केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी लगातार तीसरी बार अमेठी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरी हैं। भाजपा प्रत्याशी स्मृति जुबिन ईरानी ने आज अमेठी से नामांकन दाखिल कर दिया है। जिसके बाद हर ओर उनकी संपत्ति को लेकर चर्चा हो रही है। चुनावी मैदान में उतरीं स्मृति जुबिन ईरानी करोड़पति हैं। उनके पति जुबिन इरानी भी धनवान हैं। उन्होंने नामांकन पत्र में अपनी व पति की कुल संपत्ति का खुलासा किया है। अमेठी से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी 4.14 करोड़ रुपए की मालकिन हैं। हलफनामे के अनुसार स्मृति के पास 1.36 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 2.78 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। वहीं उनके पति जुबिन ईरानी के पास 2.25 करोड़ रुपए की चल और 2.89 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है।
चुनावी मैदान में उतरीं स्मृति जुबिन ईरानी हैं करोड़पति
स्मृति ईरानी के पास कुल संपत्ति आठ करोड़ 75 लाख 24 हजार 296 रुपये दिखाई है। उनके पति की कुल संपत्ति आठ करोड 81 लाख 77 हजार 790 रुपये है। स्मृति के पति पर कोई कर्ज भी नहीं है। पिछले पांच सालों में स्मृति व उनके पति की संपत्ति भी बढ़ी है। पांच सालों में उनकी संपत्ति चार करोड़ चार लाख 22 हजार 348 रुपये बढ़ी है। जबकि उनके पति की संपत्ति में चार करोड़ 14 लाख 19 हजार 976 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी कर्जदार भी हैं। उन्होंने नामांकन के दौरान दाखिल किए अपने हलफनामा में इसका खुलासा किया है। उनके ऊपर एचडीएफसी बैंक का 16 लाख 55 हजार 830 रुपये ऋण है। जबकि 2019 में दाखिल हलफनामे में उनके ऊपर कोई भी कर्ज नहीं था। इस बार उन्हें खुद को कर्जदार दिखाया है। चल संपत्ति के रूप में स्मृति के पास नकद 5 लाख रुपए और बैंक अकाउंट में 26 लाख रुपए जमा हैं। इसके अतिरिक्त उनके पास 9 लाख रुपए का सोना, 6.84 लाख रुपए की डायमंड ज्वैलरी और 3.5 लाख रुपए के चांदी और रत्नों के गहने हैं। अचल संपत्ति की बात करें तो स्मृति ईरानी के पास 7 एकड़ से ज्यादा कृषि भूमि और अन्य जमीन है।
साल दर साल संपत्ति में हो रहा इजाफा
साल 2014 की बात करें तो तब स्मृति के पास 4 करोड़ 14 लाख 98 हजार 621 रुपये की चल-अचल संपत्ति थी। वहीं साल 2014 में स्मृति के बैंक अकाउंट में 35 लाख 49 हजार 460 रुपये थे। 2014 के लोकसभा चुनाव के नामांकन पत्र ने स्मृति और उनके पति कर्जदार थे उन पर 70 हजार तो उनके पति जुबिन ईरानी पर 1.75 करोड़ रुपये का कर्ज था। वहीं साल 2019 में स्मृति की संपत्ति बढ़कर चार करोड़ 71 लाख 1 हजार 948 रुपये हो गई है। वहीं स्मृति के पति जुबिन ईरानी के पास 4 करोड़ 67 लाख 57 हजार 814 रुपये थे। स्मृति के बेटे और बेटी भी लखपति थे। 2019 में स्मृति ईरानी के बैंक में 89 लाख 77 हजार 40 रुपये थे। पति जुबिन के पास बैंक बैलेंस में 01 करोड़ 26 लाख 21 हजार 827 रुपये थे। साल 2019 में स्मृति ने कोई कर्ज नहीं होने की बात कही थी।
साल 2024 में 2019 के मुकाबले दुगुनी हुई संपत्ति
स्मृति ईरानी के हलफनामे से साफ है कि पांच सालों में उनकी संपत्ति में पूरे 4 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। यानी कि उनकी संपत्ति दोगुनी हो गई है। साल 2019 में उनकी संपत्ति में मात्र 56 लाख का ही इजाफा हुआ था। देखा जाए तो आम आदमी की संपत्ति में भी पांच सालों में इतना इजाफा नहीं होता जितना कि राजनेताओं की संपत्ति में।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025