Noida: इस्कॉन नोएडा मन्दिर में गिरिराज गोवर्धन पूजा उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर इस्कॉन नोएडा मन्दिर से जुड़े भक्तों ने सवा टन पके हुए चावल और हलवे से लगभग 15 फुट लम्बे गोवर्धन पर्वत का निर्माण किया। सुबह 8 बजे से ही मन्दिर में श्रद्धालुओं का तांता लग गया था। मुख्य उत्सव सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला। इस दौरान भक्तों ने गिरिराज जी की पूजा परिक्रमा की।

मिठाइयों और फलों का लगाया गया भोग
गिरिराज जी को विभिन्न प्रकार की मिठाईयों, फलों, सूखे मेवे एवं पकवानों का भोग लगाया गया। मन्दिर के अध्यक्ष श्रीमन वंशीधर दास जी ने "गिरिराज धरण हम तुम्हरी शरण" के भजन कीर्तन से सबको मन्त्रमुग्ध कर दिया। परम पूज्य राधे श्यामानंद स्वामी महाराज जी ने गोवर्धन पूजा के महत्त्व और किस प्रकार इसे सम्पन्न किया जाना चाहिए पर विशेष प्रवचन दिया। इस मौके पर मौजूद भक्तों ने अत्यन्त उत्साहपूर्वक कीर्तन में भाग लिया और नृत्य के साथ उत्सव का आनन्द उठाया। अन्त में सभी को भरपूर स्वादिष्ट प्रसादम वितरित किया गया।

हजारों भक्त बने गोवर्धन पूजा के गवाह
इस उत्सव में हजारों भक्तों ने भाग लिया। गोवर्धन पूजा एक पारम्परिक उत्सव है। जिसकी शुरुआत स्वयं भगवान् श्री कृष्ण ने किया था। इसी परम्परा का अनुगमन करते हुए विश्व के लगभग 800 से अधिक इस्कॉन मन्दिर और केन्द्रों में गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। इस्कॉन के संस्थापकाचार्य श्रील प्रभुपाद की आज्ञानुसार सभी को प्रसाद वितरित किया जाता है।
Noida: नए साल 2024 ने दस्तक दे दी है और नववर्ष के पहले दिन नोएडा के इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शनों के लिए पहुंचीं। सुबह से ही राधा रानी के दर्शन के लिए भक्तों की लम्बी लाइन लगी हुई। भक्त नववर्ष के उपल्क्ष्य में लंबी कतारों में खड़े होकर मंदिर में प्रवेश का इंतजार करते नजर आए।
भागवान के दर्शन से करना चाहते हैं नए साल की शुरुआत:
नए साल के मौके पर लोग दूर-दूर घूमने जाते हैं तो वहीं नोएडा के इस्कॉन मंदिर में लोग भगवान के दर्शन कर रहे हैं। यहां सुबह से ही हजारों की तादात में लोग दर्शन के लिए पंहुच रहे हैं। भक्तों ने कहा कि वो भगवान के दर्शन करके साल की शुरुआत करना चाहते हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025