Noida: समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर का एक प्रतिनिधिमंडल किसानों, ग्रामीणों एवं आवासीय सेक्टरों की समस्याओं को लेकर प्राधिकरण के उपमुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय खत्री से सेक्टर 6 स्थित प्राधिकरण कार्यालय में मिला। महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शहर और गांव की प्रमुख समस्याओं से एसीईओ को अवगत कराया।
किसानों को 64.7% मुआवजा एवं 5 प्रतिशत के भूखंड दिए जाएं
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि, किसानों की आबादी जहां जैसी है उसी आधार पर छोड़ी जाए, पांच प्रतिशत के भूखंडों पर किसानों को व्यवसायिक गतिविधि करने की अनुमति प्रदान की जाए. गांव का विकास शहर की तर्ज पर किया जाए और 1997 से आज तक किसानों को 64.7% मुआवजा एवं 5 प्रतिशत के भूखंड दिए जाएं। 1976 से 1997 तक के सभी किसानों को बचे हुए आवासीय भूखंड दिए जाएं। नोएडा स्थापना से अब तक पीने योग्य स्वच्छ पानी की व्यवथा नहीं हुई है, इसे पीने योग्य बनाया जाए।
इन प्रमुख समस्याओं का समाधान करने की मांग की
इसके साथ ही आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान ठोस रणनीति बनाकर किया जाए। आवासीय सेक्टरों के अंदर व बाहर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। आवासीय सेक्टरों व शहर में हल्की वर्षा में जलभराव हो जाने की समस्या का स्थाई समाधान हो, सफाई कर्मियों को ठेकेदारी प्रथा से हटाकर स्थाई किया जाए और उनकी सैलरी बढ़ाई जाए। टूटी हुई सड़कों की मरम्मत, सेक्टर 82 पॉकेट सात के सामने का रोड समझौता कर सीधा किया जाए एवं परिवहन व्यवस्था से जोड़ा जाए. प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि पार्कों का सुंदरीकरण एवं सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो, कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएं, सदरपुर में सीवर लाइन ओवरफ्लो , पानी की सप्लाई एवं सफाई की समुचित व्यवस्था सहित कई समस्याओं से अवगत कराया। एसीइओ ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और सीईओ से वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में ये लोग शामिल
इस अवसर पर सपा नेता राघवेन्द्र दुबे, महासचिव विकास यादव, विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान, शालिनी खारी, संजय त्यागी, सतवीर गौतम, नेहा पांडे, पुष्पेंद्र यादव, वीरपाल अवाना, किरणपाल भुडा, सोनू त्यागी, उदय सिंह, गौरव सिंघल, सौरभ चौहान, रोहित यादव, नीर अवाना सहित तमाम पार्टी नेता मौजूद रहे।
Noida: समाजवादी पार्टी नोएडा द्वारा सेक्टर 82 स्थित पॉकेट सात में जोन 13 के अंतर्गत आने वाले कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में बूथ कमेटियों की समीक्षा की गई। बैठक में सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को बूथ प्रभारी एवं सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया गया। इस अवसर पर पॉकेट 12 सेक्टर 82 में रहने वाले राजीव श्रीवास्तव को विधानसभा सचिव का मनोनयन पत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बूथ कमेटियों से पढ़े लिखे लोगों को जोड़ा जा रहा
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता ने कहा कि सभी बूथ कमेटियों का शीघ्र गठन कर दिया जाएगा। बूथ कमेटियों के माध्यम से शहर के पढ़े लिखे लोगों को जोड़ा जा रहा है। पूर्व महासचिव एवं जोनल प्रभारी राघवेन्द्र दुबे ने बताया कि बूथ पर सक्रिय , समर्पित एवं युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जा रहा है। बूथ प्रभारियों एवं सेक्टर प्रभारियों से एक नियमित अंतराल पर लगातार बैठकें होती रहेंगी। जिससे उनमें जोश और जागरूकता बनी रहे। विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान ने कहा कि पूरे नोएडा को 14 जोन में बांटा गया है और प्रत्येक जोन में एक जोनल प्रभारी बनाया गया है। प्रत्येक जोन में जोनल प्रभारी , बूथ प्रभारियों, सेक्टर प्रभारियों से बैठक कर आगामी चुनाव के लिए कमर कसने का निर्देश दिया जा रहा है।
