Greater Noida: बायोटेक्नोलॉजी साइंस की वो ब्रांच है, जिसमें बायोलॉजी और टेक्नोलॉजी के आश्चर्यजनक मेल से रॉ मेटीरियल्स को आश्चर्यजनक इनोवेशन्स, डिस्कवरीज और प्रोडक्ट्स में बदला जाता है। भारत विश्व के टॉप 12 बायोटेक डेस्टिनेशन्स में से एक है और एशिया पेसिफिक में इसका तीसरा रैंक है। इस फील्ड के तहत सभी संभावित करियर के अवसर जैसे, फार्मास्यूटिकल, फूड मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, एजुकेशन और रिसर्च से संबद्ध कार्य शामिल हो गये हैं।

बायोटेक्नोलॉजी का विकास में बेहद अहम रोल
बायोटेक्नोलॉजी के योगदान को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता है। चाहे वो बायोफर्टिलाइज़र्स, बायोपेस्टीसाइड्स, ग्रीन रेवोलुशन या आईटी की फ़ील्ड में रेवोलुशन लाने वाली बायोइन्फॉर्मेटिक्स से संबंधित मुद्दे हो। बायोटेक्नोलॉजी भारत के युवा वर्ग के लिए रोज़गार के ढेरों अवसर मुहैया करवा रही है। बायोटेक्नोलॉजी पढ़ने वाले छात्रों के कई अन्य क्षेत्र में भी करियर के अभूतपूर्व विकास के लिए काफी संभावनाएं हैं। मेडिकल राइटिंग्स, कॉलेज और विश्वविद्यालय, फार्मास्युटिकल कंपनियां, आईटी कंपनियां, हेल्थ केयर सेंटर्स, एग्रीकल्चर सेक्टर, एनिमल हसबेंड्री, जेनेटिक इंजीनियरिंग, रिसर्च लैबोरेट्रीज और फ़ूड मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में भी इस फील्ड के विद्यार्थियों के लिए आपार संभावनाएं हैं।

10वीं से 12वीं के छात्रों के लिए कार्यशाला का आयोजन
इन्हीं सब बातों को ध्यान में लाने के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल एन टी पी सी विद्युत नगर में बृहस्पतिवार को बायोटेक्नोलॉजी कार्यशाला कक्षा दसवीं से बारहवीं तक के जीव विज्ञान के छात्र छात्राओं के लिए 'एडूडएप' के सहयोग से आयोजित हुई। कार्यशाला में छात्र पूरी तत्परता और रूचि लेते हुए प्रयोगों में तल्लीन दिखाई दिए। "एडूडएप" के ट्रेनर अलमज़ ज़ाकी का कहना था कि बच्चों में सीखने की बहुत ज्यादा लगन है। मौके पर बोलते हुए 'एडडूएप' के डायरेक्टर ध्रुव सैनी ने विद्यालय के साथ अपने लम्बे संपर्क को साझा करते हुए कहा कि डीपीएस बच्चों के सर्वांगीण विकास में सदैव तत्पर रहता है। इस तरह की कार्यशाला आज के समय में बेहद जरूरी होती जा रही है।
व्यवहारिक अनुभव लंबे समय रहते हैं याद
प्रधानाचार्या पूनम दुआ ने जीव विज्ञान विभाग की पहल की सराहना करते हुए कहा कि छात्र जो विषय व्यवहारिक अनुभव से सीखते हैं, उसे अधिक समय तक याद रख पाते हैं। इस तरह के कार्यशाला विद्यालय समय-समय पर करवाता रहता है। जिससे छात्र लाभान्वित होते रहें।
एनटीपीसी दादरी में 78वां स्वतंत्रता दिवस पारंपरिक सद्भाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के सी मुरलीधरन, मुख्य महाप्रबंधक (दादरी) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया। इसके बाद मुरलीधरन ने सीआईएसएफ जवानों और स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक परेड का निरीक्षण किया।
एनटीपीसी दादरी में पारंपरिक हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा कर्मचारियों और विद्यार्थियों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किये गए। इसके बाद सीआईएसएफ द्वारा प्रस्तुत मॉक ड्रिल के अंतर्गत विभिन्न रोमांचक प्रदर्शन किये गए। साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जागृति समाज की अध्यक्षा बिंदू के. ने क्रमशः बाल वाटिका एवं बाल भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के सी मुरलीधरन ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके त्याग और बलिदान के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि के सी मुरलीधरन ने एनटीपीसी लिमिटेड की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए राष्ट्र की प्रगति में इसके महत्वपूर्ण योगदान और दादरी पावर स्टेशन की विशिष्ट उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। मुरलीधरन ने अपने संबोधन में विद्युत उत्पादन, पर्यावरण संरक्षण और राख उपयोगिता के संबंध में उठाये गये कदमों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने समीपवर्ती क्षेत्रों में कारपोरेट सामाजिक दायित्व गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों जैसे बालिका सशक्तिकरण मिशन-2024 जैसी अन्य गतिविधियों का उल्लेख भी किया।

मुख्य अतिथि महोदय के संबोधन के उपरांत डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा एनटीपीसी गीत प्रस्तुत किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बाल वाटिका, बाल भवन, वेलफैयर सेल, सरस्वती शिशु मंदिर, केन्द्रीय विद्यालय, डीएवी पब्लिक स्कूल एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। समारोह में जागृति समाज की अध्यक्षा बिंदू के, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) गुरु प्रसाद सिंह, महाप्रबंधक (प्रचालन) राजशेखर पाला, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं ईधन प्रबंधन) एन एन सिन्हा, कमाण्डेट (सीआईएसएफ) आर पी सिंह, जागृति समाज की सदस्याएं, विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों, यूनियन/एसोसियेशन के प्रतिनिधियों सहित विद्युत नगर वासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025