ग्रेटर नोएडा: ऑटो एक्सपो में एक से बढ़कर एक बेहतरीन वाहन देखने को मिल रहे हैं। एडवांस तकनीक और फीचर्स से लैस कुछ कॉन्सेप्ट भी मंच पर उतारे गये हैं। पुणे स्थित इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप VAYVE MOBILITY ने इस बार मोटर शो में अपनी नई सोलर पावर इलेक्ट्रिक कार VAYVE EVA के प्रोटो टाइप को पेश किया है। स्टार्ट अप का दावा है कि ये देश की पहली सोलर पॉवर्ड इलेक्ट्रिक कार है। इस कार को शहरी क्षेत्र को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जो छोटी यात्रा के लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित हो सकती है।

बेहद ही आकर्षक वाली छोटी इलेक्ट्रिक कार में दो दरवाजे दिए गये हैं। वहीं ड्राइविंग सीट के बगल में दरवाजे के अंदर एक ट्रे दिया गया है, जिस लैपटॉप जैसा सामान रखा जा सकता है। कार की साइज की बात करें तो इसकी लंबाई 3060mm उंचाई 1590mm और 170mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। अगर ब्रेक की बात करें तो आगे की पहियों में डिस ब्रेक और पिछले के पहियों में ड्रम ब्रेक दिया गया है।
vayve EVA के स्पेशिफिकेशन
इस इलेक्ट्रिक कार में 14kwh की क्षमता का बैटरी पैक दिया गया है जो 12 kwh और 40nm का टार्क जनरेट करता है।
कार पर खर्च
कंपनी का दावा है कि कार सिंगल चार्ज में 250 किलोमीटर तक का रेंज देती है। जबकि जो सोलर पैनल दिया गया है, उसे कार के सनरूफ के जगह पर इस्तेमाल किया जा सकता है। ये कार पूरी तरह से सोलर एनर्जी पर नहीं चलती है बल्कि इसमें दिया गया सोलर पैनल विकल्प के रूप में काम करता है। जो कार को अतरिक्त 10 किलोमीटर का ड्राइविंग रेंज प्रदान करता है। इस कार की बैटरी को फुल चार्ज करने के बाद इसकी रनिंग कास्ट महज 80 पैसे प्रतिकिलोमीटर पड़ती है। इसके अलावा ये कार 5 सेकेंड में 40 किमी. की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।
सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्बास हैदर की मां बेगम हैदर की मौत हो गई है। उन्हें बिल्डिंग गिरने के करीब 15 घंटे बाद बाहर निकाला जा सका। नाजुक हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं अभी अब्बास की पत्नी मलबे में दबी हैं। जानकारी के मुताबिक अब्बास का परिवार अपार्टमेंट के तीसरे मंजिल में बने पेंट हाउस में रहता था। बताया जा रहा है जब बिल्डिंग गिरी तब अब्बास हैदर अपनी पत्नी और मां के साथ पेंट हाउस में थे। अब्बास हैदर को तो निकाल लिया गया लेकिन उनकी पत्नी और मां की तलाश सोमवार से जारी थी। अब सुबह 10 बजे अब्बास की मां को बाहर निकाला गया।

यूपी ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट:
ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट से यूपी सरकार को 32 लाख 92 हजार करोड़ रुपए का निवेश का प्रपोजल मिला है। इससे 92 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। इस बार भी इन्वेस्टमेंट के मामले में यूपी में पहले स्थान पर नोएडा रहा है। यूपी में होने वाले कुल निवेश का करीब 27 फीसदी निवेश अकेले नोएडा में आया है। उसके बाद आगरा और लखनऊ का नंबर है। वहीं सबसे कम निवेश के मामले में सिद्धार्थनगर रहा। यहां कुल 128 कंपनियों से महज 650 करोड़ रुपए का निवेश आया है। पूरे इन्वेस्टमेंट का ये सिर्फ 0.2 फीसदी है।
कहां पर होगा कितना इनवेस्टमेंट?
समिट के दौरान 18,645 एमओयू साइन हुए हैं। अगर बात करें नोएडा और आगरा की यहां पर 45 फीसदी निवेश आया है। इसके बाद पूर्वांचल का नंबर है। यहां पर 29 फीसदी निवेश मिला। पश्चिमांचल और पूर्वांचल मिलाकर 75 फीसदी निवेश आया। जबकि मध्यांचल और बुंदेलखंड में 13-13 फीसदी निवेश का प्रस्ताव है।

