Greater Noida: दादरी क्षेत्र स्थित जारचा रोड स्थित मनीराम कॉलोनी के पास रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा के बाद फायरिंग हुई। इसमें हिस्ट्रीशीटर कुलदीप उर्फ कुल्लू के पेट में और दूसरे पक्ष के आदेश के पैर में गोली लगने से घायल हो गये। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
पैर और पेट में लगी गोली
पुलिस ने दावा किया कि आदेश के पैर में लगी गोली की घटना संदिग्ध लग रही है। एहतियातन गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, मिलक खटाना गांव निवासी वीशू ने सूचना दी कि उसके भाई आदेश को हिस्ट्रीशीटर कुलदीप उर्फ कुल्लू ने गोली मार दी है। आदेश के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। गांव पहुंचकर पता चला कि कुलदीप के भी पेट में गोली लगी है।
दोनों पक्षों में चल रही है पुरानी रंजिश
जांच में पता चला कि लगभग एक साल पहले आदेश के परिवार में शादी थी। यहां कुलदीप ने हर्ष फायरिंग की। इसका आदेश व उसके परिजन ने विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही है। रविवार देर शाम को नगर के जारचा रोड स्थित मनीराम कॉलोनी के पास आदेश व कुल्लू तीन चार साथियों के खड़े हुए थे। तभी दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद फायरिंग की घटना हुई।
गोली लगने की घटना संदिग्ध
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि घायल
दोनों पक्षों में पहले से ही विवाद है। आदेश के पैर में गोली लगने की घटना संदिग्ध लग रही है। आदेश का पुलिस निगरानी में इलाज कराया जा रहा है।
Noida: बादलपुर थाना पुलिस ने फॉर्च्यूनर गाड़ी पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से से 1 तमंचा 315 बोर, 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 1 पिस्टल .32 बोर 01 जिंदा कारतूस .32 बोर व बुलेट बरामद हुआ है।
आशु फार्म हाउस के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर पर चलाई थी गोली
जानकारी के मुताबिक 25 सितंबर को थाना बादलपुर क्षेत्र में आशु फार्म हाऊस के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने द्वारा फायरिंग किया था। इस सम्बन्ध में थाना बादलपुर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया थ। पुलिस ने जांच के दौरान 6 अक्टूबर को फॉर्च्यूनर पर फायरिंग करने आरोप में अरूण शर्मा निवासी ग्राम खेडा धर्मपुराको गिरफ्तार किया था। अरूण शर्मा के बयान के आधार पर रजनीश कुमार व प्रिंस त्यागी प्रकाश में आये। पुलिस की जांच में पता चला कि अमरीश शर्मा द्वारा गनर लेने के लिए अपनी गाड़ी पर फायरिंग खुद ही पैसे देकर इन लोगों से फायरिंग करवाई थी।
एक आरोपी अभी भी फरार
इस मामले में पुलिस ने शनिवार को थाना बादलपुर पुलिस द्वारा, फॉर्च्यूनर गाड़ी पर फायरिंग करने की घटना में संलिप्त रजनीश कुमार, प्रिंस त्यागी को कचौडा वारसाबाद गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, इस घटना के षड्यंत्र में शामिल एक अन्य वांछित आरोपी की गिरफ़्तारी के प्रयास जारी है।
Noida : सेक्टर 142 थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने सोमवार को युवक को गोली मार दी और फरार हो गए। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बचाई जान
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-142 थाना क्षेत्र के सेक्टर 145 में रहने वाले पुष्पेंद्र कुमार मिश्रा को कपिल शर्मा नाम के व्यक्ति ने गोली मार दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पुष्पेंद्र को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों ने आपरेशन कर पुष्पेंद्र के शरीर से गोली निकाल दी है।
पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज
सेक्टर-142 थाना पुलिस की ओर से बताया गया है कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा-307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। आरोपी और पीड़ित दोनों ही एक दूसरे को पहले से जानते थे और एक साथ काम करते थे।
Greater Noida: जेवर के मोहाबलीपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मामूली बात पर दो पक्ष में गोली चल गई। दोनों पक्ष के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। दोनों पक्ष में हुई गोलीबारी में एक मासूम की जान चली गई। जबकि गोली लगने से 4 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। जिसमें एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।
क्या है पूरा मामला
एडिशनल डीसीपी ने बताया मंगलवार देर रात मोहाबलीपुर गांव में राकेश और सोनू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सोनू और राकेश के पक्ष के लोगों ने एक दूसरे से मारपीट कर ली। इस दौरान दोनों पक्ष के बीच पत्थरबाजी के बाद गोलीबारी शुरू हो गई। इस गोलीबारी में मोहित नाम के किशोर की गोली लगने से मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने सोनू सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दो आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के पास बसे दादरी कस्बे अंसल(सर्वोत्तम बिल्डर) के ख़िलाफ़ धरने पर बैठे किसानों पर बाउंसरों द्वारा गोलियां चलाने और लाठी डंडो से पीटने का मामला सामने आया है। दो किसानों को गंभीर चोट आई है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंच गई है।
गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे हमलावर
बता दें कि दादरी के रामगढ़ गांव में अपनी मांगों को लेकर किसान अंसल और सर्वोत्तम बिल्डर के खिलाफ धरना दे रहे हैं। गुरुवार की दोपहर बाद कुछ किसानों ने खेत में बुवाई करने की कोशिश की। इस दौरान पांच से दस गाड़ियों में सवार होकर बिल्डर के बाउंसर मौके पर पहुंच गए और बुवाई कर रहे किसानों पर टूट पड़े। किसान नेता सुनील फौजी ने बताया कि बाउंसरों के पास लाठी डंडे और रॉड थी, जिससे उन्होंने किसानों पर हमला किया। इस हमले में संजय भाटी बोडाकी व भाकियू बलराज से जुड़े लाला चेयरमैन चोटिल हुए हैं। किसानों और बाउंसरों के बीच टकराव की सूचना पर दादरी पुलिस भी पहुंच गई। किसानों का आरोप है कि बिल्डर के बाउंसरों ने फायरिंग भी की।
एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया
ग्रेटर नोएडा एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चकरपुर के रकबे में लगने वाले खेत जो पूर्व में सर्वोत्तम ग्रुप द्वारा खरीदे जा चुके है। इस खेत पर ग्राम कमरैला के रहने वाले अशोक द्वारा जुताई की जा रही थी। ग्राम रामगढ़ के रहने वाले वीर सिंह एवं बोडाकी के रहने वाले संजय ने आकर खेत जोतने का विरोध किया। कहा कि यह हम बताएंगे कि खेत किसको बोना है। इस बात पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गईं। हवाई फायरिंग की जानकारी हुई है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025