Lucknow: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमलाा किया। धीरज साहू के ठिकानों से मिले करोड़ों रुपये लेकर आड़े हाथों लेते हुए चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने नेताओं को करप्शन का एटीएम बना दिया है। मोहब्बत की दुकान से निकला नोटों का पहाड़ जिसकी गिनती आज भी जारी है। मोहब्बत की दुकान की फ्रेंचाइजी के गल्ले से 200 करोड़ के नोट मिले हैं. लगता है खूब बिक्री हुई. सारी मोहब्बत कुछ यूं ही बिक गई।
कांग्रेस का हर नेता बेईमान
चौधरी ने आगे कहा कि कांग्रेस के पास और कांग्रेस घमंडिया का गठबंधन के साथियों के साथ सिर्फ सनातन की नफरत बची है. जहां कांग्रेस का जनप्रतिनिधि होगा वहां इस बात की गारंटी है कि भ्रष्टाचार अवश्य करेगा। ऐसे घोटाले और भ्रष्टाचार का नाम दो बार चुनाव हारने के बाद भी क्या कारण है कि कांग्रेस ने धीरज साहू को झारखंड का राज्यसभा सांसद कांग्रेस ने बनाया। यह अपने आप में बड़ा सवाल है। कांग्रेस का हर नेता बेईमान है।
भ्रष्टाचारियों से एक-एक पाई की वसूली की जाएगी
क्या कारण है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी इतने बड़े भ्रष्टाचार पर मौन साधे हुए हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी की गारंटी है। भ्रष्टाचारियों से एक-एक पाई की वसूली की जाएगी। उस गारंटी को हम निभा रहे हैं. ऐसे भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को लेकर बीजेपी अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि उनका गठबंधन बेमेल है, इसलिए समाजवादी पार्टी के मुखिया पर भी सवाल उठाएंगे ही। विपक्षी दल जब हार जाते हैं तो ईवीएम पर सवाल उठाते हैं।
यूपी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस की मानसिकता समाज को बांटने वाली है,सैम पित्रोदा ने देश के 140 करोड़ लोगों पर नस्लभेदी टिप्पणी और पीएम मोदी की जीत पर बात की।
सैम पित्रोदा को लेकर कांग्रेस को घेरा
उन्होंने कहा, 'सैम पित्रोदा पर जिस प्रकार की बयानबाजी है और जिस प्रकार का कांग्रेस का एंजेडा है, जो समाज को जातिय, क्षेत्र, भाषा के आधार पर बांटों और उसी आधार पर अपना एजेड़ा बढ़ाओ। समाज का तुष्टिकरण करो। जिस प्रकार से अंग्रेजों की नीति थी समाज को बांटकर राज करों, कांग्रेस उसे आगे बढ़ाने का काम कर रही है। मैं मांग करता हूं कि क्या कांग्रेस के लोग सैम पित्रोदा को पार्टी से निष्कासित करेगी'।
देश में जनसंख्या का जो आकलन आया है वह एक गंभीर विषय है
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रेस वार्ता में कहा कि 'देश में जनसंख्या का जो संतुलन सामने आया है, वो गंभीर विषय है और इसपर गंभीर बहस का आवश्यकता है। ये असंतुलन हमेशा कांग्रेस के तुष्टिकरण और इंडि गठबंधन के जो सहयोगी हैं, उन्होंने ही इस सुष्टिकरण की नीति को बढ़ावा दिया है। जिससे ये परिस्थिती उत्पन्न हुई है। उनकी मोहब्बत की दुकान में देश को ये लोग कुछ और ही बनाना चाहते हैं'।
कांग्रेस लगातार भारत वासियों का अपमान कर रही है
उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस लागातार भारतवासियों का अपमान कर रही है। कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान में नफरत का सामान बिखरा पड़ा है। कांग्रेस हमेशा टकराव की अपेक्षा करती रही है, कांग्रेस के नेता हमेशा देश में फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं। खुद राहुल गांधी उत्तर दक्षिण को बांटने का कार्य कर रहे हैं, कांग्रेस ऐसे लोगों को टिकट देती है जो देश को बांटने का काम करें'। साथ ही उन्होंने कहा, सैम पित्रोदा ने राम मंदिर का भी विरोध किया है, पुलवामा के हमले में सैम पित्रोदा ने कहां की ऐसे हमले तो होते रहते हैं। आज तक कांग्रेस ने सिख परिवार के नरसंहार में माफी नहीं मांगी, बल्कि राजनीति करते रही। कांग्रेस मिडिल सरकार पर ज्यादा टैक्स लगाकर उनका परेशान करने की कोशिश कर रही है।
Lucknow: भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव को कांग्रेस से सावधान करते हुए एक तरह की चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा, 'अखिलेश जी, आपको सावधान कर रहा हूं, यह कांग्रेस भस्मासुर (एक राक्षस जो हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, किसी को भी सिर पर हाथ रखकर खत्म कर सकता है।) जल्दी ही आपको (सपा को) ठिकाने लगा देगी। कांग्रेस की नजर सपा के मुस्लिम वोट बैंक पर पड़ गई है। कांग्रेस की सोच और कार्यशैली में लोकतंत्र की कोई गुंजाइश नहीं।
