Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 में अपनी जीत का परचम लहराने के लिए सपा कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। पार्टी काफी विचार के बाद चुनावी मैदान में अपने उम्मीदवारों का एलान कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार यानी आज सपा ने फतेहपुर लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने यहां से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को चुनावी टिकट दिया है।
कौन हैं नरेश उत्तम पटेल
दरअसल, नरेश उत्तम पटेल समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता है। मुलायम सिंह यादव के करीबी नेताओं में नरेश उत्तम पटेल का नाम भी शामिल हैं। वर्ष 1989 में जब मुलायम मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने नरेश उत्तम पटेल को उप मंत्री बनाया था। नरेश पटेल यूपी विधानसभा के तीन बार सदस्य रहे। वर्ष 2006 में उन्हें सपा ने विधान पार्षद बनाया। इतना ही नहीं 2017 में जब अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच विवाद बढ़ा। तब सपा मुखिया अखिलेश ने शिवपाल की जगह पर नरेश पटेल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया।
तीसरे चरण में होगा मतदान
बता दें,लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इनमें बरेली, संभल, फतेहपुर सीकरी, मैनपुरी, बदायूं, आंवला, हाथरस, एटा और आगरा शामिल हैं।
वहीं, अगर फतेहपुर सीकरी की बात करें तो इस लोकसभा सीट पर कुल 17,94,747 वोटर हैं, जिसमें से 9,69,964 पुरुष वोटर हैं। जबकि 8,24,729 महिला वोटर है, जो अपना सांसद का चुनाव करने के लिए तीसरे चरण में अपने मत का प्रयोग करेगी। वहीं, 4 जून को लोकसभा चुनाव के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025