किन किन सेक्टर में आए इनवेस्टमेंट
दिल्ली: नई शराब नीति घोटाला मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि मनीष सिसोदिया के कंप्यूटर से कुछ फाइलें डिलिट कर दी गई थी। इन्हें फॉरेंसिक टीम ने रिट्राइव किया है। जिसमें मनीष सिसोदिया के खिलाफ अहम सबूत मिले है।
जाने क्या है पूरा मामला
मनीष सिसोदिया को रविवार को कथित शराब घोटाले के मामले मेंं सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में सीबीआई ने 17 अगस्त को मामला दर्ज किया था। 6 महीने की जांच और अलग अलग मामले मेंं छापेमारी के बाद सिसोदिया के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है। इससे पहले अक्टूबर में सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
सिसोदिया कैसे आए रडार पर
17 अगस्त 2022 को नई आबकारी नीति में धोखाधड़ी, रिश्वतखोरी के आरोप में सीबीआई ने मनीष सिसोदिया समेत 15 लोगों पर मामला दर्ज किया था। जिसके मनीष सिसोदिया समेत तीन लोगों के आवास पर सीबीआई ने छापा मारा। साथ ही दिल्ली एनसीआई क्षेत्र में कई स्थानों पर तलाशी ली गई। बताया गया कि इस दौरान कई डिजिटल सबूत जब्त किए गये। आबकारी विभाग के एक अधिकारी से पूछताछ के दौरान एजेंसी को सिसोदिया के दफ्तर के कंप्यूटर का सुराग मिला। जिसके बाद 14 जनवरी को एजेंसी ने सिसोदिया के दफ्तर के कंप्यूटर को सीज किया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से इन फाइलों को रिट्राइव किया।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार माफियाओं और गैंगस्टर के खिलाफ अभियान चला रही है। बुलडोजर और एनकाउंटर से आपराधिक रिकॉर्ड वाले तत्वों का सफाया जा रहा है। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार उत्तर प्रदेश पर लगे दंगे वाले राज्य का कलंक मिटा चुकी है। जो लोग प्रदेश की पहचान के लिए संकट हुआ करते थे, वो आज खुद संकट में है।

'दंगों के लिए जाना जाता था राज्य'
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश को सिर्फ दंगों के लिए जाना जाता था। यहां पर हर दूसरे दिन दंगा होता था। एक रिकॉर्ड बताते हुए सीएम ने कहा कि 2012 से 2017 के बीच छोटे बड़े 700 से अधिक दंगे हुए थे। लेकिन प्रदेश में बीजेपी की सरकार आने के बाद दंगे की नौबत नहीं आई।

