नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सोमवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हुई। पूरे दिन झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। लोग सड़कों पर बारिश का आनंद लेते दिखाई दिए।
https://twitter.com/i/status/1670781178134052873 (यहां पर देखें वीडियो)
24 जून तक मौसम रहेगा सुहाना
मौसम विभाग के मुताबिक 24 जून तक बारिश की उम्मीद है। जिससे आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने जा रही है। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज हुआ, अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक बना रहेगा।

बारिश के बाद बिजली गुल
बारिश की वजह से कुछ स्थानों पर बिजली की सप्लाई काटी गई है। लोकल फाल्ट को ठीक किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बारिश के बाद बिजली की डिमांड में थोड़ी कमी आएगी। हालांकि अब भी करीब 2000 मेगावाट की डिमांड बनी हुई है। जबकि सप्लाई 1800 मेगावॉट की है।
नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत पूरे दिल्ली-NCR में बारिश से हाल बेहाल है। आलम ये है कि बारिश का पानी सड़कों और मोहल्लों में भरना शुरू हो गया है। बारिश के चलते NCR में स्कूल को बंद कर दिया गए हैं। सड़कों पर पानी भर से जाने से जाम का संकट हो गया है। ज्यादातर सड़कों पर लंबा जाम देखने को मिल रहा है। जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नोएडा में लगातार बारिश से मौसम सुहाना लेकिन सड़कों पर जलभराव से ट्रैफिक जाम pic.twitter.com/c99Hs1zd1h
— Now Noida (@NowNoida) July 10, 2023
रुक-रुक पूरे दिन बारिश
नोएडा-ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद सहित पूरे NCR में पिछले 48 घंटे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। नोएडा में तो कई साल बाद इतनी बारिश दर्ज हुई है। बारिश के चलते यमुना का पानी भी तेजी बढ़ा है। यमुना का पानी खतरे के निशान के करीब है। शहरों में बने अंडरपास तालाब में तब्दील हो चुके हैं। यहां पर पानी भर जाने से सड़कों पर ट्रैफिक जाम है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। बताया गया कि गौतमबुद्ध नगर, गाज़ियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ में अगले तीन दिन लगातार बारिश के आसार हैं।
RAIN UPDATE: नोएडा-ग्रेटर नोएडा सहित पूरे दिल्ली NCR में पिछले दो दिन लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से निजात मिली है, वहीं लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के ग्रामीण और डूब क्षेत्रों में यमुना और हिंडन नदी का पानी पहुंच गया है। जिससे डूब क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अपना घर छोड़ दूसरी जगह रहना पड़ रहा है। वहीं सेक्टरों में बारिश के चलते नाले ऊफान पर हैं। जिससे जगह-जगह जलभराव हो गया है।

सेक्टर्स में भरा पानी
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के ज्यादातर सेक्टर्स का हाल बेहाल है। कई सेक्टर्स के गुजरने वाले नाले का पानी भी सड़कों पर भरने लगा है। जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। सड़कों पर भी जलभराव हो गया है। जिससे लोगों को अपने सेक्टर से बाहर निकलने में भी मशक्कत करनी पड़ रही है।
स्कूल बंद करने के आदेश
बारिश के चलते डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कक्षा एक से लेकर 12वीं तक स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025