Noida: नोएडा में करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा सामने आया है। यह फर्जीवाड़ा किसी और ने नहीं बल्कि बैंक मैनेजर ने किया है। सहायक बैंक प्रबंधक बैंक ने कम्पनी के 28 करोड़ रुपये पत्नी और मां के खाते में ट्रांसफर कर दिए। बैंक ने अपने अफसर समेत 3 लोगों पर FIR दर्ज कराई है।
कंपनी के खाते से पैसे किए ट्रांसफर
जानकारी के मुताबिक सेक्टर 48 स्थित एसोसिएट इल्क्ट्रोनिकस रिचर्स फाउंडेशन नमक कंपनी खाते से सेक्टर 22 के साउथ इंडियन बैंक के सहायक प्रबंधक राहुल शर्मा ने लगभग 28 करोड़ रुपए अपनी पत्नी भूमिका शर्मा और मां सीमा के खाते में ट्रांसफर कर बैंक के साथ धोखधड़ी की है। कंपनी के डीजीएम रीजनल रेनीजीत आर नायक ने सेक्टर 24 थाने पर एफआईआर कराई है। जिस पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
गड़बड़ी की शिकायत पर दी शिकायत
रैनजीत आर नायक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से सेक्टर-22 स्थित शाखा से गड़बड़ी की शिकायत मिल रही थी। विभाग ने विजिलेंस टीम से यहां की जांच कराई तो पता चला कि कंपनी के खाते से सहायक बैंक प्रबंधक राहुल शर्मा ने 28.07 करोड़ रुपये पत्नी भूमिका शर्मा और मां सीमा समेत अन्य के खातों में ट्रांसफर किए गए हैं।
बिना अनुमति के रुपये किए ट्रांसफर
एसोसिएट इलेक्ट्रानिक्स रिसर्च फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने तीन, चार और छह दिसंबर को ईमेल से शिकायत दर्ज कराते हुए खाते से रुपये बिना अनुमति व जानकारी के ट्रांसफर करने के आरोप लगाए थे। आरोपी राहुल शर्मा मूलरूप से हरियाणा के रोहतक का निवासी है।
नोएडा की साइबर क्राइम थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने नैनीताल बैंक में सर्वर हैक कर की गई 16 करोड़ 95 लाख की ठगी का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी हर्ष को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने अपने बड़े भाई शुभम बंसल के साथ मिलकर ठगी की घटना को अंजाम दिया. बता दें कि शुभम बंसल पेशे से सीए है.
अब तक 2 करोड़ 8 लाख रुपए खातों में फ्रीज
एसीपी साइबर क्राइम नोएडा विवेक रंजन राय ने बताया कि ठगी के इस सनसनीखेज मामले में साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज हुआ था. इस मामले में पुलिस ने आरोपी हर्ष को गिरफ्तार किया है. हर्ष ने बड़े भाई शुभम बंसल के साथ मिलकर ठगी को अंजाम दिया गया था. शुभम बंसल सीए है. अब तक 2 करोड़ 8 लाख रुपए खातों में फ्रीज कराए जा चुके हैं. साथ ही साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने लोहा मंडी गाजियाबाद में बने शुभम एंड एसोसिएट्स ऑफिस को भी सील कर दिया है.
6 लाख रुपये का मिला था हिस्सा
एसीपी साइबर क्राइम विवेक रंजन राय ने बताया कि हर्ष कर्ज में डूबा हुआ था. उसने कर्ज उतारने के लिए भाई और अन्य लोगों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया. उसे छह लाख रुपये हिस्से के रूप में मिले थे. बता दें कि सर्वर हैक कर ठगों ने 16 करोड़ 95 लाख की नैनीताल बैंक को चपत लगाई थी.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025