'जनपद के नाम पर डरने की जरुरत नहीं'
सीएम योगी ने कहा कि एक समय प्रदेश में जिलों के नाम पर भी लोगों ने खौफ़ बना दिया था. लेकिन आज किसी जनपद के नाम पर डरने की जरुरत नहीं है। आज कोई भी अपराधी किसी भी व्यापारी को नहीं धमका सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार निवेशकों की पूंजी को सुरक्षित रखने में सक्षम है।
ग्रेटर नोएडाः यूनिवर्सिटी सुसाइड केस में नया खुलासा सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद जांच एक नए एंगल पर पहुंच चुकी है। दरअसल, शिव नादर यूनिवर्सिटी में गुरुवार को बैचलर ऑफ आट्स के एक छात्र ने अपनी एक सहपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में उसने खुद भी आत्महत्या कर लिया। छात्र ने छात्रा की हत्या के बाद और अपनी सुसाइड से पहले एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया। जिसमें पुलिस को नए एंगल का पता चला।
वीडियो में धोखे का आरोप
वीडियो सामने आने के बाद प्रेम प्रसंग की बात सामने आई। वीडियो में छात्र का दावा है कि प्रेम प्रसंग में धोखा देने के चलते छात्रा की हत्या की। वीडियो के माध्यम से ये भी जानकारी सामने आई कि छात्र कैंसर का पेशेंट था। छात्र ने छात्रा पर मानसिक शोषण और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया। छात्र ने हत्या के बाद करीब 23 मिनट का वीडियो बनाया और वीडियो रिलीज करने के बाद खुद को भी गोली मार ली।
क्या है पूरा मामला
वीडियो के जरिए ये बात सामने आई कि छात्रा अपने पूर्व प्रेमी के ब्लैकमेल से परेशान थी, इन सबसे बाहर निकलने के लिए उसने छात्र अनुज को प्रपोज किया था। छात्र द्वारा जारी वीडियो के मुताबिक उसने ना सिर्फ उस लड़की को उसके पूर्व प्रेमी से बचाया, बल्कि दोनों के बीच में घनिष्टता भी हो गई। छात्र ने अपने वीडियो में आरोप लगाया कि उसके रिलेशनशिप के कुछ दिन बाद ही छात्रा किसी दूसरे लड़के के संपर्क में आ गई और उससे छिप छिपकर मिलने लगी। जब ये बाद छात्र को पता चली तो उसने छात्रा को समझाया, लेकिन वो नहीं मानी, बल्कि छात्र को उससे दूरे रहने की नसीहत देने लगी। जिससे परेशान होकर उसने घटना को अंजाम दिया।
ग्रेटर नोएडा: बीमा पॉलिसी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। दनकौर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 30 हज़ार की नकदी समेत लाखों का सामान जब्त किया गया है। जिसमें लैपटॉप, मोबाइल और ज़रुरी दस्तावेज बरामद किये गये हैं।
कैसे करते थे धोखाधड़ी ?

पुलिस ने बताया कि आरोपी ग्राहकों को उनकी बंद पॉलिसी को शुरू करने का झासा देते थे। खुद की पहचान छिपाने के लिए ये अपना नाम बदलकर ग्राहकों से मिलते थे। जिसके बाद फर्जी मोहर लगाकर उनको अपने झासे में लेते थे।
ग्रेटर नोएडा: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की तैयारियां जोरों पर हैं। 25 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का उद्घाटन करेंगे। ग्रेटर नोएडा में तैयारियों का जायजा लेने मंत्री गिरीश चंद यादव पहुंचे। उन्होंने इंडोर गेम हॉल का निरीक्षण किया।
अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

निरीक्षण के बाद मंत्री गिरीश चंद ने जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में डीएम के साथ तमाम बड़े अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री गिरीश चंद ने अधिकारियों से तैयारियों के बारे में पूछा और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। आपको बता दें 25 मई से 3 जून तक जिलों में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन किया जाना है। ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी और शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में खेलों का आयोजन होगा।
GREATER NOIDA: HIV एक लाइलाज बीमारी है, ये हम सबको पता है। ऐसे में जब ये बात किसी को पता चले कि वो इस बीमारी से संक्रमित है, तो सोचो उसके जीवन में क्या गुजरेगा। वो एक दिन नहीं बल्कि रोज तिल तिल मरता है। पीड़ित के साथ पूरा परिवार भी मानसिक प्रताड़ना झेलता है। कुछ इसी तरह एक घटना ग्रेटर नोएडा से भी सामने आई। जहां ये पता चलने पर कि वो HIV संक्रमित है, मानो उसके जीवन में मुसीबत का पहाड़ ही टूट पड़ा हो। इस युवक की रिपोर्ट एक नहीं दो दो बार पॉजिटिव आई। जिसके बाद पूरा परिवार टूट गया। खुद युवक ने भी अपनी जीवन लीला समाप्त करने की सोच ली।

