ग्रेटर नोएडा: उद्योगों के विकास में आड़े आ रही समस्याओं को लेकर प्राधिकरण कार्यालय में बैठक की गई। इस दौरान उद्यमियों की समस्याओं को सुना गया। बैठक में जिला उद्योग केंद्र से जुड़े अलग-अलग संगठन के उद्यमियों ने हिस्सा लिया। जिन्होंने औद्योगिक भूखंडों की मांग करते हुए उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान प्राधिकरण के ओएसडी विष्णु राज ने उद्यमियों की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
यमुना सिटी: बहुत जल्द गौतम बुद्ध नगर जिले को पॉड टैक्सी का कार्य शुरू होने जा रहा है। अगले हफ़्ते से ग्लोबल टेंडर जारी किए जाएंगे। यमुना प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक इसके विकास कार्य के लिए 621 करोड़ रूपए ख़र्च किये जाएंगे। इस रूट की लंबाई 14.6 किलोमीटर होगी।

भारत में पहली पॉड टैक्सी की सुविधा
यमुना सिटी में पॉड टैक्सी बनने के बाद भारत दुनिया का चौथा देश बन जाएगा जहां पर इस ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल किया जाएगा। जबकि इस प्रोजेक्ट की लंबाई भी सबसे ज्यादा होगी। इस रूट की लंबाई 14.6 किमी. है। जो अभी तक दुनिया का सबसे लंबा पॉड टैक्सी रूट होगा।
यमुना सिटी में आवागमन होगा सुगम
पॉड टैक्सी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के बीच चलेगी। यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह ने बताया कि इसके बनने से आवागमन बहुत सुगम हो जाएगा। भारत में पहली बार पॉड टैक्सी का संचालन होने जा रहा है।
पॉड टैक्सी के बनाए जाएंगे 12 स्टेशन
यमुना सिटी में लगभग 14.6 किमी. के रूट पर पॉड टैक्सी का संचालन होगा। इस पूरे रूट पर 12 स्टेशन बनाए जाएंगे। जबकि 112 पॉड टैक्सी संचालित की जाएगी। पॉड टैक्सी आवास औद्योगिक और संस्थागत सेक्टरों से होते हुए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक जाएगी।
प्रोजेक्ट पर ख़र्च होंगे 621 करोड़ रुपये
ये दुनिया का सबसे लंबा पॉड टैक्सी रूट होगा, इससे पहले दुनिया के चार देशों मे पॉड टैक्सी का संचालन हो रहा है। इस परियोजना पर यमुना प्राधिकरण 621 करोड़ रुपये खर्च करेगी। प्रत्येक पॉड टैक्सी में 6 यात्री एक साथ यात्रा कर सकेंगे। खास बात ये कि इस पॉड टैक्सी का संचालन खुद यात्री कर सकते हैं।
यमुना सिटी: आगामी बोर्ड बैठक में यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के हजारों आवंटियों के लिए बड़ी राहत मिल सकती है। प्राधिकरण बकायेदार आवंटियों का जुमार्ना माफ करने की तैयारी में है। कोर्ट स्टे, विकास कार्य नहीं होने, जमीन मौजूद नहीं होने के चलते अगर किसी आवंटी पर जुमार्ना लग रहा है, तो वह माफ हो जाएगा। ये प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।

26 जून को बोर्ड की बैठक
यमुना प्राधिकरण की 26 जून को बोर्ड बैठक है। जिसमें जुमार्ने की मार झेल रहे आवंटियों के लिए भी प्रस्ताव रखा जाएगा। बोर्ड बैठक में ऐसे आवंटियों को शून्यकाल का लाभ दिए जाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। प्रस्ताव के मुताबिक, अगर इसी जमीन पर कोर्ट स्टे है और आवंटी को अब तक कब्जा नहीं मिल पाया है तो उन्हें जुमार्ने से राहत मिलेगी। इसके अलावा भूखंड का विकास नहीं होने, प्राधिकरण के पास जमीन नहीं होने के चलते अगर कब्जा नहीं मिल पाया है तो भी आवंटियों का जुर्माना माफ होगा। आपको बता दें एक अनुमान के मुताबिक ऐसे आवंटियों की संख्या करीब 3000 है। अगर बोर्ड में प्रस्ताव पास होता है तो इन सभी आवंटियों को इससे राहत मिल जाएगी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गौतमबुद्ध नगर जिले के दौरे पर हैं। सीएम का जनसभा कार्यक्रम नोएडा के सेक्टर-21A स्टेडियम में है। यहां पर सीएम ने गौतमबुद्ध नगर वासियों के लिए 1718 करोड़ रुपये परियोजनाओं का बटन दबाकर लोकार्पण और शिलान्यास किया।
