Noida: फेस 3 थाना पुलिस की 6 साल से फरार चल रहे इनामी वाहन चोर से रविवार देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से 10 हजार का इनामी बदमाश नेमपाल घायल हो गया। जिसको पुलिस ने घायल अवस्था में पकड़ लिया और अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए घायल बदमाश से पुलिस ने एक तमंचा जिंदा कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है।
सम्भल जिले का रहने वाला है बदमाश
पुलिस की गिरफ्त में आया बदमाश में नेमपाल संभल जिले का रहने वाला है। नेमपाल पर लगभग दो दर्जन के करीब चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। नेमपाल 2017 से थाना फेस 3 से चोरी के एक मामले में फरार चल रहा था। पुलिस की तरफ से नेमपाल पर ₹10000 का इनाम घोषित किया गया था।

एडिशनल डीसीपी सेंट्रल जोन डॉ राजीव दीक्षित ने बताया कि पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि कुछ बदमाश क्षेत्र में अपराधी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर फेस 3 थाना पुलिस सेक्टर 71 कट के पास चेकिंग कर रही थी कि तभी पुलिस को एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोकने का इशारा किया तो बदमाश में मोटरसाइकिल रोकने के बजाय दौड़ा ली।
पीछा करने पर पुलिस पर की फायरिंग
पुलिस को अपने पीछे आता देख फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली 10 हजार के इनामी बदमाश नेमपाल के पैर में लगी और घायल होकर गिर गया। पुलिस ने घायल बदमाश को दौड़कर पकड़ लिया। पकड़े गए घायल बदमाश से पुलिस ने एक तमंचा जिंदा कारतूस और एक दिल्ली से चोरी हुई बाइक बरामद की है। फिलहाल पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
Noda: थाना सेक्टर 113 नोएडा पुलिस व एसटीएफ ने सेक्टर 112 पुलिया के पास से मुठभेड़ के बाद 50 हजार इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाश शामली, मुजफ्फर नगर , मेरठ , गाजियाबाद व बागपत जिले में लूट,डकैती और हत्या आदि की घटनाओं का अंजाम दे चुका है. शातिर बदमाश मुनव्वर उर्फ मन्ना उर्फ छोटा भाई ग्राम तीतरवाडा , थाना कैराना शामली का रहने वाला है. बदमाश एक संगठित गिरोह बनाकर लोगों को घरों में बंधक बनाकर लूट एवं डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम देता था. पुलिस को बदमाश के कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर, 1 खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस मोटर साईकिल बरामद हुआ है.
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अपने साथियों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह बनाकर लूट डकैती व हत्या जैसी संगीन घटनाओं को अंजाम देता है. जिसके विरुद्ध शामली मुजफ्फर नगर, मेरठ, गाजियाबाद व बागपत हत्या, लूट व डकैती के कई मुकदमें दर्ज है. अभियुक्त लोगों को घरों में बंधक बनाकर लूट/डकैती आदि की घटना को अंजाम देता था. पुलिस के पूछताछ में आरोपी से पता चला कि बदमाश थाना लोनी जनपद गाजियाबाद के लूट व डकैती के मुकदमें में 50 हजार का इनामी . बदमाश मुनव्विर उर्फ मन्ना उर्फ छोटू भाई 2021 में गाजियाबाद के थाना लोनी क्षेत्र में एक परिवार को बंधक बनाकर लूट की थी, जिसमें 06-07 मोबाईल, नकदी, सोने चादी के जेवरात, एक गाड़ी स्कार्पियों की लूट की गई थी . इस मामले में अन्य सभी अभियुक्त गिरफ्तार हो गये थे. लेकिन मुनव्विर उर्फ मन्ना उर्फ छोटू भाई फरार चल रहा था. थाना सेक्टर 113 पुलि ने सेक्टर 112 में पुलिया के पास घेराबन्दी की तो पुलिस पार्टी पर फायर करने लगा. इसके बाद पुलिस ने घेराबन्दी कर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
Greater Noida: थाना नॉलेजपार्क पुलिस को इनामी बदमाश को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान इनामी बदमाश के पैर में गोली मारकर घायल कर गिरफ्तार कर लिया। बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
गोल चक्कर के पास बदमाशों ने पुलिस पर चलाई गोली
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को थाना नॉलेजपार्क पुलिस द्वारा शारदा गोल चक्कर के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रूकने का इशारा किया। जिसपर मोटरसाइकिल सवारों ने भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा पीछा करने पर जवाबी फायरिंग में गोली पैर में लगने के कारण बदमाश आजिब उर्फ अजीब को घायल हो गया। जबकि बदमाश अमरेश को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।
डकैती मामले में फरार चल रहा था बदमाश
एडीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, 1 अवैध तमंचा, 1 जिन्दा कारतूस व 1 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। आजिब 25,000 रूपये का इनामी बदमाश है, जो थाना बीटा-2 से डकैती के अभियोग में वांछित चल रहा था। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इसके अलावा गिरफ्तार बदमाशों की आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
Greater Noida: नॉलेज पार्क थाना पुलिस और बदमाशों में देर रात मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
शारदा गोल चक्कर के पास हुई मुठभेड़
जानकारी के मुताबिक नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में शारदा गोल चक्कर के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक पर आते हुए दिखा। पुलिस ने जब बाइक सवार को रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें राजेंद्र उर्फ लल्लू के पैर में पुलिस को लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया। घायल अवस्था में पुलिस ने बदमाश को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
दिल्ली एनसीआर में बदमाश के खिलाफ कई मुदमे दर्ज
ग्रेटर नोएडा डीसीपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को बदमाश राजेंद्र उर्फ लल्लू के कब्जे से तमंचा, 15 एटीएम कार्ड और 5 हजार रुपए और एक बाइक बरामद हुई है। बदमाश के खिलाफ दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में दर्जनों मुकदमे दर्ज है। मुठभेड़ में घायल बदमाश नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लूट और चोरी की घटनाओं को दे चुका है।
Greater Noida: एक बार फिर ग्रेटर नोएडा गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। थाना बीटा 2 पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार देर मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से 4 बदमाश घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश अपनी गाड़ियों में सवारियों को लिफ्ट देकर लूटपाट करते थे।
एटीएस गोल चक्कर के पास हुई फायरिंग
ग्रेटर नोएडा एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार सिंह के मुताबिक, शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान एटीएस गोल चक्कर के पास थाना बीटा-2 पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में गाजियाबाद निवासी सोनू, हंशार, अब्दुल मालिक और ग्रेटर नोएडा निवासी शहजाद को गोली लग गई। जिससे चारों बदमाश घायल हो गए और पुलिस ने सभी को दबोच लिया।