बैठक में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर महासचिव विकास यादव, नीतीश बैसोया,सुशील पाल, रवि राघव, पंकज झा, रंजीत पटेल, प्रमोद यादव, कृपाल यादव, शालिनी खारी, प्रभा यादव, ममता यादव, बीसी पांडे, खेमचंद, सुभाष गुप्ता, सौरभ चौहान, अजय महाले, संतोष यादव सहित तमाम सपा नेता मौजूद रहे।
Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आगामी 28 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। 66 साल बाद योगी सरकार में विधानसभा सत्र नये नियमों के साथ शुरू होगा। पिछले सत्र में ही बदलावों को अनुमति मिलने के बाद अब इस सत्र से इन्हें लागू कर दिया जाएगा। इसके अंतर्गत अब नेताओं को सदन में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा सत्र के दौरान सदन में झंडा और बैनर ले जाने पर भी प्रतिबंध होगा।
महिला सदस्यों को दी जाएगी वरीयता
वहीं, योगी सरकार के दौरान नारी शक्ति को प्राथमिकता देने के संकल्प का सदन में भी असर देखने को मिलेगा। सत्र के दौरान महिला सदस्यों को बोलने में खास वरीयता दी जाएगी। शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन के वर्तमान और भूत पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक व्यक्त किया जाएगा। 29 नवंबर को प्रथम पहर में सदन में अध्यादेशों, अधिसूचनाओं,नियमों को सदन के पटल पर रखा जाएगा। साथ ही विधेयकों का पुन:स्थापन कार्य होगा। दोपहर 12:30 के बाद वित्तीय वर्ष 2023-24 के अनुपूरक अनुदानों की मांगों का प्रस्तुतिकरण एवं अन्य विधाई कार्य निपटाए जाएंगे।
जातिवार जनगणना पर योगी सरकार को घेरने के लिए विपक्ष तैयार
शीतकालीन सत्र बिहार में हुए जाति आधारित सर्वे के नतीजे सामने आने के बाद उप्र विधानमंडल का पहला सत्र होगा। जातिवार जनगणना के मुद्दे पर मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी पहले भी मुखर रही है। लेकिन बीते अक्टूबर में बिहार सरकार की ओर से जाति आधारित सर्वेक्षण के नतीजे सार्वजनिक किए जाने के बाद सपा इस मुद्दे को लेकर आक्रामक हो गई है। शीतकालीन सत्र बिहार में हुए जाति आधारित सर्वे के नतीजे सामने आने के बाद उप्र विधानमंडल का पहला सत्र होगा।
Lucknow: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी पहली 16 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मैनपुरी से डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अंबेडकरनगर लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री लालजी वर्मा को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बीते विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बसपा छोड़कर वे सपा में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें कटेहरी विधानसभा सीट से टिकट दिया था। वे चुनाव जीतकर विधायक भी बने। विधायक रहते अब सपा ने उन्हें लोकसभा का प्रत्याशी अधिकृत तौर पर घोषित किया है। बसपा सरकारों में कैबिनेट मंत्री रह चुके लालजी टांडा सीट से भी विधायक रह चुके हैं।
धौरहरा सीट कांग्रेस के लिए छोड़ सकती है सपा
समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में 11 सीट देने की घोषणा की है। लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सीटों के बंटवारे पर ट्वीट किया, लखीमपुर खीरी जिले में भी सियासी भूचाल आ गया। राजनीतिक दलों समेत हर ओर बस यही चर्चा रही कि लोकसभा की दो सीटों खीरी और धौरहरा पर आखिर दावेदारी किसकी होगी। उधर, समाजवादी पार्टी सूत्रों के मुताबिक सपा मुखिया का पूरा जोर खीरी पर है, सपा धौरहरा सीट कांग्रेस के लिए छोड़ सकती है।
