Greater noida: थाना बादलपुर क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई।
बाइक पर आए बदमाशों ने चलाई गोली
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना बादलपुर क्षेत्र के अंतर्गत बृज बिहारी कॉलोनी छपरौला में 30 वर्षीय महिला अपने पति विनोद से विवाद के बाद मौसम नामक युवक के साथ रह रही थी। सोमवार को दो भाई सवार बदमाश महिला के घर पहुंचे और गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज से कर रही बदमाशों की तलाश
परिजनों ने घायल अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई सूचना पर पहुंची बादलपुर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम बुलाकर सबूत एकत्रित किए पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही हमलावर की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
Greater Noida: बादलपुर क्षेत्र में तीन दिन पहले घर में घुसकर हुई महिला की गोली मारकर हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इसके साथ ही महिला की सास और दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई आरोपी महिला ने बेटे द्वारा अपनी मर्जी से शादीशुदा महिला से शादी करने और उसकी केयर ने करने से नाराज होकर अपने ही बेटे की बहू की एक लाख रुपये की सुपारी दी थी।
बदमाशों ने महिला को तीन गोली मारी थी
डीसीपी सेंट्रल जोन सुनीति ने बताया कि 5 सितंबर को बदमाश घर में घुसकर सोनी नाम की महिला की तीन गोली मारकर हत्या कर बाइक से फरार हो गए थे। इस मामले में मृतका के पति की तहरीर पर पूर्व पति के खिलाफ मामला दर्ज कर केस के खुलासे के लिए कई टीम गठित की गई थी। शुक्रवार को को पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो सचिन और उमेश उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी ने सब इंस्पेक्टर की पिस्तौल निकालकर गोली चलाने की कोशिश की
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि महिला की हत्या उसी की सास ने एक लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी। इस मामले में पुलिस ने हथियार बरामद करने के लिए सचिन को उसके बताए हुए स्थान पर ले गई. जहां आरोपी सचिन ने सब इंस्पेक्टर की पिस्तौल निकाल कर भागने की कोशिश की। जिस पर पुलिस ने बचते बचते जवाबी कार्रवाई की। जिसमें एक गोली सचिन के पैर में लगी और घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कर दिया है। वहीं आरोपी महिला सास और आरोपी उमेश उर्फ कालू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Greater Noida: दादरी थाना क्षेत्र के एस्कार्ट कॉलोनी में एक महिला की छत से गिरने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक महिला लिव इन में अपने प्रेमी के साथ रहती थी। हादसा तब हुआ जब महिला का प्रेमी शराब पीकर उसके घर पर आया। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद अचानक महिला छत से नीचे गिर गई।
दो साल से लिव इन में रहते थे दोनों
जानकारी के मुताबिक महिला अपने प्रेमी के साथ पिछले दो साल से लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। विवाद उस वक्त शुरू हुआ, जब आरोपी शराब पीकर उसके घर पहुंचा। जिसके बाद किसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि इसी विवाद के दौरान आरोपी प्रेमी ने महिला को छत से छक्का दे दिया। जैसे ही महिला छत से गिरी आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल महिला का प्रेमी फरार है। वहीं पुलिस का महिला के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025