कांग्रेस की नजर मुस्लिम वोट बैंक पर
भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने 14 जुलाई को लखनऊ में पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक के दौरान कहा कि कांग्रेस हमेशा चुनाव जीतने के लिए छोटी पार्टियों का इस्तेमाल करती है। सावधान रहें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा विपक्षी इंडिया गुट का हिस्सा हैं और उन्होंने लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ा था। उम्मीद है कि दोनों दल 2027 का विधानसभा चुनाव भी गठबंधन में लड़ेंगे। पार्टी के राष्ट्री य अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी के बीच राज्य कार्यकारिणी बैठक में भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नजर सपा के मुस्लिम वोट बैंक पर है
केशव प्रसाद ने सपा को बताया सांपनाथ तो कांग्रेस को नागनाथ
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर चलना है। इसके लिए जरूरी है कि मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं को सम्मान दें। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बनी है। पहली बार उड़ीसा में जय जगन्नाथ हुआ है। सिक्किम में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है, आंध्र प्रदेश में एनडीए की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि संगठन सरकार से बड़ा था, बड़ा है और हमेशा बड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2014 में मोदी की सरकार बनाई, 2017 में प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाकर सरकार बनाई। 2019 में फिर मोदी की सरकार और 2022 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया। हालांकि, वर्ष 2024 में तमाम प्रयासों के बावजूद परिणाम हमारी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहे।
उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस समय उथल पुथल मची हुई है। यह उथल-पुथल अभी से नहीं बल्कि, लोकसभा चुनाव में अपेक्षित परिणाम न मिलने के बाद से है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बार-बार सीएम योगी की बैठकों को बॉयकाट कर रहे हैं। इसके साथ ही अक्सर दिल्ली में डेरा डाले रहते हैं और शीर्ष नेताओं से मुलाकात करते हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार सीएम योगी और केशव मौर्य के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
केशव ने संगठन को बताया सरकार से बड़ा
हालही में यूपी की भाजपा कार्यसमिति की बैठक में भाजपाइयों का गुस्सा फूट पड़ा था। यह बैठक खत्म होते ही केशव मौर्य फिर दिल्ली पहुंच गए और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। वहीं, केशव मौर्य अब खुलकर कह रहे हैं कि सरकार से बड़ा संगठन है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही केशव मौर्य डिप्टी सीएम पद छोड़कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले हैं। केशव मौर्य पहले भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। इसलिए लगातार योगी सरकार से नाराज चल रहे हैं।
केशव के पीछे ही दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
पिछले चुनाव की तुलना में इस बार हुए 29 सीटों के नुकसान से भाजपा न सिर्फ अचंभित है, बल्कि चिंतित भी है। प्रदेश सरकार और संगठन के बीच खींचतान की खबरों के बीच बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिले। ताजा घटनाक्रम को देखते हुए इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। बहुत जल्द सरकार और संगठन में कुछ बदलाव हो सकते हैं। हालांकि, यह बहुत बड़े स्तर पर नहीं होगा। हाल ही में उत्तर प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति की बैठक हुई और उसके तुरंत बाद मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य नई दिल्ली पहुंचे। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने यहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025