क्या है पूरा मामला?
27 अप्रैल को शारदा अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार को खून देने मुस्तकीन पहुंचा, जहां ब्लड सैंपल देने के बाद उसे पता चला कि उसके ख़ून में कुछ दिक्कत है और उसे अपने ब्लड की जांच करवा लेनी चाहिए। शारदा अस्पताल के डॉक्टर्स के कहने पर मुस्तकीन ने अपने खून की जांच करवाई। जहां उसकी रिपोर्ट HIV पॉजिटिव आई। ये सुनते ही मुस्तकीन के होश फाख़्ते हो गये। उसने ये जानकारी अपने परिजनों को दी। उसके बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया।

सुसाइड करने का बनाया प्लान
पीड़ित ने बताया कि 4 मई को उसने अस्पताल को सैंपल दिया था और 6 मई को उसे बताया गया कि वो HIV पॉजिटिव है। जिसके बाद परेशान होकर घर पहुंचे मुस्तकीन ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का मन बन लिया।
दोबारा जांच में ख़ुलासा
हालांकि इस दौरान मुस्तकीन के रिश्तेदारों ने फिर से HIV जांच करवाने की सलाह दी, अधूरे मन से ही सही 7 मई को मुस्तकीन ने दोबारा जांच करवाई, जिसकी रिपोर्ट उसे 15 मई को मिली। जिसमें इस बात की पुष्टि हुई कि उसकी रिपोर्ट HIV निगेटिव है। अब पीड़ित मुस्तकीन का कहना है कि शारदा अस्पताल की लापरवाही के चलते उसे असहनीय पीड़ा हुई। अब पीड़ित मुस्तकीन शारदा अस्पताल पर कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में हैं।
खेलो इंडिया युनिवर्सिटी गेम का शुभारम्भ गौतमबुद्ध नगर जिले के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम ग्रेटर नोएडा में रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। खेल का शुभारम्भ प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने किया।
शुभारम्भ में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन में ओजस्वी प्रस्तुति दी। देश के विभिन्न हिस्से से पहुंचे खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए प्रभारी मंत्री वृजेश सिंह ने कहा कि खेल में खिलाड़ी का भावना होना चाहिए, खेल में एक ही जीतेगा।

उद्घाटन सत्र में पहला मैच एचपीयू शिमला व एचसीवाई युनिवर्सिटी दुर्ग के बीच खेला गया, जिसमें महिलाओं ने रोमांचक खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दूसरा मैच एसआरएसयू जिन्द व एसएबीवी युनिवर्सिटी बिलासपुर के बीच खेला गया। कबड्डी प्रतियोगिता में 15 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। 24-25 मई को लीग मैच समाप्त होंगे।
वहीं सेमीफाइनल 26 मई को होगा, जबकि फाइनल का आयोजन 27 मई से होगा। इस दौरान उद्घाटन सत्र में सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्य सभा सांसद सुरेन्द्र नागर, एमलसी श्रीचन्द शर्मा, वरुण सिंह भाटी, अर्जुन अवार्डी, बबिता नागर, जिलाधिकारी मनीश कुमार वर्मा, वंदिता श्रीवास्तव एडीएम, सहित खेल अधिकारी मौजूद रहे।
बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
खेलो इंडिया युनिवर्सिटी गेम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऑनलाइन 25 मई को करेंगे, औपचारिक उद्घाटन मंगलवार को हो गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। बच्चों की प्रस्तुति ने खिलाड़ियों में उत्साह भर दिया।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025