Noida: आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुसार जिले में अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया । इस दौरान 198 बोतल अवैध देशी शराब बरामद होने पर 1 अभियुक्त के विरूद्ध केस दर्ज किया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी गौतम बुद्ध नगर सुबोध कुमार ने बताया कि विगत दिवस आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 रवि जायसवाल द्वारा स्पेक्ट्रम मैट्रो मॉल स्थित इवेंट बार रेस्टोरेंट एवं बार रेस्टोरेंट, चक्रव्यूह, फ्लोट बाई ड्यूटी फ्री, डच मैन फोर्ट, रासो, टॉक्सिक बार आदि का निरीक्षण करते हुए नियमानुसार संचालन को सुनिश्चित किया गया। साथ ही अपराध निरोधक क्षेत्र में भ्रमण के दौरान सौरखा, बरौला स्थित देशी, विदेशी ,बीयर एवं मॉडल शॉप का सघन निरीक्षण किया।

दुकानों पर गोपनीय रूप से टेस्ट परचेज कराई गई। इसके आलावा एमआरपी पर शराब का विक्रय होना सुनिश्चित कराया गया। इसी प्रकार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 गौरव चन्द द्वारा सेक्टर 1 में दबिश देकर सोनू पुत्र शंभू को 198 पव्वे फ्रेश मोटा ब्रांड का अवैध देशी शराब फॉर सेल इन हरियाणा ओनली के साथ गिरफ्तार किया गया। सोनू के खिलाफ थाना फेज 1 में अभियोग पंजीकृत किया गया। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 5 चंद्रशेखर सिंह तिलपता, देवला, सूरजपुर, मलकपुर स्थित देसी, विदेशी एवं बियर दुकानों का निरीक्षण किया। विक्रेताओं को पॉस मशीन से विक्रय करने एवं ऑनलाइन माध्यम से पैसे लेने की हिदायत दी गई। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने कहा कि आगे भी जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री को लेकर आगे भी जनपद में निरंतर गहन सर्च अभियान जारी रहेगा।
Noida: नोएडा में अवैध शराब को लेकर पुलिस लगातार एक्शन में है। रविवार को थाना सेक्टर 63 पुलिस को अवैध शराब बेचने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही 105 अवैध देशी शराब के पव्वे भी बरामद किए हैं।
अवैध शराब बेचने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नोएडा सेक्टर 63 थाना पुलिस ने रविवार को गोपनीय सूचना के आधार पर अवैध शराब को लेकर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को अवैध शराब का कारोबार करने वाला एक अभियुक्त मिला। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त की पहचान जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र वीरपाल के तौर पर हुई है। जिसे पुलिस ने एफएनजी सर्विस रोड पर बनी ग्रीन बेल्ट के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त जीतू साबितगढ, थाना पहासू जनपद बुलंदशहर का रहने वाला है। वर्तमान में वो खोडा कॉलोनी, थाना खोडा, जनपद गाजियाबाद में रह रहा था। आरोपी की उम्र महज 21 साल है।
मजदूरों को शराब बेचकर कमाता था पैसे
अभियुक्त जीतू से पुलिस ने पूछताछ की, तो आरोपी ने पुलिस को अपना पूरा काम करने का तरीका बता दिया। अभियुक्त ने बताया कि वो ठेकों से शराब खरीदता था। ध्यान रखता था कि वो सस्ती शराब ठेकों से खरीदे। जिसके बाद अभियुक्त इंडस्ट्रियल एरिया में जाकर ऊंचे दामों में शराब बेच देता था। अभियुक्त मजदूर किस्म के लोगों को शराब बेचता था। जिससे वो मुनाफा कमाता था। अभियुक्त के कब्जे से 105 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुए है। अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ जीतू पूर्व में भी थाना सेक्टर-126 नोएडा से जेल जा चुका है।
अवैध शराब के खिलाफ लगातार जारी है छापेमारी
इसी महीने की शुरुआत में नोएडा सेक्टर-142 में स्थित सरपंच बाग रेस्टॉरेंट में अवैध शराब संचालन का पर्दाफाश हुआ था। जिसमें बताया गया था कि आधी रात को फेमस रेस्टोरेंट में अवैध शराब पिलाई जा रही थी। वहीं, इससे पहले नोएडा एक्सप्रेस-वे थाना पुलिस द्वारा लाखों की अवैध शराब को पकड़ा गया था। नोएडा एक्सप्रेस-वे थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 570 अवैध शराब की पेटियों से भरा एक ट्रक रविवार को नोएडा एक्सप्रेस-वे पर पकड़ा गया था। जोकि चंडीगढ़ से सस्ते दामों में खरीदी हुई शराब को बिहार लेकर जा रहा था। पुलिस ने बताया था कि इस अवैध शराब की कीमत 70 लाख से ज्यादा थी। उत्तर प्रदेश में आबकारी विभाग और प्रशासन के दिए निर्देशों के तहत अवैध शराब को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025