होली का त्योहार की हर ओर धूम मची है। आप सबको तो पता ही होगा कि ब्रज की होली दुनियाभर में मशहूर है। देश-विदेश से लोग मथुरा की होली आनंद लेने यहां आते हैं। ब्रज में बरसाने और नंदगांव की लट्ठमार होली सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। लोग दूर-दूर से इस त्योहार को मनाने यहां आते हैं।
फागुन शुरू होते है छाने लगती है खुमारी
कान्हा की नगरी मथुरा-वृंदावन और पूरे ब्रजधाम में फागुन का महीने शुरू होते ही होली की खुमारी छाने लगती है। वृंदावन की कुंज गलियों में अबीर और गुलाल की बौछार होने लगती है। प्रेम रंग में सराबोर मथुरावासी सिर्फ रंग गुलाल ही नहीं लड्डू, फूल और माखन से भी होली खेलते हैं। दुनियाभर से बड़ी संख्या में लोग ब्रज की होली देखने मथुरा पहुंचते हैं। बरसाने की लट्ठमार होली को देखने का अपना अलग ही मजा है।
लट्ठमार होली क्यों खेली जाती है?
मान्यता है कि भगवान कृष्ण अपने सखाओं के साथ राधा रानी के गांव यानि बरसाने में होली खेलने आया करते थे। नंदगांव के ग्लावे और बरसाने की ग्वालिन होली खेलती थीं। तभी से यहां होली खेलने की ये परंपरा चली आ रही है। गोप जब गोपिकाओं को प्रेम में छेड़ते थे, तो गोपिकाएं उन्हें लट्ठमारते हुए भगाया करती थीं। इसी मान्यता को जीवंत रखने के लिए यहां हर साल लट्ठमार होली खेली जाती है।
ब्रज में पूरे 40 दिन तक होली का त्योहार मनाया जाता
18 मार्च को बरसाना के राधा रानी मंदिर में लट्ठमार होली का आयोजन किया जाएगा। 19 मार्च को नंदगांव में लट्ठमार होली का आयोजन होगा। 20 मार्च को कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में होली का आयोजन किया जाएगा। 21 मार्च को गोकुल में छड़ी मार होली खेली जाएगी। आपको बता दें कि पहले बरसाने में लट्ठमार होली खेली जाती है उसके बाद नंदगांव में होली खेली जाती है और सबसे आखिर में रंगभरी एकादशी के दिन वृंदावन में फूलवारी होली खेली जाती है। हालांकि ब्रज में पूरे 40 दिन तक होली का त्योहार मनाया जाता है। अलग-अलग मंदिरों में भक्त नंदलाला के साथ होली खेलते हैं।
Mathura: मथुरा के बरसाना के लाडली जी मंदिर में रविवार दोपहर भगदड़ मचने से एक दर्जन श्रद्धालु बेहोश हो गए। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक रविवार को लड्डू होली थी। इससे पूर्व दोपहर करीब सवा 1 बजे लाड़ली जी मंदिर में राजभोग के दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा थी। इसी दौरान भगदड़ मचने से करीब एक दर्जन श्रद्धालु बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ को मौके पर ही उपचार दिया गया। भीड़ पर नियंत्रण के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
धक्का-मुक्की के बीच श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बांके बिहारी मंदिर में भी भक्तों की भीड़ बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां विद्यापीठ चौराहे से लेकर मंदिर तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वीकेंड होने के कारण भीड़ नियंत्रण के लिए होने वाली व्यवस्थाएं फेल दिखीं। दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने धक्का-मुक्की के बीच किसी तरह आराध्य के दर्शन किए। भीड़ के दबाव में आकर बच्चे और महिलाएं चीख पड़े।
भीड़ के आगे बेबस दिखे पुलिसकर्मी
पंचकोसीय परिक्रमा करने के लिए दिल्ली एनसीआर समेत देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे। इसकी वजह से विद्यापीठ चौराहे से लेकर बांकेबिहारी मंदिर तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगीं रहीं। दाऊजी तिराहा से मंदिर के द्वार तक दर्शनार्थी मंदिर तक पहुंचने का इंतजार करते दिखे। भीड़ को नियंत्रित करने में जगह-जगह लगे पुलिसकर्मी बेबस नजर आए। मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच अंदर प्रवेश किया।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025