Noida: जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने जेवर विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को आयुष्मान कार्ड वितरित किया। विधायक ने ग्राम साबौता मुस्तफाबाद, खंड विकास कार्यालय जेवर, नीमका तथा ख्वाजपुर में पहुंचकर पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान के कार्ड वितरण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दृढ़ संकल्प से गरीबों को आयुष्मान का कवच मिला है।
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि "आपका विधायक होने के नाते मेरा फर्ज और कर्तव्य है कि आपके अधिकार और हक पर कोई डाका न डाले। मैं और भाजपा के कार्यकर्ताओं केन्द्र और प्रदेश सरकार से मिलने वाली सभी सुविधाओं को आपके घर तक पहुंचाएंगे। हमारा इरादा हर उस घर तक पहुंचाने का है, जहां हमारी जरूरत है।"
विधायक धीरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि "पात्र लाभार्थियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए हमने रबूपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर एक कंट्रोल रूम की स्थापना भी की है। जेवर विधानसभा के सभी नगरों में पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने में किसी को भी कोई दिक्कत न हो, उसके लिए भी सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।" इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने सभी ग्रामों में जन संवाद के माध्यम से जन समस्याएं भी जानी।
Greater Noida: भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की विचारधारा नामक पत्रिका का विमोचन सोमवार को यमुना विकास प्राधिकरण के सभागार में बैठकर जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने किया।
विधायक ने इस दौरान पत्रिका की लेखनी पर प्रकाश डाला । इसके साथ ही डॉ. भीमराव अंबेडकर की लेखनी का भी क्रिया। उन्होंने किसान संगठनों के संघर्षों पर भी विचार व्यक्त किये। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के सभी पदाधिकारी ने ध्वनि मत से तालियों के साथ विधायक का स्वागत किया। इस दौरान यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे।
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह कहा कि यह भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का तीसरा संस्करण है। जिसमें सामाजिक व्यवस्था और किसानों की स्थिति पर प्रकाश डाला गया है।
Greater Noida: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह को विकसित भारत के साथ-साथ नमो एप पर सप्ताह के चौथे एंबेडसर बनने की घोषणा की। पीएम मोदी की ओर से एक्स प्लेटफार्म पर जेवर विधायक का फोटो भी शेयर किया है।
इस उपलब्धि पर जेवर विधायक ने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। बाकायदा इसके लिए देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा भी निकाली जा रही है। लोगों को विकसित भारत बनाने के लिए संकल्प भी दिलाया जा रहा है।" धीरेन्द्र सिंह ने एक्स पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि "आपने ग्रामीण अंचल के अपने एक छोटे से कार्यकर्ता को सम्मान दिया, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं।"
Greater Noida: गौतमबुद्ध नगर की जेवर विधानसभा के क्षेत्रवासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। नववर्ष के शुभ अवसर पर जेवर विधानसभा को तीसरे डिग्री कॉलेज की सौगात मिली है। गौतमबुद्ध नगर की जेवर विधानसभा में विधायक धीरेन्द्र सिंह के परिश्रम और निरंतर प्रयास के कारण ये संभव हो पाया है।
साल के पहले दिन मिली सौगात:
धीरेन्द्र सिंह ने इस दौरान कहा कि आजादी के बाद पहली बार दनकौर क्षेत्र राजकीय कन्या महाविद्यालय मिला है। आज यानि कि सोमवार को नए साल की भोर में राजकीय कन्या महाविद्यालय का भूमि पूजन संपन्न हुआ। ग्रेटर नोएडा के गांव मायचा के प्रधान राजेंद्र सिंह और ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल की कन्याओं के साथ बैठकर भूमि पूजन करवाया गया। यह राजकीय कन्या महाविद्यालय 11 करोड़ रुपए की धनराशि से 18 माह में बनकर तैयार होगा।
निरतंर प्रयास से हो पाया संभव:
