अगर आप सोच रहे हैं कि आईपीएल खत्म होने के बाद आप क्या देखेंगे तो उदास ना हों क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के खत्म होने के बाद ही आईसीसी टी20 विश्व कप की शुरुआत हो जाएगी। वहीं इस बार इस टूर्नामेंट में कई ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जो अपने दमदार खेल से टीम में जगह बनाने का दावा पेश करेंगे। हालांकि खास तौर से लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए खेलने वाले मयंक यादव और सनराइजर्स के अभिषेक शर्मा को टी20 विश्व कप में जगह मिलने के आसार साफ नजर आ रहे हैं।
अपनी गेंदबाजी से आईपीएल में धमाल मचा रहे मयंक
लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए खेलने वाले मयंक यादव की बात करें तो आईपीएल 2024 में अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाने वाले तेज गेंदबाज मयंक यादव के लिए अभी से चर्चा से शुरू हो गई है। लखनऊ सुपरजाइंट्स का यह खिलाड़ी लगातार 155 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहा है। ऐसे में अगर उनकी फिटनेस ठीक रही तो जून में होने वाली टी20 विश्व कप में उनकी जगह भारतीय टीम में लगभग पक्की हो जाएगी।
अभिषेक की ताबड़तोड़ बैटिंग ने सबका ध्यान खींचा
वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे अभिषेक शर्मा इस समय अपने विध्वंसक फॉर्म में चल रहे हैं। अभिषेक ने सनराइजर्स के लिए इस सीजन में ताबड़तोड़ बैटिंग करके अपने बल्ले का सब पर जादू चला दिया है। ऐसे में चयनकर्ताओं का भी ध्यान उनकी तरफ जरूर होगा। क्योंकि टी20 क्रिकेट में जिस तरह से वह अपना खेल दिखा रहे हैं उससे साफ है कि अभिषेक को आगामी टी20 विश्व कप में जगह मिलना लगभग तय है।
हर्षित राणा को डेथ बॉलर्स स्पेशलिस्ट के तौर पर चुना जा सकता
बात करें कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा गेंदबाज हर्षित राणा की तो इन्होंने अपनी गेंदबाजी से दर्शकों को खूब प्रभावित किया है। खास तौर से डेथ ओवर्स में उन्होंने जिस तरह से रन को रोकते हुए टीम को सनराइजर्स के खिलाफ जीत दिलाई वह काबिले तारीफ है। यही कारण है कि चयनकर्ता उन्हें डेथ बॉलर्स स्पेशलिस्ट के तौर पर चुन सकते हैं।
शशांक सिंह बन सकते हैं फिनिशर
आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स के लिए शशांक सिंह एक फिनिशर के तौर पर उभरकर सामने आए हैं। शशांक ने पंजाब के लिए पिछले दो मुकाबलों में जिस तरह का खेल दिखाया उससे तो साफ है कि वह लंबी रेस के खिलाड़ी है। यही कारण है कि शशांक को आगामी टी20 विश्व कप की टीम में फिनिशर के तौर पर चुने जाने के आसार साफ दिखाई दे रहे हैं।
आशुतोष की तूफानी बैटिंग से टीम खुश
तो वहीं पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले आशुतोष शर्मा ने भी अपनी तूफानी बैटिंग से सबका ध्यान अपनी ओर खिंचा है। खास तौर से अंतिम ओवरों में उन्होंने जिस तरह की बल्लेबाजी की है उससे तो पंजाब की टीम गदगद हो गई। अगर आशुतोष इसी तरह की बैटिंग करते रहते हैं तो फिर उनका टीम में सेलेक्शन का इंतजार बहुत जल्द खत्म हो जाएगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025