Lucknow: कन्नौज लोकसभा सीट से जीत के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट छोड़ दी है। अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से भी इस्तीफा दे दिया है। अब करहल सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। यहां से समाजवादी पार्टी किसको प्रत्याशी बनाएगी, इस पर अभी संशय है, ऐसा कयाश लगाया जा रहा है कि तेज प्रताप को समाजवादी पार्टी अपना उम्मीदवार बना सकती है। जबकि नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव का बनाया जा सकता है।
कार्यकर्ताओं को दी बधाई
अखिलेश यादव ने कहा कि सपा के कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी में पार्टी को मजबूती देने का काम किया है, जिसके लिए सभी को बधाई दी गई है। वर्ष 2024 का चुनाव जनता के मुद्दों की जीत का चुनाव रहा है। उन सभी मतदाताओं को बधाई जिन्होंने संविधान बचाने के मुद्दे पर अपने अपने घरों से निकलकर सपा के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने यह भी कहा कि जब संसद चलेगी तब वहां पर जनता के मुद्दों को सपा जोरदारी से उठाएगी। सपा अब देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने गुरुवार को रामभूमि अयोध्या से एक बार फिर से समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। बीते दिन गाजियाबाद में सीएम योगी ने अखिलेश यादव को ‘मठाधीश माफिया’ वाले बयान पर घेरा था, तो अब गुरुवार को सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी के लोगों को दंरिदा बता दिया है।
‘कुत्ते की पूंछ…समाजवादी पार्टी के दरिंदे’
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार अयोध्या का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बेटियों की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई हो रही है तो इनके सरगना को तकलीफ हो रही है। 'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही समाजवादी पार्टी के दरिंदे, जो बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, वे भी कभी ठीक नहीं हो सकते। इनको कानून के दायरे में लाकर हमारी सरकार वही कार्य कर रही है, जिसके ये पात्र हैं।'
अखिलेश यादव पर कह दी बड़ी बात
इसी के साथ ही उन्होंन पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेकर भी बड़ी बात कह दी है। सीएम योगी ने कहा कि ‘सपा और कांग्रेस को दंगा फैलाने का अवसर मत दो। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए सीएम योगी बोले पहले बबुआ बारह बजे तक सोता था। उसके गुर्गे प्रदेश लूटते थे। गरीब का राशन समाजवादी पार्टी के गुंडे हजम कर जाते थे। किसी गरीब को राशन नहीं मिलता था। जो जितना बड़ा गुंडा था, समाजवादी पार्टी में उसका स्वागत था’।
अयोध्या को मिली 1004 करोड़ की सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अयोध्या को 1004 करोड़ की सौगात दी। सीएम योगी ने मिल्कीपुर के विद्या मंदिर इंटर कालेज में 83 करोड़ की 37 योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम ने सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन लोगों ने अयोध्या को राम भक्तों के लहू से सींचने का काम किया है, वो आज अयोध्या में जमीन घोटाले का आरोप लगा रहे हैं।
‘डबल इंजन की सरकार से सुरक्षा और विकास’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी के साथ ही केंद्र और देश में बीजेपी सरकार के कामों पर भी बात की। सीएम योगी ने कहा कि ‘अयोध्या में कोई जमीन घोटाला नहीं हुआ है, बल्कि विकास परियोजनाओं के लिए ली गई जमीन के बदले 1,700 करोड़ रुपये का मुआवजा लोगों को दिया गया है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होने से करोड़ों राम भक्त प्रभु श्रीराम के दर्शन कर रहे हैं। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनने से सुरक्षा और विकास का वातावरण बना है।’
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की इकोविलेज-2 सोसाइटी में पानी संक्रमण की वजह से सैंकड़ों बच्चों समेत तमाम लोग बीमार हो गए हैं। ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में अचानक इतनी तादात में बीमार हुए लोगों की खबर ने प्रशासन को हिला कर रख दिया। शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी भी सोसाइटी के लोगों से मिलने पहुंचे।