बता दें कि दिनांक 16 अक्टूबर 2019 को 19वीं इम्पावर्ड कमेटी की बैठक में जेवर विधानसभा में राजकीय कन्या डिग्री कॉलेज के निर्माण के संबंध में स्वीकृति दी गई थी। जिसका केन्द्रांश भी उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से प्रेषित भी किया जा चुका था, लेकिन विभागों के आपसी टकराव की वजह से राजकीय कन्या महाविद्यालय निरस्त होने की स्थिति तक पहुंच गया था, लेकिन जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह के परिश्रम और निरंतर प्रयास के कारण आज इस राजकीय कन्या महाविद्यालय का भूमि पूजन हुआ।
जेवर की बेटियों के लिए सुनहरा अवसर प्रदान करेगा:
जेवर से विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि "शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है, जिससे हम आने वाली पीढि़यों के भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं। इस क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खुलना, आस-पास व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। साथ ही स्थानीय छात्राएं इसका पूरा लाभ उठाएंगी तथा पास में ही बेटियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिलेगा।"
Greater Noida: आजादी के 100 साल पूरे होने पर हिंदुस्तान विश्व में अग्रणी विकसित राष्ट्रों में शामिल होगा। उज्जवला योजना के माध्यम से महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है। जनधन योजना से प्रत्येक गरीब और वंचितों को बैंक से जोड़ा गया। ये बातें राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर ने ग्राम जेवर खादर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र व केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभांवित पात्र लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कही।

विकसित राष्ट्र का सपना हो रहा साकार
इस इस मौके पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित राष्ट्र का सपना साकार होने की तरफ़ बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। केन्द्र और प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक को मिल रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन ही, इसलिए किया जा रहा है कि विकास की दौड़ में समाज के अंतिम स्थान पर खड़े व्यक्ति को लाभ प्राप्त कराना है।"
आज जेवर को विश्व में मिली पहचान
विधायक धीरेंद्र सिंह ने ग्राम छातंगा खुर्द में संबोधित करते हुए कहा कि "2017 से पहले यह जेवर अंधकार में विलीन हो गया था और इस जेवर को किसी अन्य शहर के नाम से जाना जाता था। लेकिन सिर्फ 06 साल के कार्यकाल में, आज जेवर ने विश्व के कोने-कोने में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। विश्व मानचित्र पर अपने नाम को विख्यात किया है। आगामी वर्षों में यह क्षेत्र उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी बनने जा रहा है औविकसित भारत संकल्प यात्रा, र देश की जीडीपी में अपना अहम योगदान निभाएगा।"

विकसित भारत संकल्प यात्रा अपने उद्देश्य पर खरा उतरी
विधायक ने कहा कि "धन्य है, जेवर की मातृभूमि के किसान, जिन्होंने विकास के लिए, अपनी जमीनों को दिया, तब जाकर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट, आज जेवर में बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन और विजन की वजह से यह संभव हो पाया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा, अपने उद्देश्य पर खरी उतर रही है। यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। प्रधानमंत्री कुशल नेतृत्व में विगत 09 वर्षों में समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को ध्यान में रखते हुए, योजना बनाई गई हैं और उन्हें पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का कार्य किया गया है।"
शिशु को कराया अन्नप्राशन
इस मौके पर राज्यसभा सांसद श्री सुरेंद्र सिंह नागर और जेवर विधायक श्री धीरेंद्र सिंह ने शिशु को अन्नप्राशन भी कराया। इस मौके पर उपरोक्त कार्यक्रमों में उपजिलाधिकारी जेवर श्री अभय प्रताप सिंह, एसीपी जेवर श्री प्रवीण कुमार सिंह के साथ-साथ किसान कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुधीर त्यागी, कृष्णपाल सिंह प्रधान जी, गोपाल कुमार, मुकेश प्रधान, वीरेन्द्र सिंह प्रधान जी, ज्ञानी सिंह, लायक राम पहाड़िया, सुशील शर्मा, हरीश शर्मा, मोनू गर्ग आदि अनेकों लोग मौजूद रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025