भाजपा जिला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर में जिला लोकसभा चुनाव को लेकर ज़िला बैठक का आयोजन हुआ। बैठक के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता रहे। वहीं बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने और संचालन जिला उपाध्यक्ष सेवानन्द शर्मा ने किया। वहीं जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा 'कि सभी कार्यकर्ता बूथ समिति पर पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक करें। भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा को गौतमबुधनगर से देश की टॉप थ्री सीटों में से ऐतिहासिक जीत दिलानी है।'
एक बार फिर मोदी सरकार बनेगी- जिला प्रभारी
इस दौरान जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा 'कि लोकसभा 2024 चुनाव में भाजपा अबकी बार 400 पार के साथ मैदान में है और अबकी बार 400 पार जनता के मन में है और ये सब विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सबके लिये विकास कार्य करके देश की जनता में विश्वास पैदा किया है। आज देश में चारों तरफ़ विकास ही विकास हुआ है। आज देश में नए-नए उद्योग लग रहे हैं, बहनें नारी शक्ति अधिनियम से संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण से सशक्तिकरण के साथ आगे बढ़ रही हैं। अयोध्या में राम मंदिर के साथ आध्यात्मिक रूप से आगे बढ़ें है। देश आज आर्थिक क्षेत्र में आगे बढ़कर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिये निरंतर आगे बढ़ रहा है। हमारी पार्टी देवतुल्य जनता और देवतुल्य कार्यकर्ताओं के बल एक बार फिर मोदी सरकार बनेगी और गौतमबुधनगर से पूर्व मंत्री लोकप्रिय प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा जीतेंगे।'
बैठक में मौजूद रहे कार्यकर्ता
इस अवसर पर मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश पिछड़ा आयोग सदस्य बिजेंद्र भाटी, बिजेंद्र, प्रमुख जिला महामंत्री मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, सेवानन्द शर्मा, पवन नागर, सतेंद्र नागर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, पंकज रावल, रवि जिन्दल,गुरुदेव भाटी, राज नागर, सुनील शर्मा, इन्द्र नागर, विजय रावल, महेश शर्मा मनोज भाटी, मुकेश चौहान, अमित शर्मा, पवन त्यागी,महेन्द्र नागर, मेघराज भाटी, रजनी तोमर, जितेन्द्र भाटी, सुनील सोनक, राजेश ठेकेदार, डॉक्टर संगीता रावल, पूनम सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025