Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के दनकौर में भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) की बैठक हुई। बैठक में भानु संगठन ने भी प्राधिकरण का घेराव करने की तैयारी में किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई । भानु संगठन के नोएडा महानगर अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने बताया कि जिला गौतम बुद्ध नगर के किसान अपनी समस्याओं को लेकर परेशान है। आखिरकार अब हमें भी तीनों प्राधिकरण के गेट पर धरना करने के लिए बैठना पड़ेगा।
तीनों प्राधिकरणों को दी चेतावनी
राजवीर मुखिया ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और यमुना प्राधिकरण समय रहते किसानों की समस्या का समाधान कर दे। वरना पूरी हजारों की संख्या में किसान भानू संगठन के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन करेंगे।
Greater Noida: भारतीय किसान यूनियन अंबावता संगठन के विस्तार को लेकर दादरी तहसील के रेलवे रोड जगेश कुमार के निवास पर मीटिंग हुई। मीटिंग की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल नागर की और संचालन दादरी तहसील अध्यक्ष राजकुमार रूपवास ने किया।
कपिल खारी जिलाध्यक्ष नियुक्त
जिला अध्यक्ष अनिल नागर ने संगठन का विस्तार करते हुए कपिल खारी खैरपुर को जिला उपाध्यक्ष, गीता नागर को ग्रेटर नोएडा महानगर महिला अध्यक्ष, जयंती प्रसाद को दादरी तहसील वरिष्ठ संरक्षक मनोगत किया गया। इसी तरह सुंदरलाल शर्मा को दादरी मीडिया प्रभारी, जगेश कुमार और शादाब को सदस्य बनाया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को फूलमाला टोपी पहनकर मनोनीत पत्र देकर नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
27 फरवरी को जेवर टोल प्लाजा पर होगी महापंचायत
किसान नेता राजकुमार रूपवास ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रिशिपाल अंबावता के आदेश अनुसार संगठन का विस्तार करते हुए लोगों को सदस्यता ग्रहण करवा रहे हैं। आगामी 27 फरवरी को भारतीय किसान यूनियन अंबावता संगठन की एक महापंचायत जेवर टोल प्लाजा पर 11:00 बजे होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष महापंचायत को संबोधित करेंगे।
महापंचायत में इन मांगों को उठाया जाएगा
रूपावास ने बताया कि टोल रोड के दोनों तरफ सर्विस रोड, स्थानीय किसानों आईडी के आधार पर टोल फ्री, जिन किसानों की जमीन अधिकरण की है उनके बच्चों को रोजगार, जो 64 परसेंट मुवजा बाकी है वह तुरंत वितरित किया जाए, पत्रकार बंधुओ, दो पहिया वाहनों, भूतपूर्व सैनिकों, स्वतंत्रता सेनानी परिवार और दिव्यांगों का टोल फ्री और टोल रोड पर स्ट्रीट लाइट एवं शौचालय आदि की सुविधा की मांग को लेकर महापंचायत होगी। संगठन विस्तार के दौरान जगेश कुमार किसान नेता राजकुमार रूपबास अनिल नागर गीता नागर जयंती प्रसाद कपिल खारी अमित मुखिया युवराज सिंह सुंदरलाल शर्मा योगेश कुमार छोटू कुमार शादाब शाहनवाज जितेंद्र अनिल कुमार आदि लोग मौजूद थे।
Noida: एनपीसीएल के खिलाफ 5 फरवरी को होने वाले आंदोलन के लिए भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला अध्यक्ष राजकुमार नागर ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। इसी कड़ी में जिला अध्यक्ष राजकुमार नागर ने कनारसी गांव में राज सिंह प्रधान के आवास पर बैठक हुई।
सैकड़ों ग्रामीणों ने आंदोलन सफल बनाने का दिया आश्वासन
