जैसे-जैसे दिन गुजर रहे हैं लोकसभा चुनावों की सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। वहीं इसी बीच आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के बाद आज भारतीय जनता पार्टी ने भी उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट को आज जारी कर दी है। भाजपा ने 72 प्रत्याशियों की इस लिस्ट में हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को भी जगह दी गई है। खट्टर करनाल लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में होंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का नाम भी इस लिस्ट में है। गढ़वाल से अनिल बलूनी मैदान में होंगे तो अनुराग ठाकुर को हमीरपुर से मौका दिया गया है।
पीएम मोदी की मौजूदगी में हुआ प्रत्याशियों के नामों पर मंथन
वहीं पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अगुवाई में सम्पन्न हुई बीजेपी चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया गया था। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित थे। बैठक में आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और हरियाणा के प्रत्याशियों पर चर्चा की गई थी। बीजेपी की दूसरी लिस्ट में अशोक तंवर को सिरसा से टिकट दिया गया है। इसके अलावा गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह, फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर, अंबाला से पूर्व सांसद रतनलाल कटारिया की पत्नी बनतो कटारिया को टिकट दिया गया है। जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश की 8 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर गहन चर्चा की गई। आंध्र प्रदेश से डी. पुरंदेश्वरी, वाई सत्या कुमार, पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी, सीएम रमेश और वाईएस चौधरी को टिकट देने का ऐलान किया गया है।
2 मार्च को जारी हुई थी बीजेपी की पहली लिस्ट
आपको बता दें कि बीजेपी ने 2 मार्च को अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 195 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। जिसमें बीजेपी ने पीएम मोदी को फिर से वाराणसी लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी की पहली लिस्ट में किरेन रिजिजू, सर्वानंद सोनोवाल, विजय बघेल, प्रवीण खंडेलवाल, मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज, रामवीर सिंह बिधूड़ी, अमित शाह, परषोत्तम रुपाला, मनसुखभाई मंडाविया, अर्जुन मुंडा जैसे बड़े नाम शामिल थे। जबकि भाजपा ने पहली लिस्ट में एकमात्र मुस्लिम डॉ. अब्दुल सलाम को भी अपना उम्मीदवार बनाया था। अब्दुल सलाम को केरल की मलप्पुरम लोकसभा सीट से टिकट दिया गया है।
हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को जीत मिली है। भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर सीट से लगातार पांचवीं बार जीते हैं। रुझानों के बीच अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल रायजादा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल रायजादा को डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से मात दी है। ऐतिहासिक जीत मिलने पर अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया पर अपनी जीत की जानकारी देते हुए जनता का आभार जताया।
जनता का जताया आभार
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''भावुक, हर्षित, गर्वित, मेरे ऊपर लगातार पांचवीं बार विश्वास जताने, मुझे इतना स्नेह, आशीर्वाद और समर्थन देने व ऐतिहासिक विजय के लिए मेरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की देवतुल्य जनता का मैं हृदय की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूं। मुझे गर्व है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जो मुझ पर विश्वास जताया, मेरे संसदीय क्षेत्र की जनता ने उस विश्वास की डोर को और मजबूत किया है।''
''ये जीत जनता व सभी पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत''
इसके आगे उन्होंने लिखा, ''यह जीत मेरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता व सभी पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत है। इस बार आशाओं, आकांक्षाओं व अपने कर्तव्य को और ज़िम्मेदारी से पूरा करने का वचन व क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के अपने संकल्प को और प्रगाढ़ करूंगा। मुझे गर्व है कि नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरे देश के साथ देवभूमि हिमाचल व मेरा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र अपनी संपूर्ण भागीदारी निभा रहा है।''
सत्ताधारी पार्टी भाजपा और विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बीच जातिगत जनगणना विधेयक का मुद्दा जाति विवाद में बदल गया है। सदन में अनुराग ठाकुर के दिए विवादित बयान पर एक तरफ जहां राहुल गांधी ने कहा कि 'अनुराग ठाकुर ने मुझे गाली दी है। मेरी बेइज्जती की है। लेकिन मुझे इनसे माफी भी नहीं चाहिए'। तो दूसरी तरफ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीते समय में हुए तमाम प्रकरणों को याद दिलाते हुए अनुराग ठाकुर को घेरा और यहां तक कह दिया कि 'लगता है कि अनुराग ठाकुर से कहा गया है कि आप 99 बार गाली खाकर आओं सदन में, तब मंत्री बनोगे'।
अखिलेश यादव ने अनुराग ठाकुर और बीजेपी का किया घेराव
लोकसभा में भाजपा के सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा राहुल गांधी की जाति पर टिप्पणी को लेकर अखिलेश यादव ने कहा, ‘जब एक बार मैं मंदिर गया था, कुछ लोग नहीं चाहते थे कि मैं हवन और पूजा करूं। मैं उस दिन को कभी नहीं भूलूंगा जब सीएम के घर को गंगा जल से साफ किया गया था। जब आप विश्वगुरु बनने की बात करते हो, अब आप चंद्रमा पर जाना चाहते हैं, डिजिटल इंडिया की बातें की जा रही हैं, तो क्या भाजपा किसी कांग्रेस नेता या किसी अन्य व्यक्ति की जाति पूछ सकती है?’
