Lucknow: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने एम्स ऋषिकेश में भर्ती अपनी मां से मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना। उन्होंने एम्स डायरेक्टर से मिलकर अपनी मां सावित्री देवी के स्वास्थ्य की विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद सीएम योगी ने रुद्रप्रयाग हादसे के घायलों से भी मिलने पहुंचे और उनका हाल चाल जाना। साथ ही उन्होंने चिकित्सकों को समुचित उपचार का निर्देश भी दिया। सीएम योगी के साथ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे।
दो साल बाद अपनी मां से भी मिले सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद सीधे ऋषिकेश पहुंचे थे। वह दो साल बाद अपनी मां से मिले। सीएम योगी को देखकर उनकी मां सावित्री देवी बहुत प्रसन्न नजर आईं। वह यहां करीब 20 मिनट तक रुके। सीएम योगी की मां को जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया है। एम्स प्रशासन के अनुसार सावित्री देवी वृद्धावस्था की दिक्कतों के चलते भर्ती हुई हैं। इससे पूर्व भी वह आंखों के संक्रमण के कारण यहां भर्ती रही थीं।
सीएम का परिवार पौड़ी गढ़वाल के गांव में रहता है
मालूम हो कि सीएम योगी मूल रूप से उत्तराखंड के ही रहने वाले हैं। योगी के परिजन पौड़ी गढ़वाल के पचूर गांव में रहते हैं। इससे पहले सीएम योगी 2022 में अपने पैतृक गांव गए थे। तब उन्होंने मां के पांव छूकर आशीर्वाद भी लिया था।

रुद्रप्रयाग हादसे में घायलों से भी की मुलाकात, दी सांत्वना
मां से मिलने के बाद सीएम योगी ने रुद्रप्रयाग में हुए सड़क हादसे में घायल उत्तर प्रदेश के लोगों का हाल चाल जाना और डॉक्टरों को समुचित इलाज के निर्देश दिए। सभी घायलों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार उनके साथ है और उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। बता दें कि शनिवार को हुए इस हादसे में कुल 14 लोगों की जान चली गई थी, जिसमें यूपी के लोग भी शामिल थे। हादसे के बाद ही सीएम योगी ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की थी।
नोएडा प्राधिकरण ने गार्डेनिया एम्स डेवलपर्स कंपनी पर बड़ी कार्यवाही की है। गार्डेनिया एम्स डेवलपर्स कंपनी की दो परियोनाओ पर 2410 करोड़ का बकाया है, जिसको देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने बकाया न देने पर जमीन का आवंटन निरस्त किया है और सेक्टर 75 मे स्थित कंपनी के स्पेक्ट्रम मॉल को प्राधिकरण ने अटैच किया है।
जमीन का आवंटन निरस्त और स्पेक्ट्रम मॉल को किया अटैच
बकाया रकम की अदायकी न करने पर कार्यवाही करते हुए नोएडा प्राधिकरण ने गार्डेनिया एम्स डेवलपर्स कंपनी का 60 हज़ार वर्ग मीटर जमीन का आवंटन निरस्त किया गया। इसी के साथ ही सेक्टर 75 मे स्थित कंपनी के स्पेक्ट्रम मॉल को प्राधिकरण ने अटैच किया।
हाउसिंग प्रोजेक्ट के 122 फ्लैट भी सील
कंपनी की सेक्टर 46 मे मौजूद ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट के 122 फ्लैट भी सील किये जा चुके है। सील किए गए फ्लेटों को नोएडा प्राधिकरण नीलाम करेगा। आपको बता दें, अमिताभ कांत समिति की सिफारिश लागू होने के बाद भी कंपनी ने प्राधिकरण का बकाया जमा नहीं किया था। जिसके बाद बिल्डरों के आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई।
मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी (CPI(M)) के महासचिव और लेफ्ट फ्रंट के फेमस नेता सीताराम येचुरी ने गुरुवार को अंतिम सांस ली। वो काफी समय से दिल्ली एम्स में एडमिट थे। भारतीय राजनीति में 72 साल के सीताराम येचुरी काफी बड़ा नाम रहे हैं। पार्टी की तरफ से मौत की जानकारी देते हुए बताया गया कि हमें बहुत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि सीपीआई (एम) महासचिव, हमारे प्रिय कॉमरेड सीताराम येचुरी का आज 12 सितंबर को दोपहर 3.03 बजे एम्स, नई दिल्ली में निधन हो गया। वो श्वसन तंत्र के संक्रमण से पीड़ित थे, जिसके कारण जटिलताएं पैदा हो गई थीं।
सीताराम येचुरी के शरीर को किया गया डोनेट!
