ग्रेटर नोएडा की यीडा सिटी में होने वाले विकास कार्यों को जल्द ही पंख लगने वाले हैं। इसका कारण है कि इन विकास कार्यों को अब अगले कई सालों तक हुडको फंडिंग करने वाला है। ये सिटी यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में स्थापित होने जा रही है। इसके लिए यीडा करीब 50 हजार करोड़ रुपये की जरूरत बता रही है। इसमें 50 फीसदी प्रदेश सरकार और बाकी का फंड यमुना प्राधिकरण को हुडको से मिलने वाला है। साथ ही जेवर में तैयार हो रहे एयरपोर्ट के पास यमुना प्राधिकरण, हुडको और एनबीसीसी तीनों मिलकर हैबिटेट सेंटर बनाने वाले हैं। इसके निर्माण के लिए यमुना प्राधिकरण निशुल्क में जमीन देगी, हुडको फंडिंग करेगा और एनबीसीसी इसका निर्माण करेगी।
इंडिया हैबिटेट सेंटर की तर्ज पर बनेगा हैबिटेट सेंटर
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में इंडिया हैबिटेट सेंटर की तर्ज पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास हैबिटेट सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए यमुना प्राधिकरण हैबिटेट सेंटर निर्माण के लिए मुफ्त में जमीन देगी। इसको लेकर बुधवार को नई दिल्ली में इंडिया हैबिटेट सेंटर में यमुना प्राधिकरण और हाउसिंग एन्ड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी हुडको के बीच एमओयू हस्ताक्षर किया गया है। हैबिटेट सेंटर के संचालन के लिए स्पेशल परपज व्हीकल एसपीवी का गठन किया जाएगा। इसमें यमुना प्राधिकरण के अतिरिक्त हुडको और एनबीसीसी की हिस्सेदारी होगी। इसका निर्माण 25 एकड़ में किया जाएगा। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर अरुणवीर सिंह ने बताया कि दिल्ली का इंडिया हैबिटेट सेंटर दस एकड़ में बना हुआ है। यीडा में हैबिटेट सेंटर 25 एकड़ में बनाया जा रहा है। इसके संचालन के लिए स्पेशल परपज व्हीकल का गठन किया जाएगा। इसमें प्राधिकरण की भी हिस्सेदारी होगी।
यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में कन्वेंशन सेंटर भी बनेगा
यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में कन्वेंशन सेंटर भी बनाया जाएगा। इसके लिए एक समिति का गठन किया गया है। यह समिति सात दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी। प्रदर्शनी केंद्र के विकास में भी हुडको ने अपनी रुचि दिखाई है। हैबिटेट सेंटर में इंडिया हैबिटेट सेंटर की तरह ही सभी सुविधाएं मुहैया होंगी। इसमें कॉन्फ्रेंस हॉल, रेस्टोरेंट, विजुअल आर्ट गैलरी, एम्फीथिएटर और लाइब्रेरी आदि शामिल हैं। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एवं मार्ट के जैसे ही यीडा क्षेत्र में भी इसे विकसित करने की योजना है। इसके लिए यमुना प्राधिकरण बोर्ड जून में सैद्धांतिक सहमति दे चुका है। नोएडा जेवर एयरपोर्ट के पास सेक्टर-7 में दो सौ एकड़ में प्रदर्शनी केंद्र विकसित किया जाएगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025