4 तमंचे के साथ लूट के पैसे और मोबाइल बरामद
बदमाशों के कब्जे से 4 अवैध तमंचे, 4 खोखा कारतूस व 4 जिन्दा कारतूस, लूट गये तीन मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, चैक बुक, 20,500 रूपये नगद व लूट की घटना में प्रयुक्त पेचकस, प्लास, कार बरामद हुई है। डीसीपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी शातिर किस्म के लुटेरे हैं, जो अपनी गाड़ियों में सवारियों को लिफ्ट देकर उनसे नगदी मोबाइल व अन्य कीमती सामान छीन लेते हैं। इसके साथ ही पेटीएम पिन की जानकारी कर खाते से रुपये निकाल लेते हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक बार फिर बदमाशों को लंगड़ा कर गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। दरअसल बिसरख थाना पुलिस ने राह चलते लोगो से लूट करने वाले शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली विनीत नाम के बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पातल में भर्ती कराया है।

लूटे हुए 10 मोबाइल और तमंचा बरामद
एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा हिरदेश कटारिया के अनुसार बिसरख थाना पुलिस चार मूर्ति के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली की लूटपाट करने वाले शातिर बदमाश इसी रास्ते से जाने वाले हैं। इस पर पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की। जिस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो बदमाश विनीत के पैर में गोली लग गई और वह गिर गया, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। बदमाश को घायल अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से लूटे हुए 10 मोबाइल, तमंचा व बाइक बरामद हुई है। गिरफ्तार बदमाश नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कई बार लूट की घटनाओं अंजाम को दे चुका है।
Noida: मोबाइल लूटकर भाग रहे एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। दरअसल, गुरुवार को थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के अंतर्गत डीएलएफ मॉल से फिल्म सिटी की तरफ केटीएम बाइक सवार 2 बदमाशों द्वारा मोबाइल लूटने का प्रयास करने की सूचना पुलिस को मिली थी।
सूचना पर थाना सेक्टर-20 पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। जिसपर बदमाशों द्वारा पुलिस टीम के फायरिंग की गई। इस पर पुलिस द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में बदमाश गुलशन निवासी बागपत को पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।
घायल बदमाश के कब्जे से केटीएम बाइक, 01 अवैध तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस और एक बैग में लूट/चोरी के 07 मोबाइल फोन बरामद हुए है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जानकारी के मुताबिक बदमाश गुलशन के खिलाफ विरूद्ध दिल्ली/एनसीआर के विभिन्न थानों में लगभग 09 मुकदमें दर्ज है। बदमाश का एक साथी मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश के लिए कांबिंग की जा रही है। बदमाश के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।
Noida: नोएडा पुलिस और फ्लैट और घरों में चोरी करने वाले गैंग के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 2 पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।
नोएडा एडिशनल डीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा सेक्टर-105 नोएडा के पास बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक ऑटो को रोकने का इशारा किया। इस पर चालक द्वारा ऑटो को ना रोकते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। जिसपर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की। पुलिस की गोली बदमाश आमिर निवासी दिल्ली को पैर में लग गई। पुलिस ने घायल अवस्था में आमिर को गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया है।
डीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि बदमाश के तीन साथी ताहिर, कल्लू, दानवीर मौके से फरार हो गये। अभियुक्त ताहिर को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। जबकि कल्लू तथा दानवीर की तलाश की जा रही है। सभी अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है।

डीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी और इनके साथी 22 नवंबर को सेक्टर-40 स्थित मकान और 23 नवंबर को सेक्टर-105 स्थित मकान में चोरी की गयी थी। अभियुक्तों के कब्जे से 1तमंचा, 2 जिन्दा, 1 खोखा कारतूस, 1 चाकू, घटना में प्रयुक्त ऑटो तथा घरो से चोरी किया गया कीमती सामान व नगदी बरामद हुई है। बदमाशों के अन्य आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।
Greater Noid: ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाश के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हो गई। जारचा थाना पुलिस की मुठियानी गांव के पास हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से सोमिन नाम का बदमाश घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
बदमाश पर 36 मुकदमे दर्ज हैं
पुलिस ने बदमाश के कब्जे एक अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस और बाइक बरामद हुए हैं। पकड़े गए घायल बदमाश पर लगभग तीन दर्जन के करीब मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि देर रात चेकिंग के दौरान रोकने पर बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी थी। इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो बदमाश के पैर में गोली लग गई और घायल हो गया।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025