रियालिटी शो बिग-बॉस ओटीटी के सीजन 3 का ग्रैंड फिनाले 2 अगस्त को होने वाला है। बिग बॉस के घर पर केवल 5 कंटेस्टेंट बचे हैं। हाल ही में अरमान मलिक और लवकेश कटारिया शो से बाहर हुए। अब ग्रैंड फिनाले कैसे, कब देखना है और विनर को कितनी प्राइज मनी मिलेगी, चलिए जानते हैं।
कहां देखें बिग-बॉस का ग्रैंड फिनाले?

बिग-बॉस ओटीटी सीजन 3 का ग्रैंड फिनाले 2 अगस्त को होने वाला है। इस दिन पता चलेगा कि इस बार विनर कौन होगा? ग्रैंड फिनाले को जियो सिनेमा पर लाइव देखा जाएगा। साथ ही जियो सिनेमा पर पूरा सीजन भी स्ट्रीम किया जा चुका है। हालांकि इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
कितनी है विनर की प्राइज मनी?

बिग बॉस ओटीटी-3 में भी बीते दोनों सीजन की तरह ही 25 लाख रुपये की प्राइज मनी मिलेगी। रियलिटी शो का पहला सीज़न दिव्या अग्रवाल ने और दूसरा सीजन एल्विश यादव ने जीता था।
फैंस किसे कर रहे हैं सपोर्ट?

लवकेश कटारिया के पास एल्विश आर्मी का भी सपोर्ट था, लेकिन उन्हें शो से बाहर जाते देख सभी के मन में शो के स्क्रिप्टेड होने के सवाल उठने लगे हैं। लेकिन इसी के बीच ही विनर की बात करें, तो सना मकबूल, रणवीर शौरे और रैपर नैजी मे से किसी को इस बार ट्रॉफी मिल सकती है।
‘बिग बॉस ओटीटी-3’ में कंटेस्टेंट की कहासुनी अब तेज-तर्रार लड़ाई में तब्दील हो रही हैं। यूपी की शिवानी का टास्क के दौरान रोना काफी चर्चा में हैं। बिग बॉस के घर में हुए राशन टास्क में शिवानी रोने लगी, उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हैं। दरअसल, बिग बॉस ओटीटी सीजन-3 में घरवालों को राशन टास्क के लिए दो अलग-अलग टीमों में बांटा गया। जिसके बाद शिवानी कुमारी रोने लगीं।
राशन टास्क के लिए दो टीमों में बटे घरवाले

बिग बॉस के राशन टास्क के लिए घरवालों को दो टीमों में बांटा गया। टीम-ए में विशाल पांडे, लवकेश कटारिया, सना मकबूल और शिवानी कुमारी को रखा गया। वहीं, टीम-बी में अरमान मलिक, कृतिका मलिक, साई केतन राव और नेजी को रखा गया। इसके बाद, दोनों टीमों को एक-दूसरे पर इल्जाम लगाने को कहा गया। रणवीर शौरी, जोकि हेड ऑफ द हाउस हैं, उन्होंने अरमान की टीम को विजेता घोषित किया। हालांकि, राशन दोनों टीमों को बराबर-बराबर बांटा।
जानिए क्यों रोईं शिवानी कुमारी?
राशन टास्क की शर्तों के मुताबिक एक टीम- दूसरी टीम के साथ अपना राशन शेयर नहीं कर सकती है। इसलिए टीम-ए ने अपना अलग खाना बनाया और टीम-बी ने अपना अलग खाना बनाया। ये देखकर शिवानी रोने लगीं। उन्हें ऐसा लगने लगा कि घर में बंटवारा हो गया और घर के सबसे बड़े सदस्य (रणवीर शौरी) का हाथ उनके ऊपर से उठ गया है।

शिवानी ने रोते हुए कहा कि ‘पूरा घर बंट गया। ये सब चीजें हमने देखी हैं। सब इकट्ठे रहते हैं और फिर अचानक से बंटवारा हो जाता है और परिवार बिखर जाता है। एक महीना साथ रहे हम लोग, खाना-पीना साथ किया, वो नहीं होता है। नई बहू आती है और मां-बाप अलग हो जाते हैं। हमें ऐसा लग रहा कि हम लोग बच्चें हैं और वो लोग बड़े हैं। रणवीर भैया इतने बड़े हैं, पिता की फीलिंग आती है उनसे। हमने उनसे पूछा कि सब्जी खाएंगे, उन्होंने मना कर दिया। कितनी भी लड़ाई-झगड़ा हो जाए, हम खाना साथ ही बनाते थे। मेरे पापा तो हैं नहीं, हमें नहीं पता पापा का प्यार क्या होता है, पर पता नहीं रणवीर भैया को देखकर हमें लगा कि…।’ इसके बाद शिवानी फूट-फूटकर रोने लगीं। जिसके बाद उनके साथी मेंबर सना, लवकेश और विशाल उन्हें समझाने लगे।
कृतिका के साथ हुई लड़ाई