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने की निवासियों से मुलाकात

इकोविलेज-2 सोसाइटी में लोगों के बीमार होने की खबर मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी सोसाइटी के निवासियों से मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों से बात की और उनकी मांगे भी जानी।
पीने के पानी के व्यवस्था की उठाई मांग
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी की इकोविलेज-2 सोसाइटी पहुंचे, जहां उन्होंने स्थिती का जायदा लिया और मीडिया से बातचीत की। साथ ही निवासियों द्वारा रोज पीने का पानी खरीदने को लेकर भी मांग उठाई।
मुझे दो दिन पहले ही इस मुद्दे के बारे में पता चला। इस सोसाइटी में करीब 2500 फ्लैट हैं और लगभग साढ़े 7 हजार की आबादी यहां रहती है। संक्रमण की वजह से लगभग हर का कोई बच्चा या कोई व्यक्ति बीमार है। सोसाइटी के आस-पास के सभी हॉस्पिटल बुक हैं। यहां के स्थानीय नेता इस मुददे को दबाना चाहते हैं। हम अब हॉस्पिटल जा रहे हैं, हम पुलिस प्रशासन और अधिकारियों से मांग करना चाहते हैं कि जब तक स्थिती सामान् न हो, बाहर से पानी आना चाहिए। निवासी बाहर से खरीदकर पानी पी रहे हैं। वहीं, लोगों के बिल हॉस्पिटल में बन गए हैं, उसकी व्यवस्था होनी चाहिए।
.................................सुधीर भाटी ( जिला अध्यक्ष , समाजवादी पार्टी )
Greater Noida: पेपर लीक और परीक्षा रद्द मामले को लेकर समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन जारी है। एक तरफ जहां समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पेपर रद्द मामले में यूपी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि जनता अब कह रही है पेपर रद्द करने से अच्छा है कि भाजपा सरकार ही रद्द कर दी जाए। वहीं समाजवादी पार्टी के छात्र विंग के सदस्यों ने नीट और नेट पेपर लीक मामले को लेकर दादरी में भी प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी की अगुवाई में छात्र विंग के सदस्यों ने दादरी मुख्य तिराहे पर बैठकर धरना दिया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के गौतमबुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी और छात्र विंग के सदस्यों ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। छात्र विंग के एक सदस्य मोहित नागर ने कहा कि सरकार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और छात्र प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रहे हैं, ये प्रदर्शन तब ही रुकेगा, जब इस मामले को खुलासा होगा और सरकार इस तरह के भ्रष्टाचार को उजागर करेगी।
परीक्षा रद्द करने की वजह क्या ?
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि ये बहुत बड़ा स्कैम है। उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझ कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। सुधीर भाटी ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस भ्रष्टाचार में सरकार के बहुत बड़े अधिकारी भी शामिल हैं, अगर इस भ्रष्टाचार की जांच हो जाए तो कई बड़े लोगों के नाम भी सामने आ जाएंगे। सुधीर भाटी ने आरोप लगाया कि सरकार भ्रष्टाचारियों को बचाने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार भ्रष्टाचारियों को बर्खास्त कर जेल नहीं भेजती, तब तक समाजवादी पार्टी ये आंदोलन करती रहेगी।
तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और छात्र विंग के सदस्यों ने दादरी मेन रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सड़क पर जाम लगने की सूचना मिलते ही मौके पर एसीपी अमित सिंह और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। सड़क पर जाम लगाकर बैठे कार्यकर्ताओं को मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने समझाया बुझाकर उनकी मांगों को उपर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025