Noida: जिले में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर तहसीलदार सदर ने ग्राम नलगढ़ा में ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराया ।
प्रशासन ने लगाया बोर्ड, दी चेतावनी
जानकारी के मुताबिक ग्राम नलगढ़ा की गाटा संख्या 122 जोकि वर्तमान में राजस्व अभिलेखों में ग्राम समाज की भूमि दर्ज है। उप जिलाधिकारी सदर अंकित कुमार के नेतृत्व में तहसीलदार सदर द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर लगभग 500 वर्ग मीटर भूमि पर निर्मित अवैध अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से कब्जा मुक्त कराया गया। इसके साथ ही ग्राम समाज की समस्त भूमि को चिन्हित करते हुए उस पर बोर्ड लगा दिया गया कि यह संपत्ति ग्राम समाज की है। इस पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उप जिलाधिकारी सदर अंकित कुमार ने बताया कि आगे भी जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में इसी प्रकार भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

हापुड़ में गैंगेस्टर की संपत्ति कुर्क
वहीं, पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी सुदेश उर्फ टिल्लू पुत्र विसम्भर मूल निवासी ग्राम चाँदनेर थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़ के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। सुदेश उर्फ टिल्लू पुत्र विसम्भर का ग्राम बहादुरगढ़ थाना जिला हापुड़ करीब 85 लाख आम का बाग कुर्क किया गया है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को सुनपुरा में हो रहे अवैध निर्माण को ढहा कर 20 हजार वर्ग मीटर जमीन को मुक्त करा लिया। जमीन की कीमत करीब 40 करोड़ रुपये है।
अधिसूचित एरिया में विकसित की जा रही थी कॉलोनी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी हिमांशु वर्मा ने बताया कि गांव सुनपुरा प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में है। कुछ कालोनाइजर गांव के खसरा नंबर 398, 399, 409, 419, 421, 430, 431 व 433 की जमीन पर निर्माण करने के लिए प्लॉटिंग कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम के नेतृत्व में प्रबंधक एसपी सिंह और रामकुमार और सहायक प्रबंधक राजेश कुमार निम की टीम थाना इकोटेक-3 की पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को बुलडोजर की मदद से ढहा दिया।

अवैध अतिक्रमण करने वालों को बख्सा नहीं जाएगा
टीम ने करीब 20 हजार वर्ग मीटर जमीन मुक्त करा लिया है। 6 जेसीबी और 4 डंफर का इस्तेमाल कर यह कार्रवाई की गई। इस जमीन की कीमत करीब 40 करोड़ रुपये आंकी गई है। ओएसडी हिमांशु वर्मा ने कहा कि प्राधिकरण की अधिसूचित एरिया में जमीन कब्जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने हर वर्क सर्किल को अपने एरिया में जमीन पर अतिक्रमण रोकने के लिए कड़ी नजर रखने और अतिक्रमण की सूचना मिलते ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025