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अमरवीर खेतीबाड़ी करता है और उसकी सात बेटियां हैं। अमरवीर डॉ. दीपक के पास इलाज के लिए आता था। उसने बेटा गोद लेने की इच्छा जाहिर की थी। जमुना, हापुड़ में एक अस्पताल में नर्स थी। जमुना भी दीपक के संपर्क में थी। जमुना और बबीता की काफी दिन से पहचान है। बबीता ने ही जमुना के साथ मिलकर बेटी के मासूम बच्चे को अगवा कर बेचने की साजिश रची। बबीता व जमुना ने डॉ. दीपक त्यागी से एक लाख रुपये लेकर बच्चा दे दिया। इसके बाद दीपक ने अमरवीर से दो लाख रुपये लेकर बच्चा बेच दिया।
Noida: थाना बिसरख पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने 3 महिलाओं समेत 6 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 22 किलो 300 ग्राम गांजा और कार बरामद किया है।
कार में मिले में 22 किलो गांजा
बिसरख पुलिस ने शनिवार को लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुये गांजा तस्कर मनोहर झा, सुमित कुमार, सुमित त्यागी, नेहा पत्नी हीरा लाल को को तिगरी कट से गिरफ्तार किया। इनकी निशादेही पर ममता पत्नी देवी दयाल व अनिता को एमनाबाद के पास से गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से कुल 22 किलो 300 ग्राम गांजा, घटना में प्रयुक्त कार टोयोटा कोरोला, कार स्विफ्ट व 4970 नकद रूपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने तस्करों को जब गिरफ्तार किया, जब ये लोग कार से गांजा लेकर कहीं जा रहे थे।
Greater Noida: थाना बिसरख क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक लुटेरे को घायल कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस ने रोका तो बाइक सवार भागने लगे
नोएडा पुलिस कमिश्रनेट मीडिया सेल के अनुसार, थाना बिसरख पुलिस शनिवार को चेकिंग के दौरान एक अपाचे बाइक पर सवार 2 संदिग्ध व्यक्तियों को एटीएस गोल चक्कर पर रूकने का इशारा किया। लेकिन बाइक सवार नहीं रुके और तेज रफ्तार से यूटर्न लेकर जलपुरा पुस्ता की तरफ भागने लगे। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर बाइक रास्ता खराब होने के कारण फिसलकर गिर गई। इसके बाद बाइक सवार सवार दोनों व्यक्ति भागते हुए पुलिस टीम पर अवैध असलाह से फायर करने लगे।
पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी
पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु की गयी जवाबी कार्रवाई में गाजियाबाद निवासी बदमाश सूरज शर्मा (25) के पैर में गोली लगने के कारण घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। घायल बदमाश के कब्जे से 1 अवैध तमंचा .315 बोर, 1 खोखा कारतूस व 2 जिन्दा कारतूस व लूटी हुई बाइक के साथ लूटी हुई सोने की चेन बरामद हुई है। घायल बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल भर्ती कराया गया है। सूरज के खिलाफ नोएडा के अलग-अलग थानों में पहले से चोरी और लूट के 14 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, सूरज का साथी अन्धेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया जिसकी तलाश हेतु कांबिंग जारी है। घायल बदमाश के विरूद्ध दर्जनो अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास व अन्य विस्तृत जानकारी की जा रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025