दिल्ली में मेयर का चुनाव रोचक स्थिति में पहुंच चुका है। आज यानि 6 जनवरी को मेयर पद का चुनाव है। इसके अलावा डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के मेम्बर्स चुने जाएंगे। हालांकि पार्षदों के शपथ ग्रहण से पहले AAP पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान सदन में धक्का मुक्की भी देखने को मिली। बताया जा रहा है आप पार्षद मनोनीत सदस्यों को पहले शपथ दिलाने का विरोध कर रहे हैं। आपको बता दें AAP पार्षदों ने BJP की पार्षद सत्या शर्मा को पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने पर आपत्ति जताई। इधर कांग्रेस ने इस चुनाव में वोटिंग में हिस्सा ना लेने का फैसला लिया।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025