शिवानी कुमारी और अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका की फाइट की भी खूब चर्चा हैं। जिसमें कृतिका शिवानी से कहती हैं कि ‘शिवानी नहा ले क्योंकि हम खाना बना रहे हैं न, इसलिए बोल रही हूं’। इस बात पर शिवानी बहुत चिढ़ जाती हैं। शिवानी कहती हैं कि ‘सुबह का खाना थोड़ी बना रहे हैं। शाम का खाना बना रहे हैं’। इस पर दोनों की बहस होती है और कृतिका घरवालों को बताती हैं कि ‘अभी शिवानी पैर ऊपर करके खुजला रही थी और उसके बाद काम करने लगी’। इस बात पर शिवानी और भी भड़क जाती हैं और कहती हैं कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। इसके बाद से दोनों के बीच बहस होने लगती है। शिवानी कृतिका को हाथ लगाती हैं तो कृतिका भड़क जाती हैं और शिवानी को धक्का देती हैं।
रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' में हो रही कंट्रोवर्सी से दर्शकों का खूब मनोरंजन हो रहा है। अब ‘वीकेंड का वॉर’ में और भी मजा आने वाला है। विशाल पांडे को थप्पड़ मारने का जवाब उनके पिता आकर देंगे, तो शिवानी कुमारी को भाषा का ‘असल ज्ञान’ भोजपुर स्टार रवि किशन समझाएंगे। साथ ही डबल एलिमिनेशन की भी खबर आई है। कुल मिलाकर इस ‘वीकेंड का वॉर’ में दर्शकों को खूब सारा मनोरंजन मिलने वाला है।
विशाल के पिता के आगे अरमान की बोलती बंद !
बिग बॉस ओटीटी सीजन-3 के प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें एक प्रोमों में विशाल पांडे के पिता कहते हैं कि 'आज तक हमने हमारे बच्चे को कभी छुआ तक नहीं है और ये हक हमने किसी को नहीं दिया है कि कोई और आकर हमारे बेटे को थप्पड़ मारे। अगर उसका कैरेक्टर देखना है तो उसकी फैमिली, उसके फ्रेंड्स से पूछिए बाहर आकर।' जिसपर अरमान मलिक सफाई देने लगते हैं कि लव कटारिया ने कंफर्म किया, इसके बाद ही ये सारी चीज हुई...। लेकिन अरमान अपनी पूरी बात रख पाते इससे पहले ही विशाल के पिता ने उन्हें बीच में ही रोक दिया और कहा, 'मुझे तो आपसे कुछ बात नहीं करनी है।' आगे क्या होगा, ये देखने के लिए फैंस खूब एक्साइटेड हैं।
रवि किशन शिवानी को दिखाएंगे उनकी असलियत!
बिग बॉस सीजन-3 में शिवानी कुमारी सबसे चर्चित कंटेस्टेंट में से एक हैं। लेकिन इस बार भोजपुरी स्टार रवि किशन उन्हें आईना दिखाने वाले हैं। प्रोमो में भोजपुरी स्टार रवि किशन स्टेज पर आए और शिवानी कुमारी से सीधे कहा, 'तुम छेड़ती हो। ये गलत बात है।' इसके बाद शिवानी रो पड़ीं और अपनी मम्मी की कसम खाकर कहने लगीं कि वो ऐसे ही बात करती हैं। इस पर रवि किशन ने आगे कहा कि कोई भी भाषा कोई भी संस्कृति ये नहीं सिखाती है कि किसी को अपमानित करके आगे बढ़ो। अब आगे क्या होगा, इसके लिए शिवानी कुमारी के फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
वैसे खास बात ये है कि इस वीकेंड का वार में एलिमिनेशन होगा। बताया जा रहा है कि 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित बेघर हो सकती हैं। साथ ही कहा तो ये भी जा रहा है कि इस हफ्ते डबल एविक्शन भी हो सकता है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025