बैठक की अध्यक्षता बाबा रामफल सिंह व संचालन मास्टर महकार नागर ने किया। गांव की तरफ से सातों बिरादरियों ने बैठक में हिस्सा लिया और मजबूती से 5 फरवरी को अपने अपने सनसाधनों से एनपीसीएल के आंदोलन में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राज सिंह प्रधान, ओमकार, विजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, रामफल, रमेश, राकेश, कमल, मुनीम, मेहरचंद, ज्ञानू, इंद्र प्रधान, चंद्रपाल प्रधान, रूपचंद, द्रोपा, अशोक, श्योराज मास्टर, जगदीश, तेजवीर सिंह, रिछपाल प्रजापत, विकास, बाबूराम, कर्मवीर, जीतन, प्रेमसिंह, करतार, भूले, अनूप सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।
Noida: भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट द्वारा आज नोएडा में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। किसान संगठन विभिन्न स्थानों से ट्रैक्टर/निजी वाहनों से आकर नॉलेज मैट्रो स्टेशन पर एकत्रित होकर एक्सपोमार्ट गोलचक्कर, बडा गोलचक्कर, शारदा गोलचक्कर, एलजी गोलचक्कर से माउजर बीयर गोलचक्कर तक तथा माउजर बीयर गोलचक्कर से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालेंगे।
यहां रहेगा रूट डायवर्जन
किसानों के पैदल मार्च को देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है, जिससे आम लोगों को दिक्कत न हो। सुचारू यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराये जाने के लिए गलगोटिया कट, परीचौक, एलजी गोलचक्कर, माउजर बीयर गोलचक्कर, दुर्गा टाकीज गोलचक्कर व सूरजपुर चौक से आवश्यकता पडने पर यातायात का डायवर्जन किया जायेगा। यातायात डायवर्जन के दौरान इमरजेन्सी वाहनों को सकुशल पास कराया जायेगा। वहीं, नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मारर्गों का प्रयोग करने और यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क करने की अपील की है।
रूट डायवर्जन प्लान
1- गलगोटिया कट से एक्सपोमार्ट गोलचक्कर होकर एलजी की ओर जाने वाला यातायात गलगोटिया कट से परीचौक होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
2- आईएफएस विला गोलचक्कर से एक्सपोमार्ट गोलचक्कर होकर एलजी की ओर जाने वाला यातायात पी-03 गोलचक्कर से परीचौक होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
3- एलजी गोलचक्कर से नॉलेज पार्क होकर एक्सपोर्ट गोलचक्कर की ओर आने वाला यातायात एलजी गोलचक्कर से परीचौक होकर गन्तव्य को जा सकेगा।
4- सूरजपुर से परीचौक की ओर जाने वाला यातायात सूरजपुर से तिलपता गोलचक्कर होकर 130 मीटर रोड से गन्तव्य को जा सकेगा।
5- परीचौक से सूरजपुर की ओर जाने वाला यातायात अल्फा कॉमर्शियल गोलचक्कर से 130 मीटर रोड होकर गन्तव्य को जा सकेगा।
Noida: भारतीय किसान यूनियन अंबावता संगठन के कार्यकर्ताओं ने दादरी तहसील अध्यक्ष किसान नेता राजकुमार रूपवास के नेतृत्व में य विधायक तेजपाल नागर को उनके कार्यालय ईटा फर्स्ट जाकरज्ञापन सौंपा।
बच्चों के साथ खिलवाड़ हो रहा
किसान नेता राजकुमार रूपवास का एवं अशोक भाटी प्रदेश सचिव कहना है कि 17, 18 फरवरी 2024 उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा संपन्न कराई गई। जिसमें पेपर लीक होने पर बच्चों के साथ धोखाधड़ी की गई। बच्चों के साथ खिलवाड़ हो रहा है। जो बच्चे मेहनत करके मुकाम हासिल करना चाहते हैं उनके साथ धोखा हुआ। क्योंकि जिन बच्चों ने मेहनत की है उनकी मेहनत तो बेकार चली गई। लेकिन जिन्होंने मेहनत नहीं की है वह तो पेपर लीक की वजह से उनके लिए अच्छा हो गया।
विधायक ने मदद का दिया भरोसा
विधायक तेजपाल नागर ने भरोसा दिया कि हर संभव विद्यार्थियों के साथ न्याय की गुहार लगाई जाएगी। बच्चों के साथ कोई भी खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। क्योंकि हर चीज बढ़ सकती है, केवल शिक्षा ही नहीं बाटी जा सकती। इसलिए भारतीय किसान यूनियन अंबावता संगठन उत्तर प्रदेश पुलिस के पेपर को दोबारा पुण्य करना चाहती है।
