Noida: बादलपुर थाना पुलिस ने फॉर्च्यूनर गाड़ी पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से से 1 तमंचा 315 बोर, 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 1 पिस्टल .32 बोर 01 जिंदा कारतूस .32 बोर व बुलेट बरामद हुआ है।
आशु फार्म हाउस के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर पर चलाई थी गोली
जानकारी के मुताबिक 25 सितंबर को थाना बादलपुर क्षेत्र में आशु फार्म हाऊस के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने द्वारा फायरिंग किया था। इस सम्बन्ध में थाना बादलपुर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया थ। पुलिस ने जांच के दौरान 6 अक्टूबर को फॉर्च्यूनर पर फायरिंग करने आरोप में अरूण शर्मा निवासी ग्राम खेडा धर्मपुराको गिरफ्तार किया था। अरूण शर्मा के बयान के आधार पर रजनीश कुमार व प्रिंस त्यागी प्रकाश में आये। पुलिस की जांच में पता चला कि अमरीश शर्मा द्वारा गनर लेने के लिए अपनी गाड़ी पर फायरिंग खुद ही पैसे देकर इन लोगों से फायरिंग करवाई थी।
एक आरोपी अभी भी फरार
इस मामले में पुलिस ने शनिवार को थाना बादलपुर पुलिस द्वारा, फॉर्च्यूनर गाड़ी पर फायरिंग करने की घटना में संलिप्त रजनीश कुमार, प्रिंस त्यागी को कचौडा वारसाबाद गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, इस घटना के षड्यंत्र में शामिल एक अन्य वांछित आरोपी की गिरफ़्तारी के प्रयास जारी है।
Greater Noida: बीटा टू थाना पुलिस ने 10 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की एक गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर इनामी बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद की है। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के रोकने पर बदमाश ने की फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, नाटो की मंडिया का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर बदमाश अनिल उर्फ मल्ला पर 10000 का इनाम घोषित था। बीटा टू थाना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश अपराधी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर बीटा टू थाना पुलिस सुपरटेक गोल चक्कर के पास चेकिंग करने लगी। तभी एक बाइक पर संदिग्ध बदमाश आता दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने का इशारा किया बदमाश ने रोकने के बजाय बाइक को दौड़ा दी। पुलिस ने बदमाश का पीछा किया खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
चोरी के मामले में फरार चल रहा था बदमाश
इसके बाद पुलिस ने बचते बचते जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश अनिल उर्फ माला के पैर में लग गई और घायल होकर गिर गया। पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया। पकड़े गए घायल बदमाश से पुलिस ने एक तमंचा जिंदा कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है। पकड़ा गया घायल बदमाश चोरी के मामले में फरार चल रहा था। पकड़े गए घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
Greater Noida: एक बार फिर ग्रेटर नोएडा गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। थाना बीटा 2 पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार देर मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से 4 बदमाश घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश अपनी गाड़ियों में सवारियों को लिफ्ट देकर लूटपाट करते थे।
एटीएस गोल चक्कर के पास हुई फायरिंग
ग्रेटर नोएडा एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार सिंह के मुताबिक, शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान एटीएस गोल चक्कर के पास थाना बीटा-2 पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में गाजियाबाद निवासी सोनू, हंशार, अब्दुल मालिक और ग्रेटर नोएडा निवासी शहजाद को गोली लग गई। जिससे चारों बदमाश घायल हो गए और पुलिस ने सभी को दबोच लिया।

4 तमंचे के साथ लूट के पैसे और मोबाइल बरामद
बदमाशों के कब्जे से 4 अवैध तमंचे, 4 खोखा कारतूस व 4 जिन्दा कारतूस, लूट गये तीन मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, चैक बुक, 20,500 रूपये नगद व लूट की घटना में प्रयुक्त पेचकस, प्लास, कार बरामद हुई है। डीसीपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी शातिर किस्म के लुटेरे हैं, जो अपनी गाड़ियों में सवारियों को लिफ्ट देकर उनसे नगदी मोबाइल व अन्य कीमती सामान छीन लेते हैं। इसके साथ ही पेटीएम पिन की जानकारी कर खाते से रुपये निकाल लेते हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने एक गोतस्कर को लंगड़ा कर गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। थाना बादलपुर पुलिस ने घायल गोतस्कर को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ विधिक कार्रवाई की है।
हापुड़ का रहने वाला है बदमाश
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर मीडिया सेल के अनुसार, शुक्रवार की अल सुबह थाना बादलपुर पुलिस व गौतस्कर बदमाशों के बीच अम्बुजा सीमेंट फैक्ट्री के पास मुठभेड़ हुई। मुठभेड में बाइक सवार एक गोतस्कर जमील उर्फ जालिम निवासी हापुड़ जवाबी फायरिंग में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने दबोच लिया।
घायल गोतस्कर से तमंचा और छूरी बरामद
वहीं, दूसरा गोतस्कर अफजाल अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया है। जिसकी तलाश के लिए कांबिंग की जा रही है। पकड़े गए गोतस्कर के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 2 कारतूस, रस्सा, बोरा और 2 छूरी बरामद हुआ है। पुलिस ने घायल गोतस्कर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके साथ ही बदमाश के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
Noida: गणतंत्र दिवस के दिन पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पातल में भर्ती कराया है।
पुश्ता रोड पर हुई मुठभेड़
जानकारी के मुताबिक, थाना फेस-2 पुलिस द्वारा फूल मंडी से पुश्ता रोड पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रूकने का इशारा किया गया। लेकिन बाइक सवार नहीं रुका और पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस द्वारा अत्मरक्षा में फायरिंग की गई, जिसमें बदमाश आकाश उर्फ योगेश निवासी औरैया गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
चोरी की बाइक और तमंचा बरामद
इसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से चोरी की बाइक, तमंचा 315 बोर, 1 जिंदा कारतूस व 1 खोखा कारतूस बरामद हुआ है। घायल बदमाश पर 1 दर्जन केस दर्ज हैं। पुलिस अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी करते हुए विधिक कार्रवाई कर रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025