New Delhi: अभी और लू और गर्मी सताने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसके साथ ही कुछ राज्यों में आगामी दिनों में बारिश भी होगी। आईएमडी के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश इलाकों उत्तर पश्चिम भारत व मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। 11 मई तक दक्षिण राजस्थान पश्चिम मध्य प्रदेश विदर्भ मराठवाड़ा और गुजरात में लू चलेगी। जबकि 12 मई से तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल में मध्य से तेज बारिश होने की संभावना है।
11 मई तक चलेगी लू
मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि दक्षिण राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और गुजरात में 9 से 11 दिन लू चलेगी। राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के बाकी क्षेत्रों और छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार में 9 से 11 मई तक लू चलने की संभावना है।
12 मई से इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 11 मई के बाद से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। 12 मई से दिल्ली, बिहार, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल में मध्य से तेज बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी भारत, मध्य भारत और दक्षिण भारत में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।
Noida: भीषण गर्मी और लू का सामना अभी 3 दिन और करना पड़ेगा। इसके बाद राहत मिलने की संभावना है। 18 जून तक दिन में लू चलेगी। जबकि रात में लू नहीं चलेगी लेकिन तापमान 33 डिग्री से अधिक रहने की संभावना है। वहीं, गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि को भी न्यूनतम तापमान 34 डिग्री रहा। हालांकि शुक्रवार शाम को तेज आंधी और बूंदाबांदी ने गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिला।
आंधी
बता दें कि नोएडा में शुक्रवार को दोपहर के समय बूंदाबांदी हुई थी। हालांकि, बूंदाबांदी से गर्मी से खास राहत नहीं मिली। लेकिन शाम के समय आंधी से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 4 दिन गर्मी का सितम चलता रहेगा। इस बीच दोपहर के बाद तेज आंधी की संभावना भी बन रही है। करीब 45 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी।
19 जून को नोएडा पहुंचेगा प्री मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, 19 जून से नोएडा, ग्रेटर नोएडा में प्री-मानसून दस्तक दे सकता है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। जिससे तापमान में कमी आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई है। 16 जून तक लू से राहत के आसार नहीं हैं। इसके बाद पूर्वी तराई क्षेत्र में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम पुरवा हवाएं अपना असर दिखाएंगीं। इससे बादल छाने और बारिश की संभावना बनेगी। 17 जून के बाद लू से राहत मिलेगी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025