इन नेताओं ने भी शिरकत
इस मौके पर सत्येंद्र सिसोदिया, नंद गोपाल नंदी, जसवंत सैनी, डॉ महेश शर्मा, पकंज सिंह, तेजपाल नागर, लक्ष्मी राज सिंह, नरेंद्र भाटी, डॉ चंद्रमोहन जैसे बीजेपी के दिग्गज नेता भी शामिल हुए।

नोएडा: लगातार बारिश के चलते डूब क्षेत्र में रह रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। डूब क्षेत्र में पानी भर जाने के चलते कई लोग बेघर हो गए हैं। सेक्टर-125 स्थित यमुना खादर में भी कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिल रहा है। यहां पर यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से यमुना खादर पानी में डूब गया है। जिसके चलते छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएं भी बेघर हो गई हैं। इलाके में पानी भर जाने के चलते लोग घर से जरूरी सामान लेकर बाहर निकल रहे हैं। अब इन लोगों के सामने रहने और खाने की समस्या पैदा हो गई है।

नोएडा: यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने खादर क्षेत्र डूबने लगे हैं। वहां रह रहे हजारों लोग बाढ़ में ही फंस गये हैं। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी राहत बचाव कार्य जारी है। बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए पुलिस, फायर बिग्रेड, एनडीआरएफ की टीम जुटी हुई है। अभी भी कुछ लोगों और मवेशियों के बाढ़ में फंसे होने की आशंका है। जिन्हें निकालने के लिए युद्धस्तर पर प्रशासन का कार्य जारी है।
नोएडा: इन दिनों पहाड़ी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही है। जिसका असर अब प्लेन इलाके में भी दिखने लगा है। लगातार बारिश से नोएडा (Noida Flood) में भी बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यमुना का जलस्तर बढ़ने से नोएडा सेक्टर 124, 125 और 135 में दस फीट से ज्यादा पानी भर गया है। इन सेक्टरों में पानी भरने के कारण सैकड़ों लोग फंस गए हैं। नोएडा पुलिस पिछले 3 दिनों से फंसे लोगों और मवेशियों को बाहर निकालने में जुटी हुई है। बृहस्पतिवार की देर रात नोएडा पुलिस के आला अफसर रेस्क्यू करने में जुटे रहे। शुक्रवार की सुबह होते ही जिले के तीनों डीसीपी जल प्रभावित और बाढ़ संभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं। स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। अब तक 2 हजार गौवंश और करीब 700 महिलाओं, पुरूषों और बच्चों को बाढ प्रभावित एरिया से रेस्क्यू किया जा चुका है।
पुलिस के आला अफसरों ने संभाली कमान
पुलिस कमिश्नरेट से मिली जानकारी के मुताबिक यमुना नदी में जल स्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति बन गई है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पर स्वयं नजर रख रही हैं। तीनों जोन के डीसीपी और एडीसीपी को लगातार जल प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर पीड़ितों की मदद करने का आदेश दिया है। पुलिस आयुक्त ने सभी पुलिस वालों को स्थिति पर नजर रखने का आदेश दिया है। जिसमें स्थानीय पुलिस बल, एसडीआरएफ की टीम और फायर सर्विस के अधिकारी व कर्मचारियों निरंतर कार्रवाई कर रहे हैं। गुरुवार को डीसीपी नोएडा हरीश चन्दर, एडीसीपी नोएडा और एसीपी-1 नोएडा ने सेक्टर-126, सेक्टर-127, ग्राम नंगला वाजिदपुर, ग्राम असगरपुर में भ्रमण किया। डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने जल प्रभावित ग्राम मकनपुर खादर, मकनपुर बांगर, लतीफपुर, अट्टा गुजरान, अट्टा फतेहपुर और नवरंगपुर गांव का निरीक्षण किया है। गांव के आसपास यमुना के खादर में झोपड़ी, आवास और ट्यूबवेल आदि में जो लोग रह रहे हैं, उन्हें निकाला गया है।