जाति का सवाल नया नहीं है: अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यहां तक कहा, ‘ये जाति का सवाल नया नहीं है, जाति का सवाल बहुत पुराना है। जाति का सवाल जिसे जानना है उसे अंबेडकर की किताब एनिहिलेशन ऑफ कास्ट जरूर पढ़ना चाहिए। इनके (बीजेपी) पास क्या जाति तोड़ो आंदोलन का कोई विकल्प है। जिसको जाति को लेकर दिक्कत और परेशानी है उसे मंडल कमीशन की किताब आज ही खरीद लेनी चाहिए और प्रस्तावना पढ़नी चाहिए। अगर जाति जनगणना की मांग हो रही है तो इसमें कोई गलत नहीं है। हमारे बहुत सारे फैसले और नीतियां तभी अच्छे होंगे जब जाति जनगणना होगा’।
अनुराग ठाकुर ने क्या टिप्पणी की थी?
कांग्रेस और भाजपा के बीच सदन में जातिगत जनगणना विधेयक मुद्दे पर बहस हो रही थी। इसी बीच भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी की जाति को लेकर कहा कि ‘जिनकी जाति का पता नहीं वो जाति जनगणना की बात करते हैं’। जिसके बाद अखिलेश यादव और कई विपक्षी नेता इस बयान को लेकर बेहद नाराजगी जताई और हंगामा किया। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि ‘जाति कैसे पूछ सकते हैं। इनसे पूछिए कि ये जाति कैसे पूछ सकते हैं। पूर्व मंत्री हैं, बड़े दल के नेता हैं। शकुनी, दुर्योधन तक ये ले आए, लेकिन आप जाति कैसे पूछ सकते हैं’।
राहुल गांधी बोले नहीं चाहिए मुझे माफी
राहुल गांधी की जाति को लेकर किए सवाल के बाद राहुल गांधी ने सदन में जवाब दिया। साथ ही कहा कि उन्हें माफी नहीं चाहिए।
‘अनुराग ठाकुर ने मुझे गाली दी है। मेरी बेइज्जती की है। लेकिन मुझे इनसे माफी भी नहीं चाहिए। मुझे इसकी जरूरत नहीं है। आप मुझे जितना चाहें अपमानित कर सकते हैं। लेकिन आपको ये नहीं भूलना चाहिए कि हम संसद में जाति जनगणना विधेयक पारित कराएंगे। गरीबों और वंचितों के लिए आवाज उठाने वालों को अक्सर गालियां मिलती हैं। हम सभी गालियां सहने के लिए तैयार हैं और जाति जनगणना करवाने के लिए प्रतिबद्ध है’।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर के बीच सदन में जाति पर हुए विवाद को लेकर अखिलेश यादव ने सत्ताधारी पार्टी पर जोरदार जुबानी हमला बोला। जिसके बाद अब कार्यकर्ताओं में भी विराध देखने को मिल रहा है। नोएडा में कार्यकर्ताओं द्वारा न सिर्फ विरोध देखने को मिला, बल्कि अनुराग ठाकुर का पुतला जलाने की भी कोशिश की गई। जिसे पुलिस ने रोका। वहीं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सांसद अनुराग ठाकुर पर ठोस कार्रवाई को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भा सौंपा है।
नोएडा में अनुराग ठाकुर का पुतला फूंकने की कोशिश
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर के बीच की बयान बाजी अब नोएडा पहुंच चुकी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ नोएडा में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही अनुराग ठाकुर का पुतला फूंकने की कोशिश भी की गई। लेकिन पुतला दहन करने से पहले ही पुलिस ने कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया।
कार्रवाई के लिए राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
अनुराग ठाकुर द्वारा राहुल गांधी की जाति पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर से माफी मांगने की मांग की। इसी के साथ ही कांग्रेसियों ने अनुराग ठाकुर पर ठोस कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा। कांग्रेस पार्टी के नोएडा महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहां की भाजपा हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करती है। इसका उदाहरण अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी की जाती को लेकर टिप्पणी करके साबित कर दिया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025