'डिजिटल अरेस्ट' के आए दिन नए मामले सामने आ रहे हैं। एक और 'डिजिटल अरेस्ट' का मामला सामने आया है। जहां साइबर जालसाजों ने पोर्न वीडियो स्कैम में शामिल होने का डर दिखाकर महिला चिकित्सक से 59 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने वारंट जारी होने की बात कहकर महिला चिकित्सक को करीब 48 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा। बदमाशों ने मनी लॉन्ड्रिंग में जेल जाने की बात कहकर डॉक्टर से कई बार में रकम ट्रांसफर करा ली। पीड़ित सेक्टर-77 निवासी डॉ. पूजा गोयल की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
13 जुलाई को हुई डॉक्टर के साथ ठगी
डॉ. पूजा दिल्ली के एक अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। पुलिस को दी शिकायत में डॉ. पूजा गोयल ने कहा कि 13 जुलाई को उनके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को टेलीफोन रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया का कर्मचारी बताया और तुरंत कॉल कथित तौर पर मुंबई के तिलक नगर पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दी। वहां से महिला चिकित्सक को बताया गया कि उनके मोबाइल नंबर से पोर्न वीडियो भेजे जा रहे हैं। महिला पर पोर्न वीडियो स्कैम में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उनके नाम से अरेस्ट वारंट जारी होने की जानकारी दी गई। इसके अलावा महिला का नाम मनी लॉन्ड्रिंग केस में नरेश गोयल के साथ सामने आने की बात भी बताई गई। जालसाजों ने कहा कि उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत केस दर्ज हो रहा है।
लाखों रुपये ट्रांसफर करने के बाद हुई ठगी की आशंका
इस दौरान जालसाजों द्वारा महिला चिकित्सक की बेटी का अपहरण करने और जीवन बर्बाद करने की धमकी भी दी गई। इससे बाद स्काइप कॉल पर रखकर डराकर करीब 48 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया। इससे डरकर डॉ. पूजा ने 15 जुलाई को 59.54 लाख रुपये जालसाजों के बताये खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब जालसाजों ने महिला पर और पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाना शुरू किया तब उन्हें ठगी की आशंका हुई। इसके बाद महिला चिकित्सक ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने में की।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025