सड़क मरम्मत करने की मांग
इस बीच रूपवास बाईपास की सड़क को मरम्मत करने की मांग की। अगर ऐसा नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन अंबावता आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगी। जिसके जिम्मेदारी शासन प्रशासन की हो जाएगी ज्ञापन देने के दौरान मनोज भाटी नगर अध्यक्ष अशोक भाटी प्रदेश सचिव सुरेश प्रधान तहसील संयोजक,अमित मुखिया कपिल खारी जिला उपाध्यक्ष गीता नागर ग्रेटर नोएडा महानगर अध्यक्ष जयंती प्रसाद तहसील संरक्षक दादरी किसान नेता राजकुमार रूपबास तहसील अध्यक्ष दादरी निखिल रोहन विश्वास मोहित नागर मयंक मावी प्रमोद कुमार कुशल भाटी नीरज भाटी विक्की भाटी विनोद मोहन आदि किसान और विद्यार्थी मौजूद रहे।
Noida: भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रतिनिधिमंडल की ग्रामीणों के घरों में बनी दुकानों में कामर्शियल मीटर लगाने व बेवजह बेवजह लोगों को परेशान कर रिश्वतख़ोरी के विरोध में विद्युत विभाग के चीफ़ राजीव मोहन से उनके सेक्टर16 कार्यालय में मीटिंग हुई ।
परेशान न करने का भरोसा दिलाया
नोएडा महानगर अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीणों के घरों में बनी दुकानों में कामर्शियल मीटर लगाने के विरोध हमने शुक्रवार को चीफ़ कार्यालय पर पंचायत का आयोजन किया था। लेकिन चीफ सहाब के अपने आफिस में नहीं होने की वजह से उस दिन उनसे मीटिंग नहीं हो पाई थी। इस पर प्रशासन ने आज उनसे मीटिंग कराई। मीटिंग में जिसमें विद्युत विभाग के चीफ राजीव मोहन ने कहा कि आप लोग निश्चित रहिए आप लोगों को परेशान नहीं किया जायेगा।
समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया
मौक़े पर मौजूद ज़िला गौतमबुद्ध नगर के सभी अधिशासी अभियंताओं को हमारे सामने निर्देश दिया कि बड़े शोरूम या बड़े कामर्शियल पर ही कार्रवाई की जाये। किसी किसान को परेशान ना करे कुछ समस्याओं का मौक़े पर ही निस्तारण भी कराया गया। कुछ समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन भी दिया । हम लोगों ने चीफ़ को बताया कि हमारा संगठन किसी भी क़ीमत पर अपने किसान भाइयों का शोषण नहीं होने देंगा।
किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना
महानगर अध्यक्ष राजबीर मुखिया ने कहा चीफ़ सहाब ने हमारी सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना जिससे सभी लोग सहमत हुए। अगर फिर भी कही से शिकायत मिली तो हम आंदोलन के लिए मजबूर होंगे । इस मौक़े पर मुख्य रूप से चौधरी बीसी प्रधान, ओमप्रकाश गुर्जर, राजबीर मुखिया, रिषी अवाना, अनिल बैसोया, महेश तंवर , दीपक यादव, जोगिंदर चपराना, रविन्द्र बैसोया, सरजीत कपासिया ,अमित, अनिल प्रजापति, सतेन्द्र अधाना , पप्पी प्रजापति, सोनू कश्यप इत्यादि लोग मौजूद रहे ।
Noida: भारतीय किसान यूनियन अंबावता की मंगलवार को दादरी तहसील में एक बैठक हुई। इस दौरान यूनियन के दादरी तहसील अध्यक्ष राजकुमार रूपवास ने संगठन का विस्तार किया। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं, क्योंकि लोग हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष रिशिपाल अंबावता जी की ईमानदारी कार्यशैली से खुश है और अंबावता संगठन से जुड़ने का काम कर रहे हैं।