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, सीताराम येचुरी के परिवार ने शिक्षण रिसर्च के लिए सीताराम येचुरी के शरीर को AIIMS नई दिल्ली को डोनेट करने का निर्णय किया है। येचुरी को 19 अगस्त को तेज बुखार होने के बाद AIIMS इंटरजेंसी में एडमिट कराया गया था, हाल ही में उनकी मोतियाबिंद की सर्जरी हुई थी। आपको बता दें, सीताराम येचुरी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPI-M) के महासचिव थे। वो साल 1992 से सीपीआई (एम) के पोलित ब्यूरो के सदस्य भी थे। वहीं, येचुरी 2005 से 2017 तक पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के सांसद रहे थे। सीताराम येचुरी 1974 में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) में शामिल हुए थे। जिसके एक साल के बाद वो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) में शामिल हो गए थे।
राहुल गांधी बोले ‘सीताराम येचुरी मेरे मित्र थे’
सीताराम येचुरी के निधन पर शोक जताते हुए राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि सीताराम येचुरी जी मेरे मित्र थे। भारत के विचार के रक्षक और हमारे देश की गहरी समझ रखने वाले थे। मुझे हमारी लंबी चर्चाएं याद आएंगी। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और अनुयायियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।
ममता बनर्जी बोलीं ‘येचुरी का निधन राजनीति के लिए क्षति’
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताते हुए एक्स पर लिखा ये जानकर दुख हुआ कि सीताराम येचुरी का निधन हो गया है। वो एक अनुभवी सांसद थे और उनका निधन राष्ट्रीय राजनीति के लिए एक क्षति है। मैं उनके परिवार, मित्रों और सहकर्मियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं।
कौन थे सीताराम येचुरी?
सीताराम येचुरी का जन्म 12 अगस्त 1952 को मद्रास (चेन्नई) में हुआ था। वो एक तेलुगु भाषी ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते थे। येचुरी के पिता सर्वेश्वर सोमयाजुला येचुरी आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में इंजीनियर थे। उनकी मां कल्पकम येचुरी एक सरकारी अधिकारी थीं। वो हैदराबाद में पले-बढ़े थे। सीताराम येचुरी ने दसवीं कक्षा तक हैदराबाद के ऑल सेंट्स हाई स्कूल में पढ़ाई की थी। उन्होंने प्रेसिडेंट्स एस्टेट स्कूल नई दिल्ली में दाखिला लिया और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में अखिल भारतीय प्रथम रैंक हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली से अर्थशास्त्र में बीए (ऑनर्स) की पढ़ाई की और फिर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से म.ए अर्थशास्त्र किया। इमरजेंसी के समय जे.एन.यू में छात्र रहते उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
The All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) Bilaspur has released an official notification for Faculty Recruitment 2025.
All India Institute of Medical Sciences New Delhi (AIIMS Delhi) has recruits 01 Project Research Scientist II Posts. Candidates With M.Sc, M.E/M.Tech, M.Phil/Ph.D Can Apply Online. The online application opens on 27-11-2025, and closes on 10-12-2025. The candidate shall apply online through AIIMS Delhi website, aiims.edu.
The All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), Raipur has officially announced the Junior Resident Recruitment 2025, inviting applications for 51 vacant positions. This recruitment drive provides a vital opportunity for medical graduates to work in a world-class academic and clinical setting under the Government of India's Residency Scheme. Selected candidates will receive a competitive salary starting at ₹56,100 (Level 10) along with Non-Practicing Allowance (NPA), making it one of the most sought-after clinical roles for early-career doctors. Interested aspirants should complete their online registration via the official AIIMS Raipur portal before the deadline of January 10, 2026.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025