ग्रेटर नोएडा से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। दो युवक यमुना नदी के किनारे बाढ़ के पानी में नहाने गए थे। दोनों युवकों के मोबाइल और कपड़े किनारे पर रखे मिले है। नहाते समय दोनों बाढ़ के बहाव में बह गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर एनडीआरएफ और नोएडा पुलिस की टीम पहुंची है। युवकों की तलाश की जा रही है।
गोताखोरों की मदद से तलाश जारी
बताया जा रहा है कि दोनों युवक आपस में दोस्त हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवक बहकर यमुना नदी की तरफ चले गए होंगे। मौके पर टीम जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि एक की पहचान 21 वर्षीय धीरज और दूसरे युवक की पहचान 17 वर्षीय संजीत के रूप में हुई है। एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय पुलिस के द्वारा लोकल गोताखोर की सहायता से लगातार तलाश की जा रही है।
GREATER NOIDA: हिंडन और यमुना नदी में जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है। पानी बढ़ने से डूब क्षेत्र में रह रहे लोगों की भी मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। देर रात जिला प्रशासन और पुलिस की टीम हिंडन व डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सजग किया गया और डूब क्षेत्र से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।
DM ने किया निरीक्षण
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अपर जिलाधिकारी और राजस्व के साथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र पहुंचकर निरीक्षण किया। डीएम ने डूब में प्रवास कर रहे लोगों का हालचाल जाना और सरकार द्वारा संचालित किये जा रहे शरणालय में लोगों को पहुंचाने के निर्देश दिए।
लोगों के लिए अलर्ट जारी
इस दौरान पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने डूब क्षेत्र और हिंडन नदी के पास रह रहे लोगों के लिए अलर्ट जारी किया। जिला प्रशासन और पुलिस की टीम अपने-अपने स्तर पर काम कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी यमुना नदी के डूब क्षेत्र में रह रहे लोगों लाउडस्पीकर के माध्यम से मुनादी कराते रहे। कई जगह पानी आने पर पुलिस अधिकारी वहां पहुंचकर लोगों को सुरक्षित बाहर भी निकाला।
अस्थाई गौशाला भी बनाए गये
जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी ने इलाके का गहनता से निरीक्षण किया और नागरिकों को बाढ़ से बचाव के लिए जानकारी उपलब्ध कराई गई। सेक्टर-135 में बनाई गई अस्थाई गौशाला का भी निरीक्षण किया। जहां करीब एक हजार गायों को अभी रखा गया है।
यमुना प्राधिकरण: ग्रेटर नोएडा से लेकर आगरा तक यमुना प्राधिकरण YEIDA का जितना भी एरिया है, उस पर अब अतिक्रमण नहीं हो सकेगा। प्राधिकरण ने अतिक्रमण पर रोक लगाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। इसके लिए प्राधिकरण के CEO डॉक्टर अरुण वीर सिंह ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया है।
टीम रखेगी निगरानी
यमुना प्राधिकरण ने एक टीम का गठन किया है। जिसमें पुलिस दल के साथ डिविजन का जेई और इंजीनियर रहेंगे। ये टीम डिविजन के अनुसार प्लान बनाकर सभी गांवों में गश्त करेगी और उस पर निगरानी रखेगी। अगर टीम को कहीं पर भी अतिक्रमण मिला या फिर उसकी सूनचा मिली तो उस पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025