यूनियन के दादरी तहसील अध्यक्ष राजकुमार रूपवास ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन अंबावता की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान कई अहम फैसले लिए गए हैं। जैसे की पहले संगठन का विस्तार किया गया है। साथ ही देवेंद्र नागर को बिसरख ब्लॉक सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा ललित भाटी, आशु गुर्जर और सूचित नागर को सदस्य बनाया गया है। वहीं, पूनम गुर्जर को नोएडा महानगर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष और कपिल खारी को जिला जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यूनियन के दादरी तहसील अध्यक्ष राजकुमार रूपवास ने आगे कहा कि संगठन हमेशा मजदूरों, गरीब और किसानों की आवाज को उठाता रहता है। ये आवाज कभी किसी के दबाव में नहीं दबेगी। संगठन किसानों के हक और अधिकार के लिए लड़ाई जारी रखेगा। कहा कि संगठन को और भी ज्यादा मजबूती प्रदान करने के लिए आज इसका विस्तार भी कर दिया है। हमारा काम लोगों को प्रसंद आ रहा है, जिसक कारण काफी संख्या में लोग अंबावता संगठन से जुड़ने का काम कर रहे हैं।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी के आवाह्न पर विरोध प्रदर्शन हुआ। ये विरोध हेम स्पेयर कम्पनी के बिल्डर संकल्प शुक्ला व संजय राय के विरोध में था, जोकि संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल और प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी के नेतृत्व में किया गया। जिसका ज्ञापन जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर व पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा को सौंपा गया।
बिल्डरों की तानाशाही का विरोध
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि गौतमबुद्धनगर मै बिल्डरों की तानाशाही इस कदर बढ गई है कि फ्लैट बुकिंग के नाम पर ठगी हो या गरीब मज़दूरों व ठेकेदारों से अपनी साइटों पर कार्य कराकर उन गरीब मज़दूरों का भुगतान न करना हो। बार बार ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है। ऐसा ही फिर हेम स्पेयर कम्पनी के बिल्डर संकल्प शुक्ला व संजय राय ने गरीब मज़दूरों व ठेकेदारों से अपनी साईटों पर करोड़ों रुपए के कार्य कराये और गरीब मज़दूरों के भुगतान नही किए। मेहनत मजदूरी के रूपए मांगने पर गाली-गलौज कर भगा दिये जाते है।
7 जून को विरोध में करेंगे धरना प्रदर्शन
भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने जिला प्रशासन और पुलिस-प्रशासन को 14 मई को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया था कि कि बिल्डर संकल्प शुक्ला व संजय राय गरीब मज़दूरों से काम करा कर उनकी मेहनत मजदूरी का भुगतान नही कर रहा है। और एक सप्ताह का समय दिया गया था। 21 मई को संगठन ने अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी थी। लेकिन पुलिस प्रशासन ने आग्रह किया था कि आंचार संहिता तक धरना स्थागित कर दें समस्याओ का निस्तारण शीघ्र किया जायेगा। लेकिन समस्याओ का कोई समाधान नही हुआ। अब संगठन ने क्षुब्ध होकर मज़दूरों को न्याय दिलाने के लिए 7 जून को हेमस्पेयर कम्पनी के विरूद्ध अनिश्चितकालीन धरना देने का ऐलान किया है और जब तक समाधान नही होगा हेम स्पेयर कम्पनी के निर्माण कार्य बन्द किए जायेंगें।
कई नामी लोग रहे मौजूद
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी,प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, प्रदेश अध्यक्ष युवा विपिन खारी, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश भाटी, प्रदेश सचिव ऊधम नम्बरदार, जिलाध्यक्ष रामबीर भाटी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संदीप भाटी,उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष नागर,प्रदेश महासचिव दिलदार अंसारी, महानगर अध्यक्ष योगेश वैष्णव, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश भडाना, प्रदेश महासचिव एडo सतेदंर खारी,प्रदेश सचिव एडवोकेट प्रवीदंर खारी जिला उपाध्यक्ष मिनदर नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा धर्म भाटी, प्रदेश महामन्त्री रामरिक भाटी,प्रदेश सचिव यामीन अंसारी, तहसील दादरी अध्यक्ष सोविदंर भाटी,जिला संगठन मन्त्री रिंकू भडाना जिला सचिव विनित शर्मा, जिला महासचिव नईम अब्बास, जिला उपाध्यक्ष मनवर अली, दादरी ब्लाक अध्यक्ष तपसी, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोएडा फेस वन थाना क्षेत्र के सेक्टर 6 के नोएडा प्राधिकरण के ऑफिस पर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। हजारों की संख्या किसान नोएडा प्राधिकरण के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। मौके पर पुलिस की टीम भी मौजूद है।
नोएडा प्राधिकरण के बाहर किसान कर रहे धरना प्रदर्शन

नोएडा प्राधिकरण के ऑफिस के बाहर हजारों की संख्या में किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेतृत्व में ये धरना प्रदर्शन हो रहा है। किसानों का आरोप है कि उनकी जमीन लेने के बाद नोएडा प्राधिकरण ने किसानों की समस्याओं समाधान नहीं किया है। किसानों को 64 प्रतिशत का मुआवजा और10 प्रतिशत प्लॉट नहीं मिला है। अपनी इन्हीं मांगे के साथ किसान नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर धरने पर पहुंचे हैं।
भारी संख्या में तैनात है सुरक्षाबल

किसानों ने लगातार नोएडा प्राधिकरण के अफसरों से मुलाकात की, साथ ही प्रदर्शन और नारेबाजी भी कर चुके हैं। जिसके बाद ये नियोजित धरना प्रदर्शन जारी है। किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा में नोएडा प्राधिकरण पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह और एडीसीपी मनीष कुमार वर्मा एसीपी प्रथम प्रवीण कुमार खुद मौके पर मौजूद हैं।
बारिश के बचाव के साथ पहुंचे किसान

नोएडा में इन दिनों लगातार बारिश जारी है। इसलिए किसान बारिश में परेशानी ना हो इसलिए किसान पूरी व्यवस्था के साथ पहुंचे हैं। उनका साफ कहना है कि प्राधिकरण के अधिकारियों से कई बार बात हुई है कि वह आबादी की जमीन के मामले में फैसला करें। आबादी को ना तोड़े। इसी मामले में नोएडा प्राधिकरण के अलावा पुलिस प्रशासन की टीम भी महापंचायत में पहुंची। शाम तक प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उनकी वार्ता होगी। किसान यूनियन का साफ कहना है कि अगर नोएडा प्राधिकरण उनकी हमारे मांगे नहीं मानेगा तो यह दूसरा गाजीपुर बनेगा।
Noida: भारतीय किसान यूनियन अंबावता संगठन के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का सोमवार को जन्मदिन मनाया। दादरी तहसील के रेलवे रोड किसान यूनियन कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन अंबावता संगठन के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रिशिपाल अंबावता का 61वां जन्मदिवस केक काटकर मनाया। सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
दादरी तहसील अध्यक्ष किसान नेता राजकुमार रूपवास ने बताया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष रिशिपाल अंबावता गरीब बेसहारा किसानों के मसीहा है। वह किसानों की आवाज को बढ़ चढ़कर उठाने का काम करते हैं। वह हर जाति की आवाज को उठाने का काम करते हैं। इस मौके पर पाली नगर अध्यक्ष दादरी मनोज भाटी, अशोक भाटी पाली प्रदेश सचिव, जयंती प्रसाद, तहसील संरक्षक गीता नागर, ग्रेटर नोएडा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष जगेशकुमार और योगेश कुमार